छत्तीसगढ़ में विजयादशमी के मौके पर रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे का रावण दहन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर मौजूद रहे। बिलासपुर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रेलवे ग्राउंड में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।वहीं पुलिस ग्राउंड में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। रावण दहन के लिए लगाए गए पायरो रॉकेट सेटअप में रिमोट का बटन दबाते ही मंच के पास धमाका हो गया। कुछ लोग मामूली रूप से झुलसे हैं।दुर्ग में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता बग्गी में सवार होकर पहुंचे। वहीं, जगदलपुर में रावण दहन की परंपरा नहीं है। यहां 75 दिनों तक बस्तर दशहरा चलता है, लेकिन रावण नहीं जलाया जाता।
रायपुर में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन: अंबिकापुर में लेजर शो,
रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मीना बाजार में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां हवाई झूले से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ मेला देखने पहुंचा था। मेले में घूमने और मनोरंजन के लिए आए परिवार के लिए यह पल अचानक दुखद घटना में बदल गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक हवाई झूले पर बैठा था, तभी वह झूले से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इस घटना के बाद मीना बाजार में लगे झूलों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, युवक झूले से कैसे गिरा और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही हो सकेगी।
खरसिया: मीना बाजार में दर्दनाक हादसा, झूले से गिरकर युवक की मौत
छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी अवसर पर ताड़ोकी – रावघाट तथा अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण किया गया और रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई।ताड़ोकी से रावघाट तक रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के साथ आजादी के बाद पहली बार रावघाट रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं जनजातीय अंचलों के लिए यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। नई रेल सेवाओं से इन क्षेत्रों का राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख केंद्रों से संपर्क बेहतर होगा तथा आवागमन के साथ व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
अब रायपुर से कुरूद जाना होगा आसान, नई यात्री रेल सेवा शुरू,
मेरठ जिला जेल में पति, बेटे और स्कूल संचालक की हत्या के मामलों में कई आरोपी महिलाएं बंद हैं. सौरभ राजपूत और अमित कश्यप हत्याकांड में मौत की सजा मिलने के बाद जेल में बंद कई महिला कैदियों से जुड़े मामले एक बार फिर चर्चा में हैं.दूसरी तरफ सजा पाने वाले आरोपियों के परिजन हाई कोर्ट में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच जेल में बंद अंजलि,कोमल और इल्मा समेत दूसरी महिलाओं के मामले भी सामने आए हैं, जिन पर अपने पति या परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की साजिश रचने के आरोप हैं.हालांकि, इन सभी मामलों में आरोपों और अदालत में साबित हुए तथ्यों के बीच अंतर करना जरूरी है. जिन मामलों में मुकदमे की सुनवाई जारी है, उनमें आरोपियों का दोष और सजा अदालत के फैसले से ही तय होंगे.
2 महिलाओं को फांसी, मेरठ में कैद 6 पत्नियों की उड़ी नींद
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हरा दिया। टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना की कप्तानी से जिम्बाब्वे को 92 रनों ने हरा दिया।रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया किया।मैच के दौरान टीम इंडिया की हरमनप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फॉर्म में दमदार वापसी की। उन्होंने नाबाद 91 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हरमनप्रीत की इस पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
शेफाली-हरमनप्रीत का धमाल, भारत ने जिम्बाब्वे को किया क्लीन स्वीप
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स का निशाना टाइगर नहीं बल्कि बॉलीवुड का कोई और बड़ा सेलेब्रिटी था. लेकिन कौन था वो सेलेब, इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, शूटरों ने सलमान खान के घर की भी रेकी की थी. टाइगर पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों ने मुंबई पहुंचने के बाद दबंग खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी. जब उन्होंने देखा कि एक्टर के घर के.बाहर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है, तब शूटर्स ने अपना प्लान चेंज किया. इसके बाद शूटर्स का प्लान टाइगर श्रॉफ पर जाकर शिफ्ट किया. उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया. एक्टर की गाड़ी पर 18 अक्टूबर को दनादन 5 राउंड फायरिंग की गई. हमले की जिम्मेदी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
सलमान खान थे टारगेट?टाइगर पर हमले से पहले सलमान की रेकी,
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व को लेकर कई तरह की मान्यतायें और रिवाज हैं। कहीं पर रावण को न जलाकर उसकी पूजा की जाती है तो कहीं पर दशानन को तालाब में दहन किया जाता है। इसी तरह से प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी गजब की परंपरा है। यहां पर रावण दहन के दौरान विशालकाय दशानन के सामने ट्रेनों की रफ्तार थम जाती है या यूं कहें की ट्रेनें रेंगती हुई चलती है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनें खड़ी भी हो जाती हैं। रेल यात्री भी रावण दहन को देखते हैं। दशहरे मेले का आनंद लेते हैं। यह परंपरा पिछले 55 साल से चली आ रही है। लोग इसे चमत्कार मानते हैं।
रायपुर में रावण के सामने थम जाती हैं ट्रेनों की रफ्तार
यूपी के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार, कसया-देवरिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में नितेश कुमार, प्रदीप कुमार, अंकुर उर्फ आदित्य कन्नौजिया और गोलू उर्फ संजीव शर्मा शामिल है। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

