छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को चोरी के आरोप में 2 युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि युवकों को पंप चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में युवक पंप के साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर युवकों के साथ मारपीट की गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।बता दें कि एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी पस्ता गांव में चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवा कर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया था।
चोरी के आरोप में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया
छत्तीसगढ़के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चंद्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी कि थाना चंद्रपुर में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा उसके खिलाफ दर्ज मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं करने और राहत देने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ASI पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए पहले ही ले चुका था तथा बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
होटल में गमछा ओढ़कर आया ASI 20 हजार लेते गिरफ्तार
कवर्धा में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके ही घर में मिला, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीमनेशव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। कोतवाली पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है
घर के अंदर ही इस हाल में मिला युवक का शव
रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए IPL मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया। छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों से भी फैंस मैच देखने पहुंचे।मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर कई लोगो ने एक हजार ज्यादा पैसा देकर टिकट खरीदा।मैच को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस का अलग ही क्रेज दिखाई दिया। महासमुंद से एक युवक पैर टूटने के बावजूद दोस्त के कंधे पर बैठकर स्टेडियम पहुंचा। वहीं राजस्थान से आए एक फैन ने शरीर पर सूर्यकुमार यादव का नाम लिखवाया और बताया कि वे पहले भी सूर्या का टैटू बनवा चुके हैंरायपुर की प्रिशा केसरवानी ने RCB की जीत के लिए श्रीकृष्ण-राधा की पेंटिंग वाला पोस्टर बनाया, जबकि कुछ फैंस प्रेमानंद महाराज के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर पहुंचे। बच्चों में भी खास उत्साह दिखा, ।
IPL-पैर टूटा,दोस्त कंधे पर बैठाकर मैच दिखाने लाए
रायपुर के मैग्नेटो मॉल में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई की महिला विंग और मोमी सर्कल की ओर से मदर्स डे उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं।उन्होंने सभी माताओं को बधाई दी और कहा कि वे खुद भी एक मां हैं, इसलिए माताओं के संघर्ष और बच्चों की परवरिश की कठिनाइयों को अच्छे से समझती हैं। उन्होंने अपनी मां के प्रति भी गर्व और सम्मान व्यक्त किया।सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूजा कुकरेजा द्वारा रैंप वॉक और हर्षा पंजवानी द्वारा जुंबा कराया गया।इस अवसर पर सिंधी काउंसिल की पूरी टीम मौजूद रही।
सिंधी काउंसिल ने मैग्नेटो-मॉल में मनाया मदर्स डे
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन का बॉयफ्रेंड ने उसके ससुराल पहुंच गया। वहां उसने जमकर हंगामा किया। बॉयफ्रेंड ने ससुराल वालों से कहा कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध हैं। उसने दावा किया कि उसके पास दोनों के वीडियो और फोटो भी हैं।वहीं, अब दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह लड़की से तलाक लेना चाहता है। दूल्हे ने कहा कि जब दुल्हन का किसी दूसरे युवक के साथ संबंध है, तो वह उसे अपने साथ कैसे रख सकता है। इसके बाद रिसेप्शन कैंसिल कर दिया गया। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला आपसी समझौते के लिए छोड़ दिया है।

