पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद करते समय बदमाश प्रदीप सोनी से सोना-चांदी लूटने लगे, उन्होंने विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी। मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि, व्यापारी का सोना-चांदी लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं। हालांकि, कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजन और स्थानीय व्यापारियों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और सड़क जाम कर दिया। सर्राफा व्यापारी संगठन और अन्य व्यापारी संगठनों ने कल पेंड्रा बंद का ऐलान किया है।
सर्राफा व्यापारी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या
राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सद्दू स्कूल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल के एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे नाबालिग को कुचल दिया और चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया।इस हादसे के बाद सामने आए CCTV फुटेज ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। फुटेज में एक अज्ञात बाइक सवार हादसे से ठीक पहले दिखाई दे रहा है, जिस पर नाबालिग को टैंकर के नीचे धक्का देने की आशंका जताई जा रही है।मृतक बालक सद्दू के LIG सेक्टर-01 का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद सबसे पहले वही बाइक सवार मासूम के शव के पास पहुंचता भी दिखाई दिया है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार पानी टैंकर और संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।
रायपुर टैंकर ने 15 साल के मासूम को कुचला,
ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी पर बॉयफ्रेंड के साथ रहने का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने और बच्चों समेत घर छोड़कर जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित पति एसपी ऑफिस पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.,पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को.घर में साथ रखना चाहती है . पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने कहा कि अगर उसे साथ रखना है तो उसका बॉयफ्रेंड भी उसी घर में रहेगा और तीनों एक ही छत के नीचे रहेंगे..उन्होंने बताया कि 18 साल पहले उनकी शादी पूनम कुशवाह से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद उनके तीन बेटियां और एक बेटा है उन्होंने कहा जब पत्नी ने उसके सामने ऐसी शर्त रखी जिसे सुनकर वह हैरान रह गया
शादीशुदा जिंदगी में तीसरे की एंट्री, पत्नी बोली- बॉयफ्रेंड भी रहेगा
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक महिला ने मोबाइल टावर पर चढ़कर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह 5 बजे महिला कुनकुरी थाने में लगे टावर के पास पहुंची। दुपट्टा लेकर 100 फीट ऊंचाई पर चढ़ी और फंदा बनाकर लटक गई।महिला अपनी बच्ची का आधार कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भटक रही थी। महिला ने सुसाइड से पहले डायल 112 पर कॉल किया था, पुलिस से उसने अपनी समस्या बताई थी, जिसके बाद उसे समझाइश दी गई थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।यह भी बताया जा रहा है कि निलिमा लकड़ा (22) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, वह फोन पर अक्सर सुसाइड के वीडियो देखा करती थी।
थाने में लगे टावर पर महिला ने लगाई फांसी
सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज , पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इलाके के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ पिछले दो दिनों से विश्रामपुर थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सूरजपुर पहुंचे और धरने में शामिल हुए। कांग्रेसी पिछले दो दिनों से विश्रामपुर थाने के सामने जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज किए जाने के विरोध में धरना दे रहे हैं। कांग्रेस के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने और थानेदार पर कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष पर हुई FIR तो भड़की कांग्रेस
.छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े भ्रष्टाचार और अवैध कमीशन मामले में अनवर ढेबर ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनवर की याचिका स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से इस मामले में 3 जून तक जवाब मांगा है। इससे पहले 13 मई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनवर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुनियोजित भ्रष्टाचार नेटवर्क सामने आने की बात कही थी। अदालत ने सार्वजनिक धन से जुड़े आर्थिक अपराधों को अधिक गंभीरता से लेने पर जोर दिया। यह याचिका 182 करोड़ रुपये के ओवरटाइम, हॉलिडे पे, बोनस और सर्विस चार्ज घोटाले से संबंधित है।
CSMCL भ्रष्टाचार मामला: अनवर ढेबर की जमानत याचिका हुई स्वीकार,
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रायपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत मिलने पर राजस्व मंत्री भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘जनता की सेवा के लिए बैठे हो, कुर्सियां तोड़ने के लिए नहीं।’राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अधिकारी ‘सांप की तरह बैठे’ रहते हैं और लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं करते। वहीं, इस सख्ती के बाद अधिकारी तुरंत महिला की शिकायत के समाधान में जुट गए। वहीं अब अधिकारियों को फटकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोस्ट किया कि कथित ‘सुशासन तिहार’ में पूरा मंत्रिमंडल नाटक कर रहा है। अधिकारियों को गाली देकर आप जनता को बहला नहीं सकते। जनता को रिजल्ट चाहिए, रील नहीं।
राजस्व मंत्री बोले- सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो,
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गैंग को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। दिल्ली जाकर कभी बकरी बेचने वाले बने, तो कभी जनगणना अधिकारी के रूप में जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने करीब 12 बकरियों को भी बेचा।आखिरकार पता लगने पर 300 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस मास्टरमाइंड तक पहुंची। 24 मई को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के ईटावा से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी नासिर उर्फ आनस खान 4 राज्यों में करोड़ों की चोरी को अंजाम दे चुका है।इसके पहले पुलिस ने मेरठ निवासी हाशिम खान को गिरफ्तार किया था । पूछताछ में मास्टरमाइंड नासिर हुसैन का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।पुलिस ने उत्तरप्रदेश के ईटावा से आरोपी को गिरफ्तार किया
चोर पकड़ने दुर्ग पुलिस ने बकरा बेचा
छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है…जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं… जब पत्नी अपने ससुर को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने पूरे मामले को सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी कर ली थी… लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . पूरा मामला तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 4 का है।आरोपी इसके पहले भी कई बार पिता के साथ मारपीट कर चूकाथा ..
पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट,
मध्य प्रदेश के श्योपुर से प्रशासनिक लापरवाही की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है…जहां जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक युवक ने अधिकारियों के सामने ही जहर खा लिया…
बताया जा रहा है कि युवक दुकान पर कब्जे की शिकायत लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा था… लेकिन उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई…इतना ही नहीं… जहर खाने के दौरान तहसीलदार ने उसे “नाटक” तक बता दिया…हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया… जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…अब इस घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों के रवैये पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं…
मृतक श्योपुर जिले में आयोजित जनसुनवाई में अपनी दुकान पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा था। मृतक का आरोप था कि वह पहले भी कई बार आवेदन दे चुका था।
जनसुनवाई में व्यक्ति ने खाया जहर। अस्पताल में मौत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे सीजन IPL के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने मंगलवार को क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हरा दिया। अब गुजरात एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम से क्वालिफायर-2 खेलेगी। एलिमिनेटर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।बेंगलुरु ने धर्मशाला में टॉस हारकर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।पाटीदार-क्रुणाल के बीच 95 रन की साझेदारी वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों में 19 रन बनाकर बेंगलुरु को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभाली। कोहली ने 25 गेंदों में 43 और पडिक्कल ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके। उनकी पारी में 5 चौके और 9 छक्के रहे।

