छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में कांग्रेसियों ने गाजियाबाद की कंपनी वाट्स इंडिया थिंक्स के 6 कर्मचारियों को पकड़ा है। सभी लोग पूर्व CM भूपेश बघेल की गिरफ्तारी होनी चाहिए की नहीं होनी चाहिए समेत अलग-अलग सवालों पर सर्वे कर रहे थे। इसी को लेकर कांग्रेसियों ने बवाल कर दिया।कांग्रेसियों ने शराब घोटाला केस में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों पर आपत्ति जताई। इस बीच महापौर नीरज पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी भट्टी थाने पहुंचे। थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गई है। अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा है।वहीं इन सबके बीच भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि अमित शाह जी! डरूंगा नहीं। सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए?
भूपेश की गिरफ्तारी पर सर्वे…6 लोगों को पकड़ा,कांग्रेसियों ने घेरा थाना
छत्तीसगढ़ के केशकाल में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी आदित्य दुबे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से बच्ची को बरामद कर लिया गया है। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से नाबालिग बच्ची लापता थी।वहीं पुलिस ने राजस्थान से लाकर बच्ची को परिजनों को सौंप दिया है। विश्रामपुरी पुलिस और साइबर सेल कोंडागांव की कार्रवाई में आरोपी को पकड़ लिया गया है।इसके पहले कोंडागाँव ज़िले में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई थी। जब नाबालिग लड़के ने ही कुरकुरे का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म किया था। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी नाबालिग था, नाबालिग ने 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया और फिर उसके साथ दरिंदगी की।दरअसल, दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ।
केशकाल में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म
बिलासपुर रेलवे जोन में 21 मेमू पैसेंजर गाड़ियों को 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों को गंतव्य से पहले आंशिक रूप से समाप्त कर दी जाएगी। नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में काम होगा।21 गाड़ियों में रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 गाड़ियां रद्द रहेंगी। रद्द होने वाली प्रमुख गाड़ियों में रायपुर-डोंगरगढ़, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी), बालाघाट-इतवारी और डोंगरगढ़-रायपुर मेमू ट्रेनें शामिल हैं।मेमू पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से लोकल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 26 दिसंबर 2025 को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी। 27 दिसंबर को 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। 28 दिसंबर को 9 मेमू पैसेंजर ट्रेनें और 29 दिसंबर को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेंगी।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें कैंसिल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नगपुरा गांव में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है। 1.15 करोड़ रुपए में टेंट-डोम लगाने की डील हुई थी, लेकिन समिति ने 25-30 लाख रुपए ही दिए। आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। टेंट संचालक ने पंडाल उखाड़ने की कोशिश की। एएसपी पद्मश्री, हेम प्रकाश नायक ने कहा कि, कथा शुरू होने के बाद किसी भी हालत में टेंट नहीं हटाया जाएगा। टेंट हटाने से भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है। दोनों पक्षों को समझाइश भी दी। कथा अभी जारी है।दरअसल, शिव महापुराण कथा 17 से 21 दिसंबर तक नागपुर में हो रही है, जिसमें रोजाना हजारों भक्त आ रहे हैं। आयोजन समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच रोजाना रात में पैसों को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। शनिवार को सुबह से ही समिति और टेंट हाउस संचालक के बीच पैसों को लेकर फिर विवाद हुआ। इसके बाद टेंट हाउस वाले डोम उखाड़ने पहुंच गए।
पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में पेमेंट को लेकर बवाल
छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर को केरल में भीड़ ने 17 दिसंबर को बांग्लादेशी समझकर पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ तब तक मजदूर को पीटती रही, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसके शरीर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा था, जिस पर चोट के निशान न हों। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 80 से ज्यादा चोटों का पता चला है।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामनारायण बघेल (31) साल के रूप में हुई है, जो सक्ती जिले के करही गांव का रहने वाला था। वह एक हफ्तेभर पहले काम के लिए केरल के पलक्कड़ जिले गया था। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। वारदात पलक्कड़ जिले के वालैयार पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।दरअसल, 17 दिसंबर को अट्टापल्लम इलाके में स्थानीय लोगों ने राम नारायण को चोरी के शक में पकड़ा। उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस के मुताबिक, राम नारायण नशे की हालत में थे, लेकिन उनके पास से चोरी का कोई सबूत नहीं मिला।
केरल में CG के मजदूर को बांग्लादेशी समझकर पीटा, मौत
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दवाओं के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने सरस्वती मेडिकल स्टोर के संचालक खेमराज बानी के घर पर छापा मारा। 50 लाख रुपए की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गईं। दवाएं नकली हैं कि नहीं जांच की जा रही है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक जब्त की गई दवाइयों की मात्रा करीब 200 कार्टून है, जिन्हें ट्रक में भरकर ले जाया गया। कारोबारी ने इन नकली दवाओं को अपने घर के तीन अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा था। कारोबारी के बेटे के मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं।दरअसल, 16 दिसंबर को रायपुर और रायगढ़ से पहुंचे 4 अधिकारियों की टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ में छापेमारी की थी। उस वक्त सरस्वती मेडिकल स्टोर और संचालक के घर से महज 2 लाख 24 हजार रुपए की दवाओं की जब्ती दिखाई गई।
कारोबारी के घर छापा…50 लाख की दवा जब्त
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक होटल में BBA छात्रा का रेप हुआ है। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाए। ब्लैकमेल कर 9 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। लड़की को CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) प्रोग्राम में एडमिशन दिला दूंगा बोलकर होटल में बुलाया था। मामला सुपेला पुलिस स्टेशन इलाका का है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम दीपक ठाकुर (25) साल है, जो भिलाई का रहने वाला है। आरोपी ने अपने कथित हाई-प्रोफाइल कनेक्शन का इस्तेमाल करके लड़की को झांसे में लिया। होटल में बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और डराया-धमकाया।दरअसल, रेप पीड़िता जामुल की रहने वाली है। छात्रा ने स्मृतिनगर चौकी में दीपक ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह भिलाई के एक कॉलेज से BBA की पढ़ाई कर रही है। सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई।
BBA छात्रा से होटल में रेप…अश्लील VIDEO बनाया
भिलाई-बीएसपी के टाउनशिप के मकानों, अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग को बचाने के साथ-साथ रिटेंशन स्कीम में बढ़ी हुई दरों के विरोध में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने आज से दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया। दो दिनों तक उपवास कर विधायक देवेन्द्र यादव अपनी मुहिम को आगे बढ़ा रहे .हैंइधऱ् इस सत्याग्रह में लीज संघर्ष समिति के साथ ही यूनियन लीडर्स, बीएसपी के रिटायर्ट कर्मी भी अपना समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि वे भिलाई को उजड़ता हुआ नहीं देख सकते, इसलिए उन्होंने यह आंदोलन शुरू किया है। न्यूनतम मजदूरी से लेकर हाउस लीज, रिटेंशन स्कीम, स्कूल, अस्पताल, गार्डन का निजीकरण कर धीरे-धीरे बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप को उजाड़ना चाहता है।न्होंने कहा कि इन सारे फैसलों के खिलाफ सांसद और पूर्व मंत्री भी लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार में सांसद की भी नहीं सुनी जा रही। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों से कहा कि यदि वे उनके मंच पर समर्थन देने नहीं आ सकते तो वे आंदोलन करें।
विधायक देवेंद्र ने शुरू किया सत्याग्रह, इस बात को लेकर हुए नाराज
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेडिकल छात्र मयंक कुमार ने खुद की हाथ की नस काट ली और तो और गले पर भी चाकू के निशान पाए गए। साथी छात्रों ने उसे तुरंत इलाज के लिए पहुंचाया। घटना की सूचना पर कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया कर्मियों से कुछ छात्रों की बहस हो गई, जो करीब एक घंटे तक चले हंगामे में बदल गईस्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वही तीन थानों की पुलिस को भी बुलवाना पड़ा और मीडियाकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज का छात्र भोपाल निवासी बताया जा रहा है। सूचना के बाद छात्र के परिजन भोपाल से शिवपुरी मेडिकल पहुँच गए है और छात्र के बेहतर इलाज के लिए भोपाल के एम्स में लेजाया जा रहा है। नस काटने का कारण अभी स्प्ष्ट नही हो पाया है। पर मेडिकल कॉलेज के छात्र का आत्महत्या का ये प्रयास बड़े सवाल खड़े करता है।
मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद के शरीर का कांटा ये अंग
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना पटना थाना क्षेत्र के जूनापारा की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह है कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे,जिससे मामला और भीसंवेदनशील हो गया है। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। कुछ देर बाद आरोपी ने पास ही स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने जब उसे कुएं में कूदते देखा तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने कुएं से आरोपी का शव बाहर निकाला।
चाचा को पहले फावड़े से काटा फिर कुए में कूदा भतीजा
मरवाही वन परिक्षेत्र में तीन जंगली हाथियों के दल ने डेरा डाल दिया है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।वन विभाग के अनुसार, यह हाथियों का दल पासान रेंज से विचरण करते हुए मरवाही के नाका जंगल तक पहुंचा है। फिलहाल, हाथी इसी क्षेत्र में रुके हुए हैं।हाथी के सड़क पार करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण हाथी को परेशान करते नजर आए। युवकों की चिल्लाने की आवाज सुनकर हाथी तेजी से रोड क्रॉस कर जंगल की तरफ भाग गया।हाथियों के विचरण के दौरान आसपास के खेतों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने कम से कम तीन किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया है

