रायपुर में शनिवार शाम नगर निगम की एक सिटी बस में अचानक आग लग गई। घटना जब्बार नाला के पास हुई, जहां चलते-चलते बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई।हादसे के वक्त बस बलौदाबाजार से रायपुर की ओर आ रही थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते यात्रियों को नीचे उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, जब्बार नाला के पास सिटी बस में आग लगने की सूचना शाम सात बजे राहगीरों से मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर में नगर निगम की बस धू-धू कर जली,
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राष्ट्रपति दत्तक पुत्र दंपती ने आवास के लिए अधिकारी से गुहार लगाई है। कमार जनजाति से आने वाले पति पत्नी जिला पंचायत CEO के पैर पर गिर पड़े और दंडवत प्रणाम कर प्रधानमंत्री आवास की मांग की।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दंपती का कहना है कि उनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है और वे लंबे समय से मकान की मांग कर रहे हैं। कई बार आवेदन देने के बाद भी उन्हें घर नहीं मिल पाया।वहीं, मदद मांगने के 24 घंटे के अंदर उन्हें आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की मंजूरी के साथ-साथ राशन कार्ड और जॉब कार्ड दिया गया। अधिकारी ने खुद उनके घर (झोपड़ी) पहुंचकर यह सुविधा उपलब्ध कराई।
अधिकारी के पैर पर गिरे, तब मिला PM आवास,
संभावित आतंकी खतरे के इनपुट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय समेत कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई है. आत्मघाती हमले, वाहन आधारित IED और गोलीबारी की आशंका के बीच बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग और क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. पूरे शहर में सघन जांच अभियान जारी है. शनिवार को सूत्रों ने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है.सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित दफ्तर और आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.यहां अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है, बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है.
दिल्ली में हाई अलर्ट! सुसाइड अटैक की फिराक में आतंकी
.छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक होमगार्ड जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जवान ने जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली क्षेत्र के छिरहा कार्यालय परिसर के शौचालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।जवान का शव जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर के शौचालय में फंदे पर लटका मिला।घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जवान का शव शौचालय के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जवान के साथियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
होमगार्ड जवान ने फांसी लगाके की आत्महत्या।
कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो पोते मामूली रूप से घायल हो गए।मृतका की पहचान बालकुंवर (62साल के रूप में हुई है, जो पसान के धनरास गांव की निवासी थीं। वह अपने दो पोतों के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग की घाटी में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर पलटते ही बाइक सवार तीनों लोग कोयले के ढेर में दब गए। एक पोता कोयले में पूरी तरह दब गया था, जबकि दूसरा सड़क किनारे जा गिरा। राहगीरों ने तुरंत मदद की और कोयले में दबे युवक को बाहर निकाला।
कोरबा में कोयले से भरा ट्रेलर बाइक पर पलटा:दादी की मौतआज होने वाले –
IPL 2026 के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम ने मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस की। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई यानी कल टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा।उससे पहले टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की और अपने खास पुल शॉट्स के साथ कई स्ट्रोक्स खेले। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्लानिंग, रनअप और फिटनेस को लेकर स्पेशल तैयारी की। उन्होंने गेंदबाजी से पहले कई फिटनेस ड्रिल्स भी की।ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम तक जाने का रूट मैप जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्किंग से स्टेडियम तक की दूरी डेढ़ 2 किलोमीटर है, ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमी कार पासेस को लेकर एप्रोच लगा रहे हैं।
IPL मैच से पहले रोहित ने बहाया पसीना
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में हुई। सड़क किनारे अपनी बाइक पर बैठे कोदवाही गांव निवासी दशरथ नायक को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार डुमरिया निवासी झुन्नू लाल और उनके भतीजे डुमरिहा निवासी देवनाथ धुर्वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को तत्काल जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद झुन्नू लाल और देवनाथ धुर्वे को मृत घोषित कर दिया।
पेंड्रा में सड़क हदसा चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। उसका कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। रवींद्र जडेजा (38 रन) टॉप स्कोरर रहे। वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 36 रन बनाए।गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। जेसन होल्डर को 3 और कगिसो रबाडा को 2 विकेट मिले।कप्तान शुभमन गिल ने 44 बॉल पर 9 चौकों और 3 छक्कों से सजी अर्धशतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन ने 36 बॉल पर 55 रन बनाए। साई ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। राजस्थान के बृजेश शर्मा को 2 विकेट मिले।
IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत
न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने पहले पीड़ित का अपहरण किया, फिर गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों और कड़े से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में पीड़ित के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित रोशन लाल पाटले गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यू मुरली राव और विष्णु तिवारी ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए और गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्कों के साथ कड़े से हमला कर दिया।

