Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

उत्तर छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम मौसम अचानक बदलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ग्रामीण झुलस गया।MCB जिले में भी एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई। बलरामपुर सहित सरगुजा और सूरजपुर जिलों में कई जगह आकाशीय बिजली गिरी है। जिसकी चपेट में कई लोग आए। वहीं कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

तिल्दा नेवरा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर जल भराव हो गया। केसरवानी परा में पुराना पेड़ गिर गया  आंधी से कच्चे मकान का छप्पर उड़ गऐ कई दुकानों के टीन शेड और साइन बोर्ड उड़ गए। बिजली के करीब 10 खंभों को भी नुकसान पहुंचा है।बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई।लेकिन बिजली बंद होने के कारण लोग गर्मी से हलकान हो गए. ..

तिल्दा नेवरा में तेज आंधी से दुकानों के टीन शेड उड़े

रायपुर के सिलियारी में  पोल्ट्री फार्म चलाने वाले कारोबारी की बेटी ने मां-बेटे को कुत्तों से कटवाया। आरोप है कि पोल्ट्री फार्म के मालिक ने करीब 20 से 25 कुत्ते पाल कर रखे हैं। जो रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को दौड़ा कर काटते हैं। इसी की शिकायत करने मां-बेटे फार्म गए हुए थे।इसी दौरान मालिक की बेटी ने उन पर कुत्ते छोड़ दिए। इस घटना के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है,

कारोबारी की बेटी ने मां-बेटे को 20-25 कुत्तों से कटवाया

मनेंद्रगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मुसरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रनसाय शिवलाल (25) के रूप में हुई है।घटना के समय रनसाय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पंकज राजवाड़े भी घायल हो गए।घायल पंकज को 108 एंबुलेंस की मदद से मनेंद्रगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (22 मई) छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा, यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ के स्टेशंस का उद्घाटन करेंगे।छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे।

आज छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का PM उद्घाटन करेंगे

भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से एक निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए टकरा गए। जिसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया।ये हादसा  औबेदुल्लागंज स्टेशन के थोड़ा पहले हुआ। वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से  निकली थी।

तेज स्पीड वंदे भारत से टकराए निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए:

रायपुर रेंज में चल रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड में 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। ये आरोपी बैंक खाता खुलवाने से लेकर उसे ऑपरेट करते थे। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जिसके बाद रायपुर साइबर रेंज की टीम IG अमरेश मिश्रा के निर्देश में लगातार आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी है।जांच में सामने आया कि दर्जनों की संख्या में फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खोले गए थे। इन खातों का इस्तेमाल रकम को इधर से उधर भेजने के लिए किया जाता था।

रायपुर में ऑपरेशन साइबर शील्ड में 10 गिरफ्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में भाजपा की ओर से सेना के साहस और पराक्रम को सलाम करते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है।तो वहीं बुधवार को इसी कड़ी में बुधवार को रायपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सिंदूर यात्रा निकाली। यह यात्रा रायपुर नगर निगम कार्यालय से जय स्तंभ चौक तक निकाली गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ता लाल साड़ी पहनकर और हाथों में तिरंगा लिए नजर आईं।

रायपुर में निकाली सिंदूर यात्रा,

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह 4 बजे बड़ी कार्रवाई की। बागबाहरा ब्लॉक के गांधी ग्राम तमोरा में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। करीब 52 परिवार के लोगों को हटाया।बागबाहरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 95, 96 में बने खेत और मेड को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और वन अमले के बीच झड़प हुई। वन विभाग की महिला कर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को घसीटकर बसों में बिठाया।

महिलाओं को घसीटकर बस में बैठाया, VIDEO

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया। MI प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी है। गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।वानखेड़े स्टेडियम पर 181 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।

मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments