Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सिंधी समाज के गौरवशाली इतिहास, उसकी एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में उसके अतुलनीय योगदान का साक्षी बना रायपुर का जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल, जहां पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ (विचार, तर्क एवं सुझाव परिचर्चा) में प्रदेशभर की 128 सिंधी पंचायतों के मुखी और प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सिंधी समाज को स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की जीवंत मिसाल बताते हुए कहा कि विभाजन की असहनीय पीड़ा झेलने के बावजूद इस समाज ने अपने परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के दम पर न केवल स्वयं को पुनः स्थापित किया, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा मौजूद रहे।

सिंधी समाज स्वाभिमान, उद्यमशीलता और एकता की मिसाल – राज्यपाल :डेका

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सराफा कारोबारी से 1 करोड़ की उठाईगिरी हुई है। युवक सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग निकला। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी दुकान संचालक का नाम अरुण देव सोनी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।दरअसल, रविवार सुबह 11:30 बजे कारोबारी अपनी स्कूटी में ज्वेलरी का बैग रखकर दुकान पहुंचा था। उसने बैग को स्कूटी के ऊपर रख दिया और ताला खोलने लगा। इस दौरान युवक पीछे से आया और बैग उठाकर फरार हो गया। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

सराफा कारोबारी से 1 करोड़ के सोने-चांदी की उठाईगिरी,

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते 2 दिनों में मलेरिया से सरकारी हॉस्टल में रहने वाले 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। जबकि दूसरे हॉस्टल में रहने वाले 11 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर है।CMHO डॉ. आरसी ठाकुर ने कहा कि जिले में अचानक मलेरिया का आउटब्रेक सामने आया है। प्रभावित हॉस्टल और आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। मरीजों को दवाएं दी जा रही है। सभी छात्रावासों में खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कांकेर में मलेरिया से 2 स्टूडेंट्स की मौत

कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र केराकछार गांव में एक नवविवाहित जोड़े ने मामूली विवाद के बाद जहर का सेवन कर लिया। 23 वर्षीय अकील सिंह और 21 वर्षीय किरण सिंह को परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। अकील सिंह रथयात्रा में जाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी पत्नी किरण सिंह ने भी साथ चलने की जिद की। अकील ने मना कर दिया और अकेले ही कार्यक्रम में चला गया।में देर से घर लौटने के बाद अगले दिन सुबह इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। गुस्से में पहले किरण ने घर में रखा जहर पी लिया। पत्नी के जहर पीने की जानकारी मिलने पर अकील ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया।

कोरबा में पति-पत्नी ने पीया जहर: दोनों खतरे से बाहर

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर दी और मां को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि इस मामले में हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार तुलसीपुर कस्बा निवासी पिंटू (28) नशे का आदी है और शनिवार की रात नशे में किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से विवाद होने लगा।उसने बताया कि पिंटू ने अपनी मां फूलवती (55) पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता कल्लू (60) पर भी उसने लाठियों से हमला कर दिया।

बलरामपुर में युवक ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की, मां घायल

खरगोन जिले के महेश्वर में सहस्त्रधारा घाट पर इंदौर का 30 वर्षीय युवक अर्पित हाड़ा परिवार के सामने नर्मदा की तेज धारा में बह गया। पत्नी और भाई मदद के लिए चीखते रहे। देखते ही देखते वह कुछ ही सेकेंड में ओझल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सर्चिंग शुरू कर दी है  लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है । अब सोमवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू होगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।अर्पित हाड़ा इंदौर के निपानिया क्षेत्र के रहने वाले थे। वे परिवार के पांच सदस्यों के साथ महेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने आए थे। महेश्वर दर्शन के बाद शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वे जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा पहुंचे। नर्मदा में स्नान के दौरान उनका पैर फिसला और वे गहरे पानी के साथ तेज बहाव में चले गए।

नर्मदा में बहा इंदौर का युवक, पत्नी-भाई चीखते रहे, VIDEO
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments