छेड़छाड़ और दुष्कर्म के कड़े कानून बनाए गए हैं। इसके बाद भी ऐसी घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे युवती व नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक एक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना डवरा पुलिस चौकी का है। दरअसल, यहां एक युवक लगातार शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे नाराज युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
शादी का सपना दिखाकर लगातार हवस पूरी करता था दरिंदा,
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी के दफ्तर में घुसकर अभद्रता
राजधानी रायपुरमें लालपुर के पटेल चौक स्थित मकान में गुरुवार को खून से सनी मिली नर्सिंग स्टाफ की लाश के मामले में । रायपुर ASP पश्चिम ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हत्या के आरोपी दुर्गेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लव ट्राइंगल में हत्या की गई है।मिली जानकारी के अनुसार युवती की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी। दुर्गेश की दोस्ती मृतका से प्रीवियस अस्पताल में हुई थी। इसके साथ ही एमसीबी जिले की चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से फ्रेंडशिप थी। इसे लेकर युवती का बॉयफ्रेंड से विवाद चल रहा था।इसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने मृतका के सीने में चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया .मनेंद्रगढ़ की रहने वाली प्रियंका दास (23) रायपुर के एक अस्पताल में कार्यरत थी और अपनी दो सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी।
रायपुर में नर्स को चाकू से काट डाला
रायपुर के कुकुरबेड़ा में कथित धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद 11 महिलाओं ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मारपीट, बदसलूकी और रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में आज राज्य महिला आयोग में पहली जनसुनवाई हुई।आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने रायपुर एसपी को पत्र लिखकर तल्ख सवाल खड़े किए। डॉ. नायक ने पूछा कि, क्या अब छत्तीसगढ़ के थाने बजरंग दल के इशारे पर चल रहे हैं? पुलिस की भूमिका पूरी तरह संदेह के घेरे में है।सुनवाई में सभी 11 महिलाएं आयोग के सामने पेश हुईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जानबूझकर उनकी शिकायत दबाई और दोषियों को बचाने की कोशिश की। आयोग ने इसे पुलिस की मिलीभगत और पक्षपात की श्रेणी में मानते हुए रायपुर एसपी को पत्र भेजकर तत्काल जांच और रिपोर्ट मांगी है।
किरणमयी बोलीं-क्या बजरंग दल के इशारे पर चल रहे थाने?
साउथ अफ्रीका ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। टीम ने गुरुवार को भारतीय टीम को 3 विकेट से हराया। यह इस वर्ल्ड कप में भारत की पहली हार है, जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरा मुकाबला जीता है।विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका ने 252 रन का टारगेट 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर चेज कर लिया। टीम ने 81 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने क्लो ट्रायोन के साथ छठे विकेट के लिए 97 बॉल पर 61 रन की साझेदारी करके बिखरती पारी संभाली। वे 111 बॉल पर 70 रन बनाकर आउट हुईं।वोल्वार्ट के आउट होने के बाद क्लो ट्रायोन (49 रन) ने नदिन डी क्लर्क (नाबाद 84 रन) के साथ 7वें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। आखिरी में क्लर्क ने आयाबोंगा खाका के साथ 18 बॉल पर 41 रन नाबाद साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला दी।
विमेंस वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका की भारत पर लगातार तीसरी जीत
राजधानी रायपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर उसके नाम से फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य धाराओं में कारोबारी समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक देवनाथ देवांगन और अन्य ने चमारिन बाई सोनकर के वारिसों से चंगोराभाठा स्थित खसरा नंबर 78 के हिस्से की जमीन खरीदी थी। जब वे जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तो गुरुचरण, मंजीत, इंद्रपाल, रंजित, हरपाल, अविनाश और लवी ने उस जमीन को अपना बताया।जांच में सामने आया कि, चमारिन बाई की मौत साल 1980 में हो चुकी थी,
मृत महिला को जिंदा बताकर हड़पी जमीन, 7 पर केस
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने नाबालिग को जबरन देहव्यापार में धकेलने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जो कि उरला की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की रहने वाली है। वह नवरात्रि के दौरान मैहर घूमने के बहाने घर से निकली थी। मेला समाप्त होने के बाद कटनी स्टेशन पर उसकी मुलाकात प्रीति नामक महिला से हुई, जिसने उसे काम दिलाने का झांसा देकर दुर्ग बुलाया।पीड़िता के अनुसार, प्रीति ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींचकर अन्य लोगों को भेजे। उसे घर में बंदकर अवैध संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डाला गया।
करवाचौथ से पहले हंसिए से पति का गला काटा
कहते है बहू तो लक्ष्मी का रूप होती है और अपनी सभी चीजों का त्याग कर अपने ससुराल में नई जिंदगी की शुरुआत करती है, लेकिन दुख की बात यह है कि आज के दौर में वही बहुएं अपने ससुराल में भी सुरक्षित नहीं हैं। देशभर से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां बहुओं के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले से सामने आया है। जहां ससुर ने अपने ही बहू को हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद फरार हो गया। अब पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर ली है।घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पीड़िता ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया था।मामले में पुलिस ने आरोपी शिवकांत अवस्थी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

