Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह भगवान गणेश की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है। सड़कों पर गणपति बप्पा मोरिया के नारों की गूंज सुनाई देती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक अनोखी घटना सामने आई। यहां घरघोड़ा फॉरेस्ट रेंज के कंटगडीह गांव के पास एक हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे का जन्म गणेश चतुर्थी पर हुआ। इसे लेकर गांव वालों में उत्साह है। बच्चे की पूजा-अर्चना की जा रही है, जिसके वीडियो भी इंटरनेट पर देखे जा रहे हैं।
गणपति खुद आए हैं.गणेश चतुर्थी पर जंगल में जन्मा हाथी का बच्चा

बिलासपुर में भरनी गांव के पास सड़क पर मवेशियों की वजह से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम घुटेली निवासी रिटायर्ड शिक्षक रमेश तिवारी अपनी पत्नी विद्या तिवारी.बहू मंजुला और पोता सौम्या तिवारी के साथ मारुति स्विफ्ट कार से यात्रा कर रहे थे, सभी रिटायर्ड सी.एम.एच.ओ प्रमोद तिवारी के घर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे ‌। तभी भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई हादसे में फ्रंट सीट पर बैठी विद्या तिवारी कीमौके पर ही मौत हो गई।

बिलासपुर में कार पेड से टकराई पत्नी की मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल मेकाहारा रायपुर में गले में दर्द से परेशान एक महिला 7 दिनों तक इलाज के लिए भटकती रही । 4 दिनों तक अपने 2 साल के बच्चे को गोद में लेकर एंडोस्कोपी करवाने का इंतजार करती रही । वह गले में दर्द से परेशानि के चलते वह कुछ खा-पी नहीं रही थी। हताश होकर महिला के भाई ने बहन को जलाने और खुद आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी।तब जाकर डॉक्टर ने उसे जांच के लिए बुलाया।लबाड में डॉक्टर रश्मि अग्रवाल डाटतेहुए कहा  कि, क्यों तमाशा मचा रखा है। जब तेरी बहन को कुछ हुआ ही नहीं है, तो हम इलाज किस चीज का करें। जबकि शुरुआती जांच करने वाले डॉक्टर ने एंडोस्कोपी के लिए कहा था,

मेकाहारा में बीमार बहन को जिंदा जलाने पहुंचा बेबस भाई

पाकिस्तानी हेरोइन और दिल्ली की MDMA ड्रग्स रायपुर में बेचने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नव्या मलिक से 30 घंटे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक 850 रईसजादे इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में थे। जिसमें होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटों के नाम भी सामने आए हैं।आरोपियों से करोड़ों की ड्रग्स और पाकिस्तानी पिस्टल भी बरामद हुई है। नव्या को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 3 दिन का रिमांड पर भेज दिया है।

ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक की रिमांड 3 दिन बढ़ी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल के बंद क्वार्टर में पुलिस ने दो कपल को पकड़ा है। इस दौरान एक लड़की ने खुद को गर्ल प्ले फ्रेंड तो दूसरे ने बहन बताया। दोनों लड़के एसईसीएल के कर्मचारी हैं ‌ कपल ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसे थे इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है मामला दीपिका स्थित शक्ति नगर कॉलोनी का है ‌‌। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के सीसीएल में ही काम करते हैं लेकिन उन्हें क्वार्टर नहीं मिला है दोनों दूसरे के क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे पड़ोसियों से सूचना पाकर एसईसीएल की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची इस दौरान महिला पुलिस लड़कियों को छड़ी से मारते हुए दिखी।

बंद क्वार्टर में पकडाए दो कपल ताला तोड़कर घुसे थे वीडियो

धमतरी जिला इन दिनों खून-खराबे से कांप रहा है। सिर्फ 35 दिनों में 7 लोगों की हत्या हो गई है। कहीं दोस्त ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया, तो कहीं ढाबे में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने महिला और मासूम पर हमला कर दिया तो कहीं शराबी बेटे ने अपनी मां और नानी की जान ले ली और अब, दामाद ने अपनी ही सास को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। रंजिश, नशा और लूट की इन वारदातों ने जिले की फिज़ाओं को खून से लाल कर दिया है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिले की कानून व्यवस्था कहां है?

धमतरी में 7 लोगों की हत्या, एक के बाद एक मर्डर से थर्राया शहर

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 16 हजार NHM कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के 14 सौ NHM कर्मियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सीएमएचओ कार्यालय के बाहर कड़ी बैरिकेडिंग की है। प्रदेशभर में हड़ताल पर चल रहे NHM कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 25 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिससे नाराज एनएचएम के कर्मचारी हर जिले में सामूहिक इस्तीफा सौंप रहे हैं।बिलासपुर में नेशनल हेल्थ मिशन के 735 अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामूहिक इस्तीफा देकर सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध दर्ज किया।

सामूहिक इस्तीफा देंगे 33 जिलों के 16 हजार NHM कर्मचारी!

पीलीभीत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्यों कि उसने उसे समोसा नहीं खिलाया था. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, मामले में पीड़ित पति के परिजन की तरफ से बहू और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.शिवम की शादी 22 मई को संगीता के साथ हुई थी.बीती 29 अगस्त की शाम को उसने अपने पति शिवम से गर्म-गर्म समोसा लाने को कहा.रास्ते में पैसे कहीं गिर गए तो वह  समोसा नहीं ला पाया. पत्नी ने जमकर विवाद किया उन्होंने   रिश्तेदारों को बुला लिया इन सबने मिलकर पति शिवम को बुरी तरह पीटाई कर दी .

पति नहीं लाया समोसे तो पत्नी ने जमकर पीटा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खाद की कमी को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक बार फिर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पांच दिवस के भीतर खाद आपूर्ति और खाद वितरण प्रणाली को सुरक्षित करने और किसानों को शत-प्रतिशत खाद उपलब्ध कराने मांग की गई।कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, रायगढ़ जिले में खाद की कमी को लेकर किसान परेशान हैं। बार-बार शिकायत और आंदोलन करने के बावजूद भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है।

रायगढ़ में खाद समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन

प्रदेश में हड़ताल का दौर चल पड़ा है. NHM कर्मचारियों के साथ मितानिनों ने भी मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में मितानिनों ने चक्काजाम किया और अपनी मांगें रखीं.अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी मितानिन महिलाओं ने मुख्यमंत्री निवास घेरने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस ने उन्हें गरियाबंद धमतरी और बलौद के  झलमला चौक पर रोक दिया. वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें तहसीलदार आशुतोष शर्मा और नैन तहसीलदार मुकेश गजेन्द्र भी शामिल थे. मितानिनों की नाराजगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के वाहनों को भी कब्जे में ले लिया.

छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments