Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

भोपाल पट्नम बस्तर के बीजापुर का वो इलाका है जो रायपुर से तकरीबन 500 किलोमीटर दूर है। जहां कोई बीमार पड़ जाए, तो अक्सर चार लोगों के कांधे पर मरीज को टांगा हुआ देखा जाता है, लेकिन इस इलाके की एक बेटी के दिल में सुराख हुआ, तो पूरे गांव ने इसकी जिम्मेदारी कांधे पर उठा ली।रायपुर के लोगों की इंसानियत और दरिया दिली ने 25 लाख रुपए के इलाज को बिल्कुल मुफ्त करा दिया।कुछ पुलिस अफसर और मंत्री इसके ठीक होने का अहम जरिया बने। जिसके कारण एक बच्ची के दिल के छेद को इंसानियत के दिल से भर दिया।बीजापुर के छोटे से गांव वरदल्ली में 11 साल की शांभवी रहती है।उसके दिल में सुराख था और वॉल्व पूरी तरह से खराब हो चुका था।अब शांभवी पूरी तह ठीक है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर की 11 साल की बच्ची के दिल में छेद हो गया था, जिसे गांववाले और पुलिसकर्मियों ने मिलकर मदद की और फ्री में इलाज कराया। - Dainik Bhaskar
रायपुरवालों ने बच्ची के ‘दिल का सुराख’ भर दिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ.इस हादसे को जिसने देखा उनके आखो से आसू निकल आए..एक तेज रफ्तार आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मां-बेटी को कुचल दिया। जिससे मां और 2 साल की बेटी की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले ही बच्ची का बर्थडे मनाया गया था। आंखों के सामने हादसा देख पिता सदमे में है।ये हादसा तब हुआ जब विकास साहू पत्नी और बेटी के साथ स्कूटी सवार किसी काम से बाहर निकला था। इस दौरान भारतीय दयानंद आर्य स्कूल के पास ट्रैक्टर को देख उसने ब्रेक मारी। ब्रेक मारते ही पीछे बैठी पत्नी और बेटी नीचे गिर गई। दोनों ट्रॉली के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं।

पिता के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटी को कुचला

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ग्रामीणों पर भड़क गए। ग्रामीण निस्तारी तालाब की समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि ‘कुछ भी बोलते हो, ज्यादा होशियारी मत दिखाओ समझे न, अनावश्यक बात करने से कोई मतलब नहीं है। जो है उसका सबूत पेश करो।’इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण बदसलूकी कर रहा था। गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह मामला छुरा ब्लॉक के ग्राम सरकड़ा का है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मालगुजार परिवार ने तालाब पर कब्जा कर एक हिस्से में हैचरी बना दी है।जिसके बदबू के कारण संक्रमण का खतरा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

गरियाबंद कलेक्टर बोले- ज्यादा होशियारी मत दिखाओ VIDEO

छत्तीसगढ़ इस बार अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। भाजपा जश्न के साथ ही इसे गर्व और पहचान का उत्सव बनाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन करने का फैसला लिया है। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। पीएम मोदी इस बार राज्योत्सव में शामिल होंगे। जबकि समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मौजूद रहेंगे।गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, यह सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि इस दिन लाखों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश भी कराया जाएगा।

इस बार 5 दिन चलेगा राज्योत्सव, PM मोदी होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लैंडस्लाइड से एक बस भारी मलबे में नीचे दब गई। ​इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अब तक 3 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।घटना बिलासपुर के बल्लू ब्रिज के पास की है। जहां एक यात्रियों से भरी बस गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टान बस पर गिर गई। जिससे बस पूरी तरह से नीचे दब गई। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

बिलासपुर में लैंडस्लाइड, बस पर गिरा मलबा, 15 की मौत

मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र के ढाब इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ।जहां एक जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने दो मासूम बच्चों की जान बचाई।मृतक महिला की पहचान इतवरिया के रूप में हुई है, जो अपने घर में दो बेटियों, चार वर्षीय जानकी और दो वर्षीय रामकली के साथ सो रही थी। देर रात अचानक एक जंगली हाथी ने घर पर हमला कर दिया। घर को तोड़ते हुए हाथी जब अंदर घुसा, तब इतवरिया ने तुरंत दोनों बच्चों को गोद में उठाकर जान बचाने की कोशिश की और घर से भाग निकली। लेकिन हाथी ने हमला कर दिया।

बेटियों की जान बचाने मां ने दे दी अपनी जान,

कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र में देर रात हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर युवक-युवतियों ने जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत इन युवाओं ने ढाबे में ऐसा बवाल मचाया कि माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि मध्यरात्रि के समय कुछ युवक-युवतियाँ ढाबे पर पहुँचे और नशे की हालत में वहाँ के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबे का माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया। सूचना पर माधवनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुँची लेकिन नशे में चूर युवक-युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि युवतियों ने पुलिस के सामने कपड़े उतारने की धमकी तक दे डाली।

नशे में धुत युवक-युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहे एक युवक को पैसों की जरूरतपड़ी तो उसने पिता से पैसे वसूलने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली । युवक ने पिता को फोन कर बताया कि 8-10 लड़कों ने उसे किडनैप कर लिया है। और 10 लाख की फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए वह मध्यप्रदेश भाग गया। लेकिन, जब खाने के लिए भी पैसे खत्म हो गए, तो लौटने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे सोमवार रात पेंड्रा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। पुलिस युवक को खोजने के लिए 2 दिनों तक भटक रहीथी । उसके सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में उसने बताया कि अपने पिता से पैसे लेने के लिए उसने अपहरण की कहानी बनाई थी।

गर्लफ्रेंड संग लिव-इन में रहता था, पैसे खत्म हुए

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की  जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी .EOW ने सोमवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में चैतन्य बघेल को पेश किया था। कोर्ट ने चैतन्य को 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।।हलाकि चैतन्य बघेल की जमानत के लिए याचिका लगाई गई है जिसकी सुनवाई आज 8 अक्रटूबर को होगी अब देखना है की कोर्ट राहत मिलती है या नही ,इसके पहले हाईकोर्ट चैतन्य की जमानत याचिका को ख़ारिज कर चुकी है . अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज होने पर सरकार की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया था कि 3 महीने में जांच पूरी कर ली जाएगी।

चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर स्पेशल कोर्ट आज सुनवाई…[यह खबर किसी में नही दिखेगी ]वीडयो में चैतन्य बघेलको दिखा देना

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार शाम नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में CISF जवान सहित 2 की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी। जबकि दूसरी बाइक तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई। हादसे में दीपक रोहिदास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं CISF जवान पुष्पेंद्र सिंह और भूषण रोहिदास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उरगा ​​​​​​​पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान CISF जवान पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,CISF जवान समेत 2 की मौत

छत्तीसगढ़ मे  धान खरीदी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मॉनसून सीजन बीतने के साथ ही धान खरीदी के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि धान खरीदी से पहले किसानों को अपना पंजीयन करना होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा कहा गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन करना आवश्यक है।

धान खरीदी से पहले किसानों को करना होगा यह काम,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments