Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लाश के बदले में रिश्वत का मामला सामने आया है.. राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा समुदाय के एक परिवार को अपने ही सदस्य की लाश लेने के लिए रिश्वत देनी पड़ी है उसके बाद भी डेड बॉडी परिजनों को नहीं सौंपी गई है। दरअसल, गुरुवार को बैगा समुदाय का एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।युवक को  डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई।3000 रुपये की डिमांड की गई। जिसमें से 1900 रुपये दे दिए हैं। लेकिन सोमवार तक लाश नहीं दी गई ह।

 डेड बॉडी देने के बदले में हॉस्पिटल ने की पैसों की डिमांड

भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने बगलिहार और सलाल डैम के गेट बंद कर पाकिस्तान जा रहा पानी रोक दिया है, जिसे ‘जल प्रहार का राउंड टू’ कहा जा रहाइसके चलते पाकिस्तान की ओर बह रही चिनाब नदी सूख गई है, जबकि भारत का कहना है, ‘हिंदुस्तान की धरती पर खून बहेगा तो पाकिस्तान में पानी की एक बूंद नहीं बहेगी’. पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाई है और कथित तौर पर परमाणु बम की धमकी दी है,

चारों ओर पत्थर ही पत्थर… 75 साल में पहली बार चिनाब नदी में ऐसा सूखा

छत्तीसगढ़ के शहर भी डेनमार्क, जर्मनी और सिंगापुर की तरह बन सकते हैं। सिटी डेवलपमेंट प्लान बनाकर काम किया जा सकता है। देश और विदेश के बड़े शहरों से सीखकर वहां जैसी पॉलिसी अपने शहरों में भी लागू की जा सकती है। यह बात छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कही है।दरअसल, रायपुर में सोमवार से दो दिन तक स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रदेश के 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत के नेता और अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया है।

साव बोले, डेनमार्क-सिंगापुर जैसे बनाएं छत्तीसगढ़ के शहर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर STF के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आईईडी ब्लास्ट में घायल दोनों जवानों को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोनों जवान STF की टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट,STF के दो जवान घायल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई (बुधवार) को सिविल डिफेंस ड्रिल (नागरिक सुरक्षा अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है.सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए जाएंगे और आम नागरिकों व छात्रों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाएगी कि दुश्मन के हमले केवक्त खुद की सुरक्षा कैसे करें.

देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन

बिलासपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी, मारपीट और दहशत फैलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि नवीन ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही सगे भाई राकेश मसीह, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट और बदसलूकी की।इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना को लेकर तारबाहर थाने वीडियो के साथ शिकायत की गई है,

संपत्ति विवाद में भाजपा नेता ने की मारपीट

मध्यप्रदेश के जबलपुर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (IIITDM) में छात्राओं के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप बीटेक सेकेंड ईयर की एक छात्रा पर है।हॉस्टल में उसने अपनी सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजे हैं। पुलिस ने छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके पास से 2 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किए हैं।

सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए

महादेव सट्टा के सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर पीएचक्यू ने कड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम तबादले के आदेश में अपना साइन किया है।आदेश के मुताबिक, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे और लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर को पीएचक्यू अटैच किया गया है।

महादेव सट्टा के सटोरिए के साथ पुलिस ने खिंचवाई फोटो

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज पांच मई को अपने  सुशासन तिहार 2025 कार्यक्रम के तहत सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने सीएम से सीधे संवाद करते हुए चौपाल के बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी सोनाई बाई के निर्माणाधीन आवास पर पहुंचकर  निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी

सुशासन तिहार: पीएमएवाई की लाभार्थी सोनाई बाई के घर पहुंचे सीएम साय
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments