छत्तीसगढ़ के महासमुंद में युवती की हत्या कर उसकी लाश को नाले की रेत में दफन कर दिया गया। उसके शरीर का कुछ हिस्सा रेत से बाहर आया, तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। युवती के सिर पर करीब 6 इंच लंबा और गहरा घाव मिला है। सिर की खोपड़ी टूट हुई है। 19 जून को युवती ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था।युवती की पहचान झारा गांव की रहने वाली भारती टंडन के रूप में हुई है। पुलिस बॉयफ्रेंड समेत 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग और रेप से जुड़े होने की आशंका है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र का है।
18वें जन्मदिन पर नाले में दफन मिली छात्रा की लाश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोप में सजा काट रहे कैदी का मर्डर हुआ है। उसी जेल में बंद एक साइको किलर ने सीमेंट से बने स्लैब से कैदी का सिर कुचल दिया।बताया जा रहा है कि, साइको किलर माफी की अर्जी खारिज होने के बाद से तनाव में था।मंगलवार सुबह उसने नाली में लगे सीमेंट के ढक्कन को उठाया और 4-5 बार वार कर कैदी की हत्या कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद कैदियों ने छुड़ाने की कोशिश की। घायल कैदी को हॉस्पिटल भी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कहीं है।
बिलासपुर जेल में सीमेंट स्लैब से कैदी का सिर कुचला
बलौदाबाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद उसे छोड़ने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मिले सुसाइड नोट, दीवार पर लिखे संदेश और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार, मृतका शासकीय स्कूल में व्यावसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी और बलौदाबाजार में किराए के मकान में रहती थी। उसी मकान के बगल वाले कमरे में रहने वाले अभिषेक कुमार जायसवाल ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर पिछले पांच माह से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म,गर्भवती होने पर छोड़ा
विष्णुदेव साय की की अध्यक्षता में महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित साय मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई । कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी। साव ने बताया कि VB-G RAM G प्रारूप का अनुमोदन किया गया। VB-G RAM G (विकसित भारत-रोज़गार और आजीविका मिशन – ग्रामीण) के तहत अब ग्रामीण परिवारों को साल में 100 की बजाय 125 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट में छत्तीसगढ़ कंप्रैस्ड बायोगैस नीति प्रारूप को मंजूरी दी गई है।मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी।
साय कैबिनेट की बैठक कई अहम निर्णय लिए गए
नारायणपुर के भरण्डा गांव में दूसरा धर्म अपनाने वाले ग्रामीणों को आदिवासी समुदाय की नाराजगी सहनी पड़ रही है. मतांतरण विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. तनाव की खबर मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. एक ओर मतांतरित परिवारों ने गांव से निकाले जाने और धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी समुदाय ने अपनी पारंपरिक मान्यताओं और देवी-देवताओं के अपमान का मुद्दा उठाते हुए विरोध दर्ज कराया है.मतांतरित समुदाय से जुड़े लगभग 26 परिवारों का आरोप है कि उन्हें गांव छोड़ने के लिए कहा जा रहा है. उनका कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने उन्हें दूसरे धर्म का पालन बंद कर आदिवासी रीति-रिवाजों को अपनाने के लिए कहा है.यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें गांव से निकाला जाएगा.वहीं दूसरी ओर आदिवासी समुदाय का कहना है कि गांव में रहने वाले कुछ मतांतरित लोग पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाजों और देवी-देवताओं का सम्मान नहीं करते हैं.

