छत्तीसगढ़ के रायपुर में नागलोक जैसी तस्वीर देखने को मिली। आरंग से महज 12 किलोमीटर दूर देवरी गांव में एक सामान्य मकान सांपों के नागलोक में तब्दील हो गया। फर्श के नीचे गड्ढे में नाग-नागिन के साथ छोटे-छोटे 35 सांप मौजूद थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।देवरी गांव के घर में सांप निकलने की सूचना मिलते ही देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने भगवान शंकर के जयकारे भी लगाए। लोगों ने कहा भगवान भोलेनाथ प्रकट हुए हैं।
नाग-नागिन और उनके 35 बच्चों का VIDEO:
खंडवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है एक टीचर अपने स्टूडेंट को दिल दे बैठी, वो प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वह आइआइटी पुनासा में प्रिया यादव अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थी पुलिस के अनुसार घटना के समय उसके कमरे में आइटीआइ का ही छात्र सपन यादव भी था। उसी ने शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया था,जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया।
टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार, लेकिन छात्र ने शादी से किया इनकार
बिलासपुर हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद और तलाक को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि, सबूत के बिना पत्नी की चरित्र पर आरोप लगाना उसके साथ क्रूरता है।दरअसल, रायगढ़ जिले में रहने वाले युवक और ओडिशा के सुंदरगढ़ की युवती के साथ 13 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे है, जिनमें एक बेटी और एक बेटा हैं। अभी दोनों बच्चे पत्नी के साथ रह रहे हैं।विवाद होने पर पति ने परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन पेश किया।जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने पति की अपील को खारिज कर दिया ,
हाईकोर्ट बोला-पत्नी के कैरेक्टर पर शक क्रूरता जैसा
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 जून को 3 लोगों ने 1 लाख रुपए में बेच दिया। उसकी जबरन एक युवक से 12 जून को शादी करा दी गई। युवक ने पीड़िता से कई बार रेप भी किया। जब युवती भागने की कोशिश की तो युवक ने कहा कि तुझे जाने से मार दूंगा।मिली जानकारी के मुताबिक युवती को अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने के बहाने से लेकर UP लेकर गए थे, लेकिन वहां लेकर जाकर अनजान शख्स से जबरन शादी करा दी।
छत्तीसगढ़ की युवती को 1 लाख में UP में बेचा
भारत माला प्रोजेक्ट घोटाले में शामिल राजस्व विभाग के 6 अधिकारियों के खिलाफ रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) जारी की है। इनमें SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और 3 पटवारी शामिल हैं।इन अधिकारियों पर रायपुर से विशाखापट्टनम तक 463 किलोमीटर की बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण में 43 करोड़ के घोटाले का आरोप है। कोर्ट ने कहा है कि सभी खुद हाजिर हों। अगर तय तारीख तक पेश नहीं होते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
SDM समेत 6 अधिकारियों की कुर्क हो सकती है संपत्ति
मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कांग्रेस हमलावर है। दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में AICC महासचिव और पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ओबीसी विरोधी है।छत्तीसगढ़ राजभवन में आज भी आरक्षण बिल पेंडिंग है।भूपेश बघेल ने कहा कि तात्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सार्वजनिक और व्यक्तिगत रूप से कहा था कि आप बिल पारित करिए। मैं एक दिन भी बिल को नहीं रोकूंगी।
दिल्ली में भूपेश बोले-भाजपा OBC विरोधी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। जिन परीक्षार्थियों ने पुनर्गणना या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने परिणाम मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अनुक्रमांक दर्ज कर ऑनलाइन अवलोकन सकते हैं।
सीजी बोर्ड ने किया पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ‘ एजुकेशन सिटी ‘ का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर शहर को शिक्षा के आधुनिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशन सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगरपालिका निगम की लगभग 13 एकड़ जमीन का उपयोग प्रस्तावित है।
दो विश्वविद्यालय, एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 8 महाविद्यालय,
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां के माधव राव सप्रे स्कूल के बाहर बच्चों का धर्म बदलने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में तीन महिलाओं को पकड़ा गया गया है। महिलाएम स्कूल के बाहर बच्चों को बरगलाने की कोशिश कर रहीं थी। आरोप है कि, तीन महिलाओं ने स्कूल के बाहर छुट्टी के बाद बच्चों को चर्च जाने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रही थीं।
पढ़ाई में होशियार बनोगे, बीमारी से भी दूर रहोगे’, ईसाई धर्म अपना लो
7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर आ रहे हैं। इसे लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ उनका स्वागत नहीं करेगा। रायपुर में मीडिया से चर्चा में विजय शर्मा ने यह बयान दिया।विजय शर्मा ने कहा कि, जिस तरीके से मल्लिकार्जुन खड़गे सनातन परंपराओं का अपमान करते हैं, इसलिए मैं उनकी आलोचना भी करता हूं। उनके आने से छत्तीसगढ़ को लाभ नहीं होने वाला है। सनातनी परंपराओं का जो अपमान करते हैं, मैं बिल्कुल मानता हूं कि छत्तीसगढ़ उनका स्वागत नहीं करेगा।

