।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मिताक्षरा विधि के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी हिंदू पिता की मृत्यु 1956 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम लागू होने से पहले हुई हो और उसके पुत्र जीवित हों, तो पुत्री अपने पिता की संपत्ति की उत्तराधिकारी नहीं हो सकती। यह निर्णय पुत्र की अनुपस्थिति में पुत्री के अधिकार को भी रेखांकित करता है।जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकल पीठ ने यह स्पष्ट किया कि मिताक्षरा कानून के अनुसार, पुत्री अधिनियम, 1956 के लागू होने से पूर्व अपने पिता की संपत्ति की उत्तराधिकारिणी नहीं है। यह विधिक स्थिति सर्वविदित है। मिताक्षरा कानून के अंतर्गत, पुरुष की स्व-अर्जित संपत्ति भी केवल उसके पुरुष वंशज को हस्तांतरित होती है।कानून के अनुसार, केवल पुरुष वंशज के अभाव में ही वह अन्य उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित होती है।
1956 से पहले मरने वाले पिता की संपत्ति पर बेटियों का कोई हक नहीं
बिलासपुर में सड़क पर बाइक से फर्राटे मारते स्टंट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक एक बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे थे।इसमें युवक एक-दूसरे के बाजू में बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, बुधवार को बाइक सवार चार युवक स्टंट कर रहे थे। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश दिए। इसके बाद सरकंडा पुलिस की टीम ने युवकों की जानकारी जुटाई।पुलिस ने खमतराई के सिद्धि विहार निवासी आर्यन सिंह ठाकुर , अशोकनगर निवासी तन्मय सिंह ठाकुर सरकंडा निवासी मिहिर दुबे और दुबेपारा पुराना सरकंडा निवासी दिपांशु श्रीवास को पकड़ा गया।सभी की उम्र 18 साल है …
एक बाइक पर सवार 4 युवकों का स्टंट,
बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र को निष्कासित करने के विरोध में एनएसयूआई नेताओं ने कुलपति निवास के सामने धरना-प्रदर्शन कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कुलपति को यहां से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा, कि ढाई साल बाद सरकार बदलेगी, तब गुजरात की कब्र से निकालकर भी उन्हें यहां लेकर आएंगे।एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने कहा कि कुलपति को चड्डी पहनाकर घुमाएंगे। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, अब एनएसयूआई और कांग्रेस के बैनर तले यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ 4 नवंबर को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-कुलपति को चड्डी पहनाकर घुमाएंगे
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उस याचिका को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया है। शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुनवाई हुई।दरअसल, चैतन्य बघेल ने ईडी की ओर से की गई जांच, गिरफ्तारी को नियम विरुद्ध और असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने की मांग की थी। इस मामले में जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 24 सितंबर को फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस…चैतन्य बघेल की याचिका खारिज
दुर्ग जिले के भिलाई में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नेहरू नगर के डायग्नोस्टिक्स सेंटर में इलाज के लिए पहुंची महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, डॉक्टर गिरीश वर्मा ने जांच के बहाने प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने की कोशिश पीड़िता ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची थी। उस समय जांच कक्ष में कोई नर्स या अन्य महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी। डॉक्टर ने मशीन की आड़ में यह हरकत की, जिससे वह घबरा गई। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद से डॉक्टर फरार है।की।मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
प्रेग्नेंट महिला के प्राइवेट पार्ट को डॉक्टर ने किया टच
दुर्ग जिले के भिलाई में कुछ आदतन बदमाशों ने बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। बदमाशों ने सड़क पर फॉर्च्यूनर कार खड़ी कर तेज म्यूजिक बजाया, ‘बॉस’ लिखा हुआ केक काटा, फिर जमकर आतिशबाजी की।बदमाशों ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।चार दिन पहले सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (CG-12 AQ 3600) में सवार युवक – शुभम यादव, नीरज नेपाली, सत्यम यादव, जितेश यादव और रवि यादव वैशाली नगर क्षेत्र के कैम्प-1 पहुंचे।तेज म्यूजिक बजाया, ‘बॉस’ लिखा हुआ केक काटाअब सभी जेल में है .
भिलाई में बदमाशों ने देर-रात सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट किया
t मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है।जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मां बंगलामुखी माता के दर्शन कर कार से लौट रहे थे। तभी उनकी कार कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कंटेनर चाल मौके से फरार हो गया। पुलिस लगातार जांच कर रही है और कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।
फिर खून से लाल हुई सड़क:हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़के जशपुर के पास बालाछापर मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. शहर के कपड़ा कारोबारी और ठेकेदार कनक चिंडालिया के बेटे चेतन जैन की टाटा हैरियर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेतन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार में सवार उसके तीन दोस्त प्रांजल दास, प्रिशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तीनों को रांची रेफर कर दिया गया है. इनमें से प्रांजल दास की हालत नाजुक बताई जा रही है. चेतन जैन शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी कार से गिट्टी खदान का निरीक्षण करने निकले थे. वे बालाछापर के पास पहुंचे ही थे इसी दौरान कोरवा हॉस्टल के सामने कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई.
धनतेरस के दिन कपड़ा कारोबारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत,
दिवाली से पहले धनतेरस के दिन महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे कई यात्री घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। जहां पर हादसा हुआ वह क्षेत्र खड़ी और खतरनाक ढलान के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार मरने वाले तीर्थयात्री हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अष्टम्बा देवी मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे। यह हादसा जब चंदशाली घाट के पास हुआ। अधिकारियों के अनुसार घाट की खड़ी सड़क पर वाहन चलाते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री बस से उछलकर नीचे गिर गए और बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

