Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सोच अच्छी हो और दिशा सही हो तो सफलता अवश्य मिलती है...

सोच अच्छी हो और दिशा सही हो तो सफलता अवश्य मिलती है : डाॅ. लाल उमेद सिंह

रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर एसएसपी डाॅ.लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोच अच्छी हो और दिशा सही हो तो सफलता अवश्य मिलती है। डाॅ. सिंह ने कहा कि समाज ने हमे इतना कुछ दिया है तो हमे भी अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए। दिव्यांग बच्चों का विपरीत परिस्थिति के बाद भी जीवन के प्रति जो नजरिए है वह सब हमारे लिए अनुकरणीय है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि अपने गांव में निर्धन और प्रतिभावान सौ छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर संचालित करते है। इन छ्त्रों को प्रतियोगिता परिक्षा के लिए पूर्णतः निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसअवसर पर एसएसपी डाॅ. सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राउंड टेबल और महेश्वरी युवा मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान किया। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने इस अवसर बताया कि यहां अध्ययनरत कुछ बच्चों के माता- पिता भी नहीं है। ऐसे बच्चों का शिक्षा के साथ ही परवरिश

अपने घर के संतान की तरह करते हैं। श्री दुबे ने कहा कि पिछले पांच वर्षो से विपरीत परिस्थितयों के बाद भी राजेन्द्र नगर के बजाज कालोनी में मूक-बधिर बच्चों को शिक्षा के साथ ही कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बन सके।

एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह, एडिशनल एस पी सतीश ठाकुर और ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने दिव्यांग बच्चों को यूनीफॉर्म और स्टेशनरी सामग्री प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निलेश मूंधड़ा,अर्पण कल्याण समिति के धनंजय त्रिपाठी, विरेन्द्र शर्मा, डाॅ. राकेश पांडेय, दिनेश शुक्ला,सीमा छाबड़ा और प्राचार्य कमलेश शुक्ला भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments