छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप है। राजापुर उप तहसील में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के अनुसार सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने उनसे मारपीट की है।नायब तहसीलदार का कहना है कि विधायक समर्थकों ने धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने पर सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर नायब तहसीलदार को अपने साथ अंबिकापुर ले गए।वहीं नायब तहसीलदार पर विधायक की चचेरी बहन की फाइल फेंकने और उन्हें कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप है। इसी बात से नाराज समर्थक उग्र हो गए और विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
BJP विधायक ने नायब तहसीलदार को पीटा, कपड़े फाड़े
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मितानीन महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव में हुए इस खूनी हमले में मृतका के पति और बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब महिला अपने परिवार के साथ होटल में काम कर रही थी. अचानक एक हमलावर ने अंदर घुसकर ताबड़तोड़ ब्लेड से हमला कर दिया. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. दीवानमुड़ा गांव में रहने वाली छबीलता यादव, जो मितानीन के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय थीं, हत्या की इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है.
गरियाबंद में मितानीन महिला का गला रेतकर कत्ल,
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेड कॉन्स्टेबलने 3 आरोपियों को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। पैसे मांगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि ‘तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो।’वीडियो 2 महीने पुराना है, अब वायरल हुआ तो एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मारपीट के मामले में 3 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।रिश्वत मांगने वाले हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य सरकंडा थाने में पदस्थ था। उसे मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी।
मारपीट का केस निपटाने हेड कॉन्स्टेबल ने मांगी रिश्वत
छत्तीसगढ़ में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने के लिए वक्फ बोर्ड ने राज्यभर में सख्त गाइडलाइन जारी की है।निर्देशों के अनुसार खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि 6 से 11 बजे तक नमाज पढ़ी जाएगी। इस बीच शिफ्ट में नमाज पढ़नी होगी।छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में बकरीद पर सख्ती, शिफ्ट में नमाज होगी
बिलासपुर में भरण-पोषण मामले की सुनवाई के दौरान मुस्लिम युवक के परिवार को कोर्ट में खड़ा होना पड़ा। इससे नाराज होकर कोर्ट परिसर में उसने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर ‘तीन तलाक’ कहकर संबंध खत्म कर लिया। इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मुस्लिम युवती की 2 साल पहले बिलासपुर के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगने लगे। पीड़िता ने परिजनों की सहमति से महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उसने भरण-पोषण के लिए कोर्ट में परिवाद लगाया था।
बिलासपुर के कोर्ट परिसर में पति ने दिया ‘तीन तलाक
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिए गए अपने बयान में एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बाद कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री स्वयं को लेकर चर्चाओं में रहते हैं और उन्हें रामभद्राचार्य का शिष्य बताया जाता है। भूपेश बघेल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि धीरेंद्र शास्त्री “पर्ची देखकर सब कुछ बता सकते हैं” तो उन्हें रामभद्राचार्य जी से निर्देश लेकर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम कराने चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।इसी दौरान भूपेश बघेल ने मोहन भागवत और रामभद्राचार्य पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस आज खुद को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार मानने लगा है।
पर्ची से पेट्रोल-डीजल सस्ता करवा दें, धीरेंद्र शास्त्री -भूपेश
राजधानी रायपुर के पारस नगर इलाके में देर रात मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अरुण साहू और उनके बेटे अनुज साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी इलाके में नशा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।
दर्शनार्थियों पर लाठी-डंडे से हमला,बच्चे का सिर फूटा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा (42) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक, ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी काम से तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
एडिशनल एसपी के चाचा की सड़क हादसे में मौत
सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है। टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी।बुधवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.6 ओवर में 125 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।

