खैरागढ़ जिले में एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने विभाग के अफसरों द्वारा महिला स्वास्थ्य अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में राज्य सरकार ने जांच टीम बनाई है।खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उप स्वास्थ्य केंद्र जंगलपुर की महिला स्वास्थ्य अधिकारी आरती यादव ने आत्महत्या की है। मामले में विभागीय अधिकारियों की एक टीम को जांच का जिम्मा दिया गया है।
महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दे दी जान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगल के पास पति-पत्नी की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।मृतकों की पहचान दीपक यादव और उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में आगे की जांच कर रही है।
रायगढ़ में पति-पत्नी की मिली लाश
कांकेर जिले के चारामा में युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी पर हुए FIR का विरोध करते कहा केंद्र सरकार का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस का कहना है कि यह लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है। राहुल गांधी की बढ़ती जनसंवाद और लोकप्रियता से भाजपा-एनडीए सरकार घबराई हुई है।वहीं, जिले में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी मनाया।
राहुल गांधी पर FIR…कांकेर में युवा कांग्रेस ने किया विरोध
रायपुर के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में अश्लील हरकत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक 60 साल का व्यक्ति महिलाओं की सैंडल के साथ गंदी हरकत कर रहा है। इस आपत्तिजनक वीडियो को खबर में दिखाना संभव नहीं है, इस वजह से एक बड़े हिस्से को ब्लर किया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति को प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेजा है।
रायपुर के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में अश्लील हरकत
रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने वालों लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन, रायपुर नगर निगम, रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 26 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए 40 मकान और 2 फॉर्म हाउस को जमींदोज किया है।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, चला बुलडोजर
रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मारपीट हो गई है। आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं एक आरोपी फरार है।जुगनू साहू ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराते बताया कि खाना खाने के बाद रात में वह टहल रहा था। तभी रात 11:30 बजे आरोपी मुकुल जैना, आदि जैना, संजू राजपूत, लल्ला यादव उससे शराब पीने के लिए एक हजार रुपए की मांग करने लगे। उसने पैसे देने से मना किया तो एक आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से अटैक कर दिया।
रायपुर में शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट
इंदौर के खुडै़ल थाना क्षेत्र में फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर एक युवक की हत्या कर शव को दफना दिया गया। इसके बाद आरोपी ने मृतक युवक के मोबाइल से उसके परिवार को मैसेज किया कि वह सांवरिया सेठ जा रहा है। परिवार ने जब फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
इंदौर में फिल्म ‘दृश्यम’ स्टाइल में युवक की हत्या
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार ठगी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पुलिस लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है इसके बावजूद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस बार ठगी के मामले में आरोपी खुद को पूर्व में सैनिक व खाद्य अधिकारी बतलाकर एक फाइनेंशियल धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमे आरोपी ने स्थानीय लोगों को विदेशी मुद्रा (डॉलर) में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए की ठगी कर ली।
GPM: विदेशी मुद्रा में इन्वेस्टमेंट कर मुनाफा दिलाने करोड़ों की ठगी,
रेणुकूट के पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी गांव में शनिवार को प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर जान दे दी। जंगल में पेड़ पर दोनों के शव फंदे के सहारे लटकते मिले। उनका चेहरा आमने-सामने था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लड़की की मांग में सिंदूर भी था। इससे संभावना जताई जा रही है कि घर से भागकर दोनों ने शादी रचाई, फिर जान दे दी। पिछले दस दिनों में प्रेमी युगल के जंगल में फंदा लगाकर जान देने की यह तीसरी घटना है।
UP: फंदे से लटकी मिली युवक-युवती की लाश,
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इसके चलते डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. फिलहाल केकेआर 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. लेकिनप्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब खत्म हो गई है. वहीं, 17 अंकों के साथ आरसीबी पहले पायदान पर है. यानी की आरसीबी की प्लेऑफ में सीट अब कंफर्म हो गई है.
RCB vs KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला,

