छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रोफेसर के अपहरण और लूट का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) जवान ने वारदात को अंजाम दिया। CAF जवान करन दिनकर की दंतेवाड़ा में ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह 1 साल से काम पर नहीं गया। लोगों से उधारी लेकर जीवन यापन कर रहा था।करन पर जब उधारी बढ़ने लगी तब उसने बोरसी स्कूल के टीचर कार्तिकेश्वर रात्रे और 3 अन्य युवकों संग मिलकर प्रोफेसर की किडनैपिंग की साजिश रची। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।खरौद के लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय से प्रोफेसर जब पढ़ाकर लौट रहे थे तब उन्हें किडनैप कर लिया और सुनसान जगह ले गए। आरोपियों ने प्रोफेसर को डराया धमकाया और उनके कपड़े उतरवाकर न्यूड वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देते हुए 14 लाख रुपए का चेक ले लिया।
CAF जवान ने प्रोफेसर का न्यूड-वीडियो बनाया, 25 लाख मांगे
दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है।सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो नए साल पर ये सर्विस शुरू की जा सकती है। शुरुआती चरण में इसे कुछ ट्रेनों में ही लागू किया जाएगा। इस संबंध में जल्द रेलवे घोषणा कर देगा।इससे पहले दक्षिण रेलवे जोन के चेन्नई मंडल ने ये सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है। जहां स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी साफ-सुथरा, सैनिटाइज चादर और तकिया 1 जनवरी 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा।
नए साल से स्लीपर-क्लास में भी मिलेगा बेडरोल
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी खुद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने की है। अमित शाह का 15 दिनों के भीतर यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले अमित शाह 28 नंवबर को DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे थे।छत्तीसगढ़ के डेपिपुटी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा- 13 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक में इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
बस्तर दौरे पर फिर से आ रहे हैं अमित शाह,
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल की इकलौती बेटी की कल यानीआज दिसंबर को शादी है। यशस्विनी जिंदल दिल्ली में धूमधाम से परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। जिंदल परिवार की इस शाही शादी को लेकर पिछले कई दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।यह शादी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लग रही है। शादी में केवल चुनिंदा और खास मेहमानों को ही न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनेता और सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं। पूरा आयोजन काफी ग्रैंड है।बेटी की शादी के संगीत रिहर्सल में नवीन जिंदल ने डांस फ्लोर पर ठुमके लगाए और परिवार के साथ जमकर मस्ती की। इस रिहर्सल में बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद कंगना रनोट, पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल हुईं।
नवीन जिंदल की बेटी की शादी में नाचेंगी कंगना-महुआ
रायपुर तिल्दा के खरोरा थाना पुलिस ने रायपुर–बलौदाबाजार मेन रोड पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।यह घटना सारागांव के पास एक ढाबे में हुई, जहां आरोपी ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवाओं ने उन्हें रंगे हाथों देख लिया और उनका पीछा शुरू कर दिया। चोर स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे और तेज गति से भाग रहे थे, जिसके कारण उन्होंने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।सूचना पर खरोरा पुलिस ने मेन रोड पर नाकाबंदी की और दो ट्रेलर लगाकर चोरों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और कुछ युवाओं पर हमला भी किया। एक युवक के हाथ में चाकू लगने से उसे छह टांके आए हैं।
हाईवे पर डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के स्व. बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले 2 MBBS स्टूडेंट को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक युवक से फर्जी अधिकारी बनकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपए लिए थे। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद दोनों पर कार्रवाई हुई है।दोनों स्टूडेंट छत्तीसगढ़ में हुए मुन्नाभाई केस में भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने साल 2009 में महासमुंद जिले में हुई प्री मेडिकल टेस्ट (PMT) परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थी की जगह दूसरे अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा दिलवाया था। वहीं, साल 2010 में बिलासपुर में आयोजित PMT की परीक्षा में भी दूसरे अभ्यर्थी को बैठाकर वहीं वारदात की थी।गरियाबंद के रहने वाले चंद्रशेखर सेन उर्फ चंदन सेन (40) पर 8 मामले दर्ज हैं। इसमें PMT परीक्षा फर्जीवाड़ा, नौकरी लगाने और करोड़ों की ठगी सहित 2009 से 2021 तक कई गंभीर अपराध शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के ‘मुन्नाभाई MBBS’, 15 साल में करोड़ों ठगे
रायपुरछत्तीसगढ़ के नए विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। यह सत्र चार दिनों तक चलेगा। इस सत्र में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। इसे लेकर सभी तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच अब विधानसभा प्रश्नों की समयसीमा पूरी करने के लिए इस बार शनिवार और रविवार की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया गया है कि सप्ताहांत में भी कार्यालय खुले रखकर लंबित जवाब तैयार किए जाएँ।लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2025 के लिए विधानसभा का प्रश्न निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाना है। इसलिए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय पर तैयार करने के लिए शनिवार और रविवार को कार्यालय खुले रहेंगे
शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर,
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हुई। गांव का ही रहने वाला चरवाहा मिलराम तिर्की 52 साल आरोपी निकला। चरवाहे ने नाबालिग को डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ रेप किया था।थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी फरार था, वह एक महीने तक गोवा में किसी रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस गोवा पहुंची। 3 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर जशपुर ले आई।17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक, शिकायत से 4-5 दिन पहले पीड़िता की चाची ने परिवार को बताया कि बालिका को मासिक धर्म नहीं आ रहा है।
चरवाहे ने डरा-धमकाकर नाबालिग से जंगल में किया रेप
छत्तीसगढ़ जिले के बलरामपुर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की उम्र लगभग 16 साल है और उसने चॉकलेट देने के बहाने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है।
घर में अकेली खेल रही थी 4 साल की मासूम, चॉकलेट देने के बहाने
कोरिया: कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में 11 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और किसानों में भारी चिंता का माहौल है. बुधवार की रात यह झुंड बीट आनंदपुर क्षेत्र में सक्रिय रहा और सेमर खाड़ी नाला से होते हुए ग्राम केराझरिया, टेडगा नाला, दुधनिया, अगवाही और पुशला तक पहुंच गया .हाथियों ने धान की खड़ी फसलों को रौंदा और खेतों को भी काफी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों के मुताबिक फसलें कटाई के कगार पर थी. ऐसे में हाथियों के आने और फसलों को रौंदने से उनको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है. हाथियों के विचरण के दौरान कई परिवार रातभर घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं.

