Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

चीफ जस्टिस पर हमले की कोशिश के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बीआर गवई से बात की है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैंने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई से बात की. आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुआ हमला हर भारतीय को क्रोधित कर गया है. हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है. यह बेहद शर्मनाक है. पीएम मोदी ने कहा- मैं न्यायमूर्ति गवई द्वारा ऐसी स्थिति में दिखाई गई शांति और संयम की सराहना करता हूं. यह न्याय के मूल्यों और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

चीफ जस्टिस पर हमले से हर भारतीय नाराज..पीएम मोदी ने CJI गवई से की बात

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को EOW ने सोमवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही शराब घोटाले में आरोपी दीपेंद्र चावड़ा को भी 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।EOW ने चैतन्य को कोर्ट के निर्देश पर 24 सितंबर को रिमांड पर लिया था। जो 6 अक्टूबर को पूरी हुई। EOW के अधिकारियों का दावा है कि, चैतन्य बघेल से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली है। आने वाले दिनों में शराब घोटाला मामले में जांच का दायरा बढ़ेगा। जिससे कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

पिछली बार भी चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया था।
शराब घोटाला..चैतन्य 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर

केरल में पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव ने TV पर बहस के दौरान राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महादेव के खिलाफ FIR करने की मांग की। लेकिन एक्शन नहीं लिया गया। इससे नाराज कांग्रेस नेताओं ने 5 घंटे तक हंगामा किया।वहीं सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही करवाई हो पाएगी। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं हो जाता है वह थाने में ही बैठे रहेंगे। हालांकि, बाद में कांग्रेसी लौट गए।

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी पर बवाल

मध्य प्रदेश में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पीने से 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार भी अलर्ट मोड पर है। प्रदेश में 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देना पूरी तरह बैन कर दिया गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 2 साल से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। यह दवाएं 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी आम तौर पर सलाह नहीं दी जातीं। मेडिकल स्टोर संचालक बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाई नहीं देंगे।

छत्तीसगढ़ में बच्चों को खांसी की सिरप देना बैन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रजपुरा गांव से अवैध संबंधों के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव अपने ही घर मे दफना दिया और घर के कच्चे फर्श को अच्छे से लीप पोत कर उसी स्थान पर खटिया डाल सोता रहा। युवती के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर प्रेमी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।2 अक्टूबर की रात उसने रोहणी को अपने गांव के एक घर मे मिलने बुलाया, जहां पहले दोनों ने शारिरिक सबंध बनाये और इसी दौरान रतिराम ने गला घोंटकर रोहिणी की हत्या कर दी।गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक पुलिस की कस्टडी से फरार है।

सेक्स के बाद गर्लफ्रेंड की हत्या, लाश को बेडरूम में दफनाकर उसी के उपर सोता रहा प्रेमी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की ग्राम पंचायत घाघरा के आश्रित ग्राम भूइंहारी पारा में सोमवार को भालू ने हमला कर सात मवेशियों और एक पालतू कुत्ते को घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए और अपने घरों में घंटों बंद रहे।हमले के बाद चरण लाल पण्डो अपने परिवार सहित घर के अंदर दुबके रहे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तत्काल अपनी प्रतिनिधि टीम को मौके पर भेजा।जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को रिहायशी क्षेत्र से खदेड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भालू अब तक सात गाय-बैलों पर हमला कर चुका है

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भालू के हमले में 7 मवेशी घायल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में बारूद भरते समय ब्लास्ट हो गया। मजदूर मिट्टी और पत्थरों के मलबे के नीचे दब गए। जिन्हें समय रहते बाहर निकाला गया। हादसे में 10 मजदूर घायल हुए हैं। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।घायलों में महिला मजदूर भी शामिल हैं। 10 घायलों में 4 ठेका मजदूर हैं, वहीं 6 SECL के कर्मचारी हैं। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद बारूद वाहन और बोलेरो भी डैमेज हो गई। फिलहाल, घायलों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।

कोयला खदान में ब्लास्ट, 10 घायल, 2 गंभीर

बिलासपुर नगर निगम में सोमवार को हंगामे के बीच सामान्य सभा की बैठक हुई। जिसमें सड़क, बिजली और पानी की समस्या समेत कई प्रस्ताव पास किए गए। जिससे विकास के काम तेजी से हो सकें।GST में कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सदन में आभार प्रस्ताव रखा गया, तो विपक्ष ने जोरदार विरोध किया। सदन में जहां मोदी-मोदी के नारे गूंजे, वहीं विपक्ष ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। बैठक में पार्षद रीता कश्यप ने मेयर पर कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में ध्यान ना देने का आरोप लगाया। पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने कहा कि, मेयर पूजा विधानी को फोन लगाने पर नहीं उठाती है।

बिलासपुर निगम सामान्य-सभा…मोदी-मोदी और वोट चोर-गद्दी छोड़ के लगे नारे
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दही हांडी उत्सव स्थल गुढ़ियारी में जारी हनुमंत कथा के चौथे दिन यानी आज सात अक्तूबर मंगलवार को भी दिव्य दरबार लगेगा।इसमें लोग अपनी अर्जी लगाकर समस्याओं का निवारण करायेंगे। इसके बाद प्रेत दरबार भी लगेगा। ऐसा माना जाता है कि जिनके ऊपर प्रेत बाधाएं होती हैं। महाराज बालाजी की कृपा से उसे ठीक करते हैं। उनको उपाय भी बताते हैं। सिद्ध भभूति देते हैं, जिससे भक्तों को आराम मिलता है। वहीं बागेश्वर सरकार अदृश्य सेनापति के माध्यम से ‘भूतों’ की जमकर पिटाई भी करवाते हैं। भक्तों की मानें, तो बाबा बागेश्वर जब चमत्कारी दरबार लगाते हैं, जो अपने आप में अद्भुत होता है।
रायपुर में आज भी लगेगा दिव्य दरबार, प्रेत दरबार में ‘भूतों’ की जमकर होगी पिटाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने के लिये आमंत्रित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री  साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments