Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में हनुमान धारा त्रिदेव घाट के पास हसदेव नदी में तीन स्कूली बच्चे डूब गए हैं, स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त बुधवार सुबह 10 बजे साइकिल लेकर घर से निकले थे, घुमने के बाद तीनो हनुमान धारा नहाने गए थे ,शाम तक घर नही लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तलाशी के दौरान त्रिदेव घाट के पास तीनों बच्चों की साइकिल कपड़े और चैपल पडा मिला. इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी बच्चों की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान चलाया गया,अँधेरा होने कारण रेस्क्यू अभियान रोका गया है . सुबह फिर शुरू कर खोजबीन की जाएगी ,लापता बच्चों की पहचान पार्टी के छात्र रूद्र राज 11 साल आठवीं के छात्र यश राठौड़ 14 साल और कक्षा नवी के छात्र नेल्सन लकड़ा 15 साल के रूप में हुई है यह तीन ऑन मनका पब्लिक स्कूल के छात्र है

जांजगीर-चांपा के हसदेव नदी में डूबे तीन छात्र

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा ब्लॉक के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य को महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पीड़िता स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है, ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्कूल का प्रभारी प्राचार्य कार्य के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इसके अलावा वह व्हाट्सएप के माध्यम से भी अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर लगातार छेड़खानी कर रहा था।पीड़िता द्वारा विरोध करने और मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, बल्कि उसे धमकियां देने लगा। जब पीड़िता के पति ने भी प्राचार्य को इस तरह की हरकत बंद करने की समझाइश दी, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला व्याख्याता से अश्लील हरकत प्रभारी प्राचार्य  जेल गया

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर से धार्मिक माहौल गर्मा गया है। नवागांव में कबीर चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां हिंदू पक्ष और कबीरपंथियों के बीच जमीन को लेकर टकराव शुरू हुआ। हिंदू पक्ष का आरोप है कि कबीरपंथियों द्वारा शासकीय जमीन पर बिना अनुमति चबूतरा निर्माण किया जा रहा है। इसी बात को लेकर नाराज ग्रामीणों ने राजनांदगांव–कवर्धा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई.जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कवर्धा में फिर धार्मिक टकराव का भयानक नजारा!

छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक महिला पुलिस अधिकारी और कारोबारी के बीच ‘प्यार और पैसे’ वाला विवाद काफी सुर्खियां बटोर रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस की खूबसूरत डीएसपी ने शादी शुदा कारोबारी से प्रेम किया। इस प्रेम कहानी में डीएसपी को लाखों रुपए, महंगे तोहफे और लग्जरी लाइफ स्टाइल सब कुछ मिला। कारोबारी जितने ज्यादा रुपए डीएसपी पर खर्च करता गया, ये रिश्ता और गहराता गया। मगर अब जब रिश्ते में दरार आ चुकी है, तब जो कहानी खुली है हैरान करने वाली है। दोनों पक्षों की शिकायतें थाने में पहुंची हैं, पुलिस भी क्या करें क्या न करें की स्थिति में है। दूसरी तरफ कारोबारी कार्रवाई न होते देख राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करने की तैयारी में है।दो दिलों का मेल या प्यार के नाम पर वसूली का खेल रायपुर के एक होटल कारोबारी दीपक टंडन से जुड़ा है। रायपुर में ही पदस्थ रह चुकी डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी के बीच अफेयर की खबरें हैं।

कारोबारी बोला-DSP ने प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठे

CBSE ने 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ा बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अब विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के पेपर में हर जवाब उसी खंड में लिखना होगा, जो उस विषय के लिए तय किया गया है, अगर कोई छात्र जवाब गलत हिस्से में लिख देता है, तो उसकी जांच नहीं की जाएगी और उसे कोई नंबर नहीं मिलेगा।अब नए नियम के तहत विज्ञान के प्रश्नपत्र को तीन खंडों में बांटा गया है। खंड ‘क’ जीवविज्ञान के लिए, खंड ‘ख’ रसायन विज्ञान के लिए और खंड ‘ग’ भौतिक विज्ञान के लिए। छात्रों को हर सवाल का जवाब उसी खंड में लिखना होगा। इसी तरह सामाजिक विज्ञान को चार भागों में बांटा गया है। इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र। अगर छात्र किसी विषय का जवाब गलत भाग में लिखते हैं, तो उसे सीधे गलत माना जाएगा।
 CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नियमों में किया बड़ा बदलाव,

गुजरात के राजकोट जिले के आटकोट क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। आरोपी ने रिमांड के दौरान पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो राउंड फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी को सबूतों की बरामदगी के लिए घटनास्थल ले जाया गया था। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश करते हुए लोहे के धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में LCB के एक जवान को हाथ में चोट आई। हालात को काबू में करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।इससे पहले आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट-एनकाउंटर, दो गोली लगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। मानवता की हद पार करने का यह मामला रायपुर का है। जहां गुजरात के सूरत मजदूरी करने जा रहे रामानुजगंज के युवक का अपहरण कर मारपीट और से यौन शोषण का शिकार बनाया गया है। ट्रेन पकड़ने के लिए पीड़ित रेलवे स्टेशन जा रहा था था इसी दौरान उसे एक युवक मिला और कहा कि वह उसे स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचा देगा। पीड़ित युवक पर भरोसा करते हुए उसकी बाइक पर बैठ गया। इस दौरान आरोपी उस युवक को रायपुर शहर से दूर एक सुनसान इलाके में ले जाकर एक कमरे में बंद करते हुए बंधक बना लिया।पीड़ित युवक रामानुजगंज से गुजरात के सूरत जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए रायपुर आया था। रायपुर स्टेशन में उसकी मुलाकात गोविंदा उर्फ़ गोविंद घृतलहरें से हुई। कुछ देर तक आरोपी ने उसे अपनी बाइक में घुमाया और घूमते हुए एक अज्ञात स्थान पर ले गया और घर ले जाकर कैद कर दिया।

मजदूरी करने जा रहे युवक का अपहरण कर मारपीट
नारायणपुर में जवानों ने नक्सलियों के द्वारा बनाए गए 20 मीटर लंबी सीक्रेट गुफा को ढूंढ कर उसे ध्वस्त करने का काम किया है।देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, जवान नक्सलियों का डंप सामान भी खोज निकालने में कामयाब हो रहे हैं। नारायणपुर के अबूझमाड़ और इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाया गया सुरंग खोज निकाला है, जहां से बड़ी मात्रा में जवानों ने नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है।नक्सलियों ने इस सुरंग के ऊपर पेड़ की मोटी-मोटी बल्ली औऱ मिट्टी डालकर इसे ढक दिया था, लेकिन जवानों ने इसे खोज निकाला और इसकी वीडियो भी बनाया है।
सीक्रेट गुफामें 10-10 किलो के बम, हथियार और गोला बारुद,मिले
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments