Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दवाओं और दो आपूर्तिकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ये प्रतिबंध अगले तीन सालों तक लागू रहेगा।जानकारी के अनुसारब्लैकलिस्ट की गई दवाओं में कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स, ऑर्निडाजोल टैबलेट्स, हेपारिन सोडियम 1000 IU/ml इंजेक्शन IP शामिल हैं। इन दवाओं की आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं जिसमे फार्मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, फार्मेसर्स डिवाइन लेबोरेट्रीज को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक हेपारिन इंजेक्शन की लैब रिपोर्ट NABL प्रमाणित लैब से प्राप्त अमान्य पाई गई थी। यही वजह रही कि दवा और उसके आपूर्तिकर्ता पर प्रतिबंध लगाया गया। CGMSC ने स्पष्ट किया है कि यह कदम जनस्वास्थ्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए उठाया गया है और भविष्य में भी किसी भी आपूर्ति में कम गुणवत्ता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में इन दवाओं पर लगी रोक!’हर मरीज को जाननी जरूरी

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अमित बघेल की तलाश में लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अपने परिचित के घरों में छिप रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अमित बघेल की जल्द गिरफ्तारी करेगी।अमित बघेल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट जा सकते हैं। ऐसे में अग्रिम जमानत का विरोध करने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए हाईकोर्ट में कैविएट लगाया गया है।अखिल भारतीय संत समिति ने रायपुर के दूधाधारी मठ में आयोजित विशेष बैठक में अमित बघेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में छत्तीसगढ़ी-सिंधी समाज के संत भी मौजूद रहे। उन्होंने अमित बघेल के बयानों को गलत बताया। जिसमें कहा गया है कि अमित बघेल को किसी भी तरह से अंतरिम राहत देने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।

अमित बघेल को संतों ने बताया गलत,..भूपेश बोले-सरकार बढ़ावा दे रही,

छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगा है। 23 वर्षीय युवती ने रायपुर के आरंग थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर संजय दुबे ने दोस्ती की, फिर मेरे घर में आकर रेप किया।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरंग थाना क्षेत्र की निवासी है। युवती ने रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ 8 पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि संजय ने न्यूड फोटोज खींची थी। ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए भी वसूले। पीड़िता ने पुलिस को फेसबुक पर चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं। चैट में संजय दुबे ने लिखा कि लेट गई बिस्तर पर, सो जाओ, खाना खा लिया? मुझ पर विश्वास करो। ईश्वर साक्षी है, धोखा नहीं दूंगा। हालांकि,इस वायरल चैट की पुष्टिvcn  नहीं करता है।

रायपुर में रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर ने किया रेप

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली ब्लास्ट पर जगदलपुर में कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है। इस घटना की वे जिम्मेदारी लें या फिर उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जिन एजेंसियों का काम होना चाहिए था, वो एजेंसियां विपक्ष के नेताओं की जासूसी कर रही है। पत्रकारों के पीछे पड़ी थी।इस पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश का व्यक्ति देश के अंदर ब्लास्ट नहीं करेगा। देश विरोधी संगठन और देश विरोधी ताकतें देश के अंदर सक्रिय हैं। उनकी ही यह करतूत है। जो निंदनीय है। इसलिए इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। देश की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। इसलिए हमें इंतजार करना चाहिए।गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलवामा में हमला हुआ। हमले के बाद जवाब भी दिया गया। 10 साल बाद विस्फोट की घटना हुई है। ऐसे में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

दिल्ली-ब्लास्ट पर भूपेश बोले-अमित शाह जिम्मेदारी लें या पद छोड़ें

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक आभूषणों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और हस्तशिल्प की विविधता को प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने अत्यंत सराहा।

अमेरिका में मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का जश्न,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को भाजपा की यूनिटी मार्च में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सामने बेलतरा से बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और संगठन के प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय के बीच जमकर विवाद हुआ। सुशांत शुक्ला और हर्षिता पांडेय एक-दूसरे को देख लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक दोनों नेता यूनिटी मार्च में फर्स्ट लाइन पर चलने को लेकर विवाद कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और समर्थक उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों के बीच बहसबाजी होती रही। हालांकि बीजेपी के सीनियर विधायक धरमलाल कौशिक के समझाने के बाद शांत हुए।वहीं इन सबके बीच यूनिटी मार्च के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता हर्षिता पांडेय की बांह पकड़कर खींचते भी नजर आ रहा है, जो उनके कान में कुछ कहता दिख रहा है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़े BJP MLA और प्रदेश मंत्री

सरगुजा में शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। उसके शव को जंगल में गड्ढा कर दफना दिया।​ अब 4 महीने से लापता 16 साल की लड़की का कंकाल और उसका बैग बरामद हुआ है। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार संगीता रजक (16) सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में अपनी सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। 4 अगस्त 2025 को वह अपने किराए के कमरे से निकली और वापस नहीं लौटी।संगीता से संपर्क नहीं हो पाया तो सहेलियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी संगीता को घुमाने के बहाने बतौली क्षेत्र के जंगल लाया था।

गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर लाश जंगल में दफनाया

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजपुर जिले में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल है। जवानों ने मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जवानों ने बड़े नक्सल लीडर को घेर रखा है। मुठभेड़ नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई है।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर DRG, दंतेवाड़ा DRG और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ को अंजाम दिया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इंसास, स्टेनगन, 303 राइफल, विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद की गई है।वहीं बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी. ने कहा कि सुरक्षाबलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है। यह सफलता ऐसे समय में मिली है, जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 6 नक्सलियों का एनकाउंटर

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ के पास श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया, जहां काफिले में आगे चल रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और चालक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। धुईचुआ गांव के पास बाइक सवार तीन युवक अचानक काफिले के सामने आ गए। सामने चल रहे स्कॉर्पियो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन पलट गया। पीछे मंत्री की गाड़ी और अन्य वाहन रुक गए, जिन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले का हादसा, स्कॉर्पियो पलटने से तीन पुलिसकर्मी घायल

प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज बीजापुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी सफलता है, मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद का अंत करेंगे। हम इस संकल्प को पूरा करने में सफल हो रहे हैं, नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।बता दें कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी रही। जानकारी के अनुसार अब तक छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से ऑटोमैटिक हथियार, इंसास रायफल, स्टेनगन, .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री भी जब्त की गई है।

छत्तीसगढ़ में छह नक्सली ढेर; सीएम साय बोले- लाल आतंक के विरुद्ध जारी है ऑपरेशन,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments