मनेद्रगढ़ छत्तीसगढ़ के मनेद्रगढ़ जिले के एक आंगनवाड़ी मैं कार्यरत सुपरवाइजर,की प्रताड़ना से तंग आ चुकी एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जब सुशासन तिहार के समाधान शिवर में पहुंची तो मंत्रियों के सामने फूट-फूट कर रोने लगी। महिला को रोते हुए देख शिविर में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया, जब मंत्री ने सुपरवाइजर को निलंबित करने का आश्वासन दिया तब जाकर महिला का रोना

दरअसल महेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के कठौतिया में सुशासन तिहार के चलते समाधान शिविर लगाया गया था शिविर में अन्य ग्रामीणों की तरह अपनी समस्या लेकर कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी पहुंचे थे इस दौरान मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं ने सेक्टर सुपरवाइजर चिंता तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए। इसी बीच एक आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता फूट-फूटकर रोने लगी।
ताराबहरा ग्राम पंचायत और आसपास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर पर पैसों की मांग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुपरवाइजर की शिकायत की । शिविर में मौजूद कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिकायत सही पाए जाने पर सुपरवाइजर को निलंबित करने का आश्वासन दिया है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई जांच नहीं हुई शिकायत को गभीरता लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर ही कलेक्टर डी राहुल वेंकट और जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमार खाती को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए है ।

