Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार गुरुवार को FIR दर्ज करा दी। इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।FIR दर्ज होने के तुरंत बाद 3 आरोपी टिन्नू, लवकुश और अनुकल्प को अरेस्ट कर लिया गया है। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्रा को बचाया गया लेकिन इस्तीफा लिखवा लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में युवती की हत्या कर लाश को रेत में दफनाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग बॉयफ्रेंड 11वीं के  स्टूडेंट(17) हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने पत्थर से सिर कुचलकर लड़की को मार डाला। बॉयफ्रेंड ने प्रेशर में आकर शादी के लिए हामी भर दी थी। अपने जन्मदिन वाली रात गर्लफ्रेंड कुछ कपड़े लेकर आधी रात घर से भाग गई थी। वारदात से पहले बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके उसने गर्लफ्रेंड से कहा कि मैं तुम्हें स्पेशल गिफ्ट देना चाहता हूं, आंखें बंद कर लो।गर्लफ्रेंड के आंख बंद करते ही बॉयफ्रेंड ने पत्थर से सिर पर हमला कर दिया।

बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट देने  बुलाया,सेक्स किया और मार डाला 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 5 सदस्यीय अध्ययन समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई होंगी।समिति में कुल पांच सदस्य शामिल हैं। इनमें रिटायर्ड आईएएस एम.के. रावत, शत्रुघ्न सिंह,और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन ,सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सहित अन्य सदस्य शामिल किए गए हैं।यह समिति छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने के विभिन्न कानूनी, सामाजिक और प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने 5 सदस्यीय समिति गठित

बलरामपुर जिले में महतारी वंदन योजना के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि KYC कराने के बहाने महिलाओं से अंगूठा लगवाया गया और बाद में उनके खातों से खाद की निकासी कर ली गई। मामले से नाराज बड़ी संख्या में महिला किसान शिकायत लेकर SDM कार्यालय पहुंचीं और राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के कुंदी कला गांव है। महिला किसानों का कहना है कि KYC कराने के बहाने उनसे अंगूठा लगवाया गया। बाद में जानकारी मिली कि उनके खातों से खाद की निकासी दर्ज हो गई, जबकि उन्होंने खाद प्राप्त ही नहीं किया। मामले की राजपुर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

KYC कराने महिलाओं से अंगूठा लगवाया खाते से निकला खाद

भिलाई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के एक्शन कमेटी इलाके में पत्नी से अवैध संबंध के शक में भाई हैवान बन गया , उन्हाने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया उसे घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।वीछावनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

भिलाई :बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला

बिलासपुरतोरवा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने अस्पताल में पत्थरबाजी की और मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे ग्लास डोर को तोड़ दिया। इस दौरान उसने अस्पताल के स्टाफ और वहां मौजूद मरीजों से भी विवाद किया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवक से पूछताछ के साथ घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

निजी अस्पताल में युवक का उत्पात, पत्थरबाजी कर तोड़ा ग्लास डोर

खाद की कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, अधिक कीमत वसूलने वाला उर्वरक केंद्र सील
अंबिकापुर। कृषि विभाग ने किसानों से अधिक कीमत पर खाद बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरूनगर (डीगमा) स्थित एक उर्वरक विक्रय केंद्र को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान केंद्र से 3219 बोरी उर्वरक जब्त किया गया।बताया गया कि एक किसान ने सीएम हेल्पलाइन में अधिक दर पर खाद बिक्री की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने की पुष्टि हुई।कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विक्रय केंद्र को सील कर दिया और बड़ी मात्रा में खाद जब्त कर लिया।प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की कालाबाजारी,अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,

खाद की कालाबाजारी  अधिक कीमत वसूलने वाला उर्वरक केंद्र सील

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545 से ज्यादा गांवों तक मदद पहुंचाई है।बुधरी ताती ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए काम किया। जानलेवा हमलों, विरोध और मुश्किल हालातों के बाद भी उन्होंने कदम पीछे नहीं खींचे और अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा में लगा दी।राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेते समय डॉ. बुधरी ताती बस्तर की पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आईं, जिसने सबका ध्यान खींचा। मॉडर्न कपड़ों के बजाय इस पहनावे को चुनकर उन्होंने अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। यह पद्मश्री उनके जीवन का 23वां सम्मान है। बस्तर के गांवों में लोग उन्हें प्यार से ‘बुआ’ और ‘बड़ी दीदी’ कहते हैं।

35 साल पैदल चलकर 545 गांव पहुंचीं ताती को पद्मश्री

राजनांदगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज मां-बेटे ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की। दोनों ने सरपंच और सचिव की मौजूदगी में अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।मां-बेटे का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास के लिए कई बार आवेदन और गुहार लगाने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। वहीं उन्होंने सरपंच पर कथित रूप से उकसाने का भी आरोप लगाया है।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। सरपंच पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

PM आवास नहीं मिला तो मां-बेटे का आत्मदाह का प्रयास,

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में कोचिंग सेंटर्स की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी सामने आने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।बुधवार की रात SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरप्राइज इंस्पेक्शन किया। इस दौरान इमरजेंसी एग्जिट (निकास द्वार) और जरूरी सुरक्षा इंतजाम न होने पर 62 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है।इन्हें व्यवस्था सुधारने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। वहीं, गंभीर लापरवाही पाए जाने पर रामा कोचिंग, कैड एकेडमी मोशन, मोशन कोटा स्टडी सर्किल और वेदांतु को सील कर दिया गया है। वहीं बीजेपी के नेता ने कार्रवाई का विरोध किया है।

फायर एग्जिट नहीं, दुर्ग में 4 कोचिंग सेंटर सील
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments