छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के पखांजूर से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो उम्मीद, बदलाव और विश्वास की कहानी है, जो कभी हाथों में हथियार लिए जंगलों के खाक छाना करते थे, उनके हाथ आज मेहंदी से सजी रही। थाना परिसर में एक आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े ने विवाह कर समाज की मुख्यधारा मे लौटने की नई मिशाल पेश की। दरअसल, सागर दिर्दो और सचिला मंडावी नाम के दो युवक- युवती कभी जंगल के रास्तों पर बंदूक के साये में जीने वाले ये दोनों आज जीवन के नए सफर पर निकले हैं। दोनों ने कुछ माह पहले पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। नक्सलवाद की अंधेरी दुनिया को छोड़कर उन्होंने समाज में लौटने का साहस दिखाया और अब उसी साहस ने उन्हें विवाह के बंधन में बांध दिया है।
छत्तीसगढ़ का कांकेर जिले के पखांजूर थाना बना मंडप
महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भांजे और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रायपुर के जूक क्लब में मोवा के अज्जू पांडे की लात-घूंसों से पिटाई की थी। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। आरोपियों से कहलवाया अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है।मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों को महाराष्ट्र के बरौंद टोल नाका से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फोर व्हीलर भी जब्त किया है।
महादेव-सट्टा प्रमोटर सौरभ के भांजे का पुलिस ने निकाला जुलूस
रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मिले जले हुए शव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की शिनाख्त 17 वर्षीय सिद्धार्थ भतपहरी के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सिद्धार्थ को उसके इंजीनियर दोस्त तरुण शुक्ला ने इसलिए मार डाला, क्योंकि सिद्धार्थ ने उसे थप्पड़ मार दिया था। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए तरुण ने शव को जला दिया था।पुलिस ने इस मामले में तरुण शुक्ला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
थप्पड़ का बदला लेने दोस्त की हत्या की,फिर शव जलाया
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक तय किए गए। बैठक की शुरुआत निर्धारित समय से पहले हुई, जिसने पूरे प्रशासन को मुख्यमंत्री की वर्क-डिसिप्लिन और परिणाम केंद्रित कार्यशैली का सीधा संदेश दिया। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रारंभ से ही स्पष्ट कर दिया कि शासन की नीतियों और योजनाओं का अंतिम लाभ जनता तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना हीउन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में परिणाम दिखाई देने चाहिए, केवल रिपोर्टों में नहीं।
सीएम साय ने 9 घंटे तक ली कलेक्टर्स की मैराथन बैठक
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन इनामी नक्सलियों समेत कुल 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में से तीन पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई । जवानों ने नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। बरामद सामान में IED बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री, बैटरियां, वायर और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं शामिल हैं।बता दें कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है
नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी, जवानों ने 8 नक्सलियों को गिरफ्तार,
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीता नदी अभयारण्य में एक बीमार हाथी ने एक शख्स को पटककर मार डाला। युवक टॉयलेट के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि हाथी के मुंह में छाले पड़ गए हैं, जिससे वह आक्रामक हो गया है। मामला कोदोमाली गांव का है।वह उदंती नदी के उस पार स्थित अपने घर के आंगन में था। जैसे ही वह टॉयलेट करने के लिए घर से बाहर निकला, हाथी ने उसे अपनी सूंड से पकड़कर नीचे पटक दिया।और शख्स के प्राइवेट-पार्ट को कुचलकर मार डाला.वहीं रायगढ़ जिले में भी एक हाथी ने बाइक सवार युवकों को दौड़ा दिया। मामला तमनार रेंज के सामारूमा जंगल का है।
हाथी ने शख्स के प्राइवेट-पार्ट को कुचलकर मार डाला
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार को मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, स्टेशन परिसर के पेड़ पर बैठे बंदर ने मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ दिया। जिसके बाद मधुमक्खियां बेकाबू होकर यात्रियों पर टूट पड़ीं।इस दौरान ट्रेन से उतरे पैरालिसिस (लकवा पीड़ित) तिलखैरी निवासी दिलेश्वर साहू 35 साल मधुमक्खियों के झुंड में फंस गया। वे दर्द से तड़पते हुए करीब 20 मिनट तक डंक का शिकार होते रहा।आसपास मौजूद लोग मदद करना चाहते थे, लेकिन झुंड के कारण कोई पास नहीं जा सका। अंततः यात्रियों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें गुंडरदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
बालोद में बंदर ने छेड़ा मधुमक्खी का छत्ता पैरालिसिस शख्स को मारा डंक,
कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला बाउंसरों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीटकी जा रही है। इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिआएं भी आ रही है। इस पूरे मामले में लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।यह घटना कुसमुंडा क्षेत्र स्थित आउट सोर्सिंग कंपनी नीलकंठ के परिसर में हुई, जहां भू-विस्थापितों के साथ विवादों को निपटाने के लिए महिला बाउंसरों की तैनाती की गई थी। वायरल वीडियो में महिला बाउंसरों को एक व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि युवक नशे में था और उसने मारपीट की, जबकि युवक का आरोप है कि उसे परेशान किया जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
महिला बाउंसरों ने युवक शर्त फाड़ी पिटाई की
शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले प्रेम संबंध का नाटक कर युवती को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसके प्राइवेट वीडियो और फोटो बना लिए, जिनके जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से 40 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।
न्यायधानी में हिंदू युवती के साथ अन्याय! प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म,
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर से एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है यहां .प्रेम विवाह करने वाले एक युवक और युवती को अब अपने रिश्ते की कीमत चुकानी पड़ रही है. 45 गांवों के करीब 500 लोग युवक से “मुर्गा पार्टी” की मांग कर रहे हैं और उसके घर के बाहर डेरा डाले बैठे हैं. मामला बढ़ने पर सरपंच ने पुलिस को बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.मामला पखांजूर क्षेत्र का है. गांव के रहने वाले एक युवक ने साल 2022 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की रहने वाली एक आदिवासी युवती से कोर्ट मैरिज की थी जिसकी भनक युवती के परिजनों को नहीं लगी.तो लोगउनके घर पहुंच गए , उन्होंने युवक के परिवार के सामने दो शर्तें रखीं. पहली, समाज के रिवाज के मुताबिक 2 लाख रुपए का जुर्माना, और दूसरी, पूरे समाज के लिए मुर्गा-भात की दावत..
छत्तीसगढ़: लव मैरिज पर जुर्माना… 500 लोगों ने दामाद के घर डाला डेरा

