एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह इस टूर्नामेंट में दोनो टीमों के बीच तीसरी और आखिरी भिड़ंत होगी. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे मुकाबले में आमने-सामने होंगे, जिससे मुकाबले में अतिरिक्त रोमांच जुड़ गया है. टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उसने अपने सभी छह मैच जीते हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ दो जीत भी शामिल हैं. इस लय को बनाए रखते हुए सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को एक बार फिर हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी.
आज भारत-पाकिस्तान,की फाइनल’ जंग दोनों टीम तैयार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बर्थडे सेलिब्रेशन का अंदाज खतरनाक होता जा रहा है। कभी केक काटने के लिए हथियार तो कभी लग्जरी कारों से सड़क पर स्टंटबाजी दिखाई जाती है। अब रायपुर से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रईसजादों का काफिला NH पर फिल्मी स्टाइल में स्टंट करता नजर आ रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि करीब 15–20 लग्जरी गाड़ियों का काफिला केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की तरफ बढ़ रहा है। युवक महंगी कारों की खिड़कियों और सन-रूफ से लटककर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। युवक बेखौफ होकर नेशनल हाईवे पर रौब दिखा रहे हैं। ये काफिला 3 थानों से होकर गुजरा।
रायपुर में NH पर रईसजादों की स्टंटबाजी का VIDEO
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा नेता का बेटा शादीशुदा महिला को भगा कर ले गया। बदनामी के चलते उसके पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले सुसाइड नोट में इन दोनों बात का जिक्र है। परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा भाजपा नेता के बेटे और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपान है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम देवलाल मरकाम (52) है, जो किसान था। उसने पहले भी कई बार भाजपा नेता के बेटे साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ था।
BJP नेता के बेटे संग भागी पत्नी…पति ने लगाई फांसी
तमिलनाडु में आयोजित टीवीके (टीम विजय कझगम) रैली में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने बताया कि हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।जानकारी के अनुसार यह भगदड़ तमिलनाडु के करूर में शनिवार को हुई। जहां विजय की एक रैली में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। उसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में 29 लोगों की मौत हो गई है।
अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 29 से अधिक लोगों की मौत,
प्रदेश में NSUI के कार्यकर्ताओं पर FIR और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का मुखौटा पहनकर उन्हें बैठा हुआ दिखाया और आस-पास हो रहे अपराध को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि जब छात्र नेता भ्रष्टाचार और सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं, तो उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कोशिश की जा रही है। यह साबित करता है कि प्रदेश की मौजूदा सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा लोकतांत्रिक आवाजों को दबा रहे हैं।
NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR के विरोध में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। राजनांदगांव जिले में एक पिकअप ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे, वहीं, कोरबा जिले के गेवरा-दीपका क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर और उनकी मां की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास हुआ। कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह, बालोद जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई,
छत्तीसगढ़ के 5 लोगों की मौत…2 को पिकअप ने कुचला
पुरानी भिलाई में एक ट्रक ड्राइवर को अगवा कर पीटा गया और लूटपाट की गई। ट्रक मालिक हरप्रीत सिंह उर्फ विक्रम कुलदीप सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर पर डीजल चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर गोडाउन ले गए। वहां उसे बंधक बनाया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। साथ ही उसकी स्कूटी और मोबाइल भी छीन लिए।पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
धमतरी जिले में दुर्गा पंडाल के एक पंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में हुई। जहां शुक्रवार (26 सितंबर) दोपहर युवक पंडाल से पास के एक मकान में गया था और वापस नहीं लौटा।जब वह काफी देर तक पंडाल नहीं लौटा, तो समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, उन्हें विनोद ध्रुव (30) नामक पंडा एक मकान के पटिया में फगवा रंग के गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद ध्रुव गांव के दुर्गा चौक स्थित पंडाल में पहली बार पंडा की भूमिका निभा रहा था। वह पेशे से मजदूर था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
धमतरी: दुर्गा पंडाल के पंडा ने लगाई फांसी
रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदासराम साहेब का 34वां वर्षी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद, जलगांव साहेब के महंत साईं देवीदास और देवपुरी दरबार की महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में हो रहा है।शनिवार को अखंड श्री गुरुग्रंथ साहेब का पाठ, आरती, सत्संग और कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर को भगवान झूलेलाल की बहराणा साहब की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा गोदड़ीवाला धाम से निकाली गई, जो देवपुरी होकर कमल विहार तालाब पहुंची। तालाब में विधिपूर्वक पूजा करके जय झूलेलाल, जय श्रीराम के जयघोष के साथ बहराणा साहब का विसर्जन किया गया।

