Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। मंगलवार शाम दल्लीराजहरा में दास पान ठेला चौक के पास यह हादसा हुआ। मजदूर सीवरेज पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे 10 फीट गहरे गड्ढे में दब गए।घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र की है।भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के तहत दास पान ठेला चौक के पास काम हो रहा था।  इस दौरान मिट्टी खिसकने से तीन मजदूर गड्ढे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक इस हादसे में किशुन कुमार और राकेश कुमार के साथ महिला मजदूर बैशाखिन  की मूत हो गई

बालोद में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 मई यानीआज  RCB और KKR के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।ऐसे में छत्तीसगढ़ के दर्शकों कोआज  एक बार फिर से IPL का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इसी बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई जिसे जानकर हर कोई झूम उठेगा।दरअसल,आज  बुधवार को होने वाले मैच में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार और KKR के मालिक शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। शाहरुख़ खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान की भी रायपुर आने की संभावना है। इसके पहले 10 मई रविवार को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था।

 बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले में

रायपुर से एक बड़ी खबरसामने आई है  दरअसल राजधानी के चर्चित लक्ष्य ज्वैलर्स चोरी मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।मामले में फरार चल रहे नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि लक्ष्य ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था, जबकि नाबालिग आरोपी वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा था।सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के घर पर ताला भी लगाया था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच आज नाबालिग का शव  फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब नाबालिग आरोपी की मौत ने इस पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी;,नाबालिग आरोपी ने लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर कमेटी में बदलाव किया गया है। कमेटी में कई नए सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि कुछ पुराने सदस्यों को हटा दिया गया है।मंत्री ओपी चौधरी और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल को कोर कमेटी में जगह दी गई है। वहीं कोर कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल और गौरीशंकर अग्रवाल शामिल नहीं हुए।इन नेताओं के बैठक में शामिल न होने से उनके कोर कमेटी से हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं कोर ग्रुप के पुनर्गठन की पुष्टि भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने की है।

छत्तीसगढ़ BJP की कोर कमेटी में बदलाव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही लड़की से 2 लड़के बातचीत करते थे। जिसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद कुछ लड़कों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि उसके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।लव ट्रायंगल के चलते हुई वारदात के बाद पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान जितेश ठाकुर (20) के रूप में हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर अपने दोस्त के साथ रात ko केजू राइस मिल के पास था। इसी दौरान गर्लफ्रेंड से बातचीत करने को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

लव ट्रायंगल में युवक की चाकू गोदकर हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी थी।आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।परिजनों ने बताया कि आज ही सिलेंडर भरवाकर लाए थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में 2 बहनें लक्ष्मी और चांदनी मौजूद थीं। पिता अनिल वैष्णव भी घर में थे। वहीं अनिल वैष्णव की पत्नी, बेटा और एक बेटी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई।मुख्यमंत्री ने मृतकों को 5-5 लाख रुपए और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।भूपेश बघेल ने कहा 50-50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जले

जशपुर जिले के कासांबेल थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल रुद्रमणि यादव पर रेप का आरोप लगा है। विधवा टीचर ने आरोप लगाया कि पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का भरोसा दिलाकर आरक्षक उसके करीब आया। घुमाने ले जाने के बहाने अलग-अलग जगह ले जाकर जबरन संबंध बनाए।इस दौरान महिला 2 बार प्रेग्नेंट भी हुई, लेकिन आरोपी ने मेडिसिन देकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद SP ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि, साल 2020 में पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले रह रही थीं। पेशे से वह टीचर है। महिला के अनुसार, जनवरी 2023 में फेसबुक के जरिए उनकी पहचान आरक्षक रुद्रमणि यादव से हुई थी।

कॉन्स्टेबल पर विधवा टीचर से रेप :2 बार प्रेग्नेंट हुई

मनेन्द्रगढ़ शहर के एक स्कूल परिसर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से इलाके में लोग जमा हो गए। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान बबिता यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबिता दोपहर अपने घर से केवाईसी कराने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कीर सुबह लोको मुहल्ले स्थित मदन प्रसाद स्कूल के अहाते में लोगों ने एक थैला और चप्पल देखा। यह स्कूल पिछले दो साल से बंद है। अंदर जाकर देखने पर महिला का शव फंदे पर झूलता हुआ पाया गया।वार्ड पार्षद सपन महतो को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

स्कूल में महिला का शव फांसी के फंदे पर मिला

बलरामपुर जिले के सोनहत में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे नहर नाली निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर विजय दुबे सीमेंट से भरी ट्रॉली लेकर बार-बार घाट पर चढ़ाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ड्राइवर विजय दुबे गंभीर रूप से दब गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान विजय दुबे के रूप में हुई है। वह बलरामपुर जिले की रघुनाथनगर तहसील के ग्राम पंचायत पंडरी निवासी ओम प्रकाश दुबे के भाई बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद निर्माण कार्य स्थल पर कुछ समय के लिए काम भी रोक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

बलरामपुर में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर हैदराबाद ने बॉलिंग चुनी।गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। हैदराबाद से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस को एक विकेट मिला।जवाब में हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। गुजरात के लिए कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली।

गुजरात की लगातार पांचवीं जीत, टेबल टॉपर बनी

कोरबा जिले की अहिरन नदी में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पहली घटना में एक युवक नहाते समय नदी में लापता हो गया, जबकि दूसरी घटना में कई दिनों से गायब युवती का शव नदी से बरामद हुआ है।मंगलवार दोपहर निखिल सिंह अपने दोस्तों के साथ विकास नगर आईबीपी क्षेत्र स्थित एनटीपीसी रेलवे पुल के नीचे अहिरन नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि दोस्त ऊंचाई से नदी में छलांग लगा रहे थे। उन्हें देख निखिल ने भी छलांग लगा दी। बाकी दोस्त तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन निखिल पानी से बाहर नहीं आया।घटना के बाद दोस्तों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। SECL कुसमुंडा में डंपर ऑपरेटर के बेटे के नदी में लापता होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

अहिरन नदी में दो हादसे, युवक लापता,युवती का शव मिला
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments