Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं होता। मां अपने बच्चे की तकलीफ को बिना कहे भी समझ लेती है और उसकी राह आसान करने के लिए हर संभव कोशिश करती है। इंसान हो या बेजुबान जानवर, ममता की भावना दोनों में एक जैसी होती है। इसका जीता-जागता उदाहरण कटघोरा जंगल से सामने आए इस  वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक हथिनी अपने नन्हे बच्चे के लिए रेत हटाकर रास्ता बनाती नजर आ रही है। हथिनी अपने छोटे बच्चों के साथ जंगल के रास्ते से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इसी झुंड में शामिल एक हथिनी अपने नन्हे बच्चों के साथ बम्हनी नदी की ओर बढ़ रही थी।रास्ते में रेत अधिक होने के कारण नन्हे हाथी के पैर बार-बार रेत में धंस रहे थे,बच्चे की परेशानी को भांपते ही मां हथिनी ने अपनी सूंड और पैरों से रेत हटाना शुरू कर दिया। उसने धीरे-धीरे रेत हटाकर बच्चे के लिए रास्ता बनाया, ताकि वह आसानी से आगे बढ़ सके।

हथिनी आगे चलकर रास्ता बनाती रही
बच्चे के लिए मां हथिनी ने रेत हटाकर बनाया रास्ता

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पीए ने टोलकर्मी को पीटा है। दरअसल 2 सितंबर की रात मंत्री का काफिला लहपटरा टोल प्लाजा से गुजरा। इस दौरान काफिले की पहली गाड़ी टोल क्रॉस कर गई लेकिन दूसरी गाड़ी के ऊपर टोल बैरियर का बूम गिर गया।इस घटना से पीए ओम प्रकाश राजवाड़े तमतमा उठे। उन्होंने गाड़ी से उतरकर टोल कर्मचारी से गाली-गलौज की और तड़ातड़ 5 थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।घटना के अगले दिन पीड़ित टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो आंदोलन करेंगे। हालांकि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मंत्री के PA ने टोलकर्मी को 5 थप्पड़ जड़े, VIDEO

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के बीच उधार के पैसों को लेकर विवाद था। आरोपी ने उसे फोन कर अपने किराए के मकान पर बुलाया, जहां दोनों के बीच पुराने लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दोस्त को डंडे से इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेट दिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग निकला। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने की फिराक में जुटा था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बंद कमरे के ताले को खोलने की कोशिश की तो  उसने कहा कि कमरे में कुछ नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है।

राजनांदगांव में उधार को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

क्या लोगों की बॉडी खुजा कर भी कमाई हो सकती है? इसी आइडिया के साथ चीन में एक शख्स ने एक अजीबोगरीब दुकान खोली. यहां वह लोगों की खुजली करके अच्छी- खासी कमाई कर रहा है. कमाई इतनी हो रही है कि उसने एक और खुजली की दुकान खोल ली.आमतौर पर खुजली होने पर लोग खुद ही हाथ से खुजली कर लेते हैं या घर में किसी से पीठ खुजाने को कह देते हैं. लेकिन चीन में एक शख्स ने इसी रोजमर्रा की जरूरतको बिजनेस बना दिया. उसने बाकायदा ‘खुजली करने की दुकान’ खोल दी. यहां कर्मचारी खास तरह के नुकीले नेल्स पहनकर ग्राहकों की पीठ और शरीर पर धीरे-धीरे खुजली करते हैं. हैरानी की बात ये है कि इस अनोखे बिजनेस से उसकी दो की महीने की कमाई करीब 1 लाख युआन यानी लगभग 14-15 लाख रुपये बताई जा रही है.

शख्स ने खोली खुजली करने की दुकान.14 लाख महीने की कमाई!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 3 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस साल अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 176 पहुंच गई है।नए मामलों में रायपुर में सबसे ज्यादा 7 मरीज, जबकि दुर्ग में 5 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में भी एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। रायपुर में अब तक कुल 73 मामले सामने आ चुके हैं।प्रदेश में फिलहाल 45 एक्टिव केस हैं। इनमें 34 मरीज अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 11 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को देखते हुए निगरानी और मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट सर्विलांस बढ़ा दी है।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 15 नए मरीज मिले

 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बच्चों से अननेचुरल सेक्स करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। महारानी चौक में लगे मेले में गोवर्धन वर्मा ने खिलौने की दुकान लगाई है। दुकानदार ने 2 छोटे बच्चों पर खिलौना चोरी का आरोप लगाकर उन्हें बेल्ट से पीटा, गाली-गलौज की और खुद को ‘भाटापारा का दादा’ बताते हुए धमकाया।इसके बाद आरोपी ने मेले में लोगों के सामने बच्चों के कपड़े उतरवाए और जबरन अप्राकृतिक यौन कृत्य किया। वहां मौजूद एक शख्स से बकायदा इसका वीडियो भी बनवाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

मेले में बच्चों के कपड़े उतरवाए, अननेचुरल सेक्स किया, VIDEO

 राजधानी रायपुर में चाय दुकान पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू लेकर हमला करते हुए नजर आ रहा है।अपन पटेल नामक कारपेंटर काम के दौरान चाय पीने के लिए बंगाली चाय दुकान पहुंचा था। इसी दौरान अभय रक्सेल नामक बदमाश ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपन पटेल पर चाकू से हमला कर दिया।आरोपी ने पीड़ित के पेट, पसली और जांघ पर चाकू से वार किए। हमले के बाद आरोपी दुकान संचालक को भी चाकू दिखाकर धमकाता हुआ CCTV में नजर आया। घटना के बाद घायल अपन पटेल को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वारदात के बाद से आरोपी अभय रक्सेलफरार बताया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

राजधानी में चाय दुकान पर चाकूबाजी, CCTV में कैद हुई वारदात

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments