Tuesday, March 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. इस महाजीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार और लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 का टोटल कीवी टीम के सामने रखा था. . इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वालीपहली टीम भी बन गई है. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई है.

भारत तीसरी बार बना टी20 का विश्व विजेता

भारत टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीत गई। जीत की ख़ुशी में पुरे छत्तीसगढ़ में जश्न मनया गया,ऐसे टीम इंडिया के परफॉरमेंस को देखते हुए छत्तीसगढ़ में जश्न पहले से ही शुरू हो गया था। राजधानी रायपुर में हर तरफ पटाखा फूट रहे हैं। बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा,दुर्ग, भिलाई,तिल्दा नेवरा   से क्रिकेट फैंस की तस्वीरें सामने आई है। जहां बड़े स्क्रीन पर मैच को एंजाय किया। राजधानी रायपुर में खम्हारडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में युवकों ने बैट लेकर भगवान शिव की अराधना की। हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। दुर्ग के शांति नगर दशहरा मैदान में लाइव प्रोजेक्टर में मैच देखा गया। बिलासपुर और दंतेवाड़ा में भी प्रोजेक्टर लगाए गए थे।तिल्दा में जीत की ख़ुशी में जोरदार आतिश बाजी की गई,मध्यप्रदेशके कोतमा के गाँधी चौक पर आतिश बाजी कर जीत का  जश्न मन्य गया .

भारत  टी-20 वर्ल्ड चैंपियन…छत्तीसगढ़ में जमकर आतिशबाजी

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अपनी बड़ी मां के साथ रहती है। 7 मार्च को जब उसकी बड़ी मां मजदूरी करने गई थी और बच्ची घर पर अकेली थी, तब पड़ोसी 55 वर्षीय आरोपी ने उसे बहला-फुसलाया। पीड़िता आरोपी को रिश्ते में ‘नाना’ कहती थी। आरोपी उसे अपने घर के पास स्थित गौशाला में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।शाम को जब बड़ी मां काम से लौटी, तो पीड़िता ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद तत्काल दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जशपुर में 13 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार:

कोरबा में दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में एक हसदेव नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दिया कुछ समय के लिए लगा कि तैर रहा होगा और मजाक कर रहा है जब आगे बढ़ने लगा तब बांकी दोस्त बचाने कूदे लेकिन पानी का बहाव ज्यादा था एक आगे बह गया ,वही बांकी भी बहने वाले थे किसी तरह बाहर निकले,,घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई।लेकिन तब तक युवक भाकर काफी आगे चला गया .युवक को तैरना नहीं आता था, युवक की तलाश के लिए जिला प्रशासन के रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया जहां तलाश जारी है।वोट और मोटर के माध्यम से युवक की तलाश की जा रही है।

हसदेव नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा

राजधानी रायपुर में एक युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे गए। आरोपी ने युवती की मां को बीच सड़क पर रोककर पैसे नहीं देने पर पति को चाकू मारने और बेटी को उठाने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला टैगोर नगर इलाके का है। निजी अपार्टमेंट में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे वह पुजारी पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। उसी दौरान बैजनाथपारा में रहने वाला हार्दिक जैन वहां पहुंचा और धमकाने लगा।आरोप है कि हार्दिक जैन ने कहा कि उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास हैं।  5 लाख रुपए दे दो, नहीं तो वह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी..5 लाख मांगे

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है।क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर उदय जैन की पत्नी अपने साथियों के साथ शहर में गांजा तस्करी कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया कुछ ही देर बाद एक स्कूटी पर बोरी में गांजा लेकर एक महिला और उसका साथी आते दिखाई दिए। महिला की पहचान माधुरी उर्फ डॉली जैन के रूप में हुई, जो अपने साथी कृष्णा साहु के साथ स्कूटी पर सवार थी पुलिस ने तुरंत सभी को  पकड़ लिया।

गांजा के साथ महिला तस्कर साथियों को पकड़ाई

मनेन्द्रगढ़, एमसीबी जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूडाँड़ में रविवार को एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला अपनी बेटी को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चली गई थी। हालांकि, बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।ग्राम तेंदूडांड़ निवासी राम बाई (27 वर्ष), पति विजय सिंह, अपनी छोटी बेटी के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान अचानक बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी की ओर चली गई, जिससे वह डूबने लगी।बेटी को डूबता देख राम बाई उसे बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़ी। उन्होंने बेटी को तालाब के किनारे धकेल दिया, लेकिन इसी दौरान वह खुद गहरे पानी में चली गई और संतुलन बिगड़ने से डूब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

मनेन्द्रगढ़ में मासूम को बचाने तालाब में डूबी मां
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक व्यापारी की कार से चोरी का मामला सामने आया है। कार में 8 लाख रुपये एक बैग में भरे रखे थे तभी एक चोर सामने आया और पैसे लेकर फरार हो गया। घटना शनिवार रात की है। कार बैग में रखने के बाद व्यापारी अपनी दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान चोर वहां पहुंचा और बैग लेकर फरार हो गया।
कार से उठाईगिरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके का है। जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार की छोटी पार्किंग के पास व्यापारी अजय कुमार अग्रवाल की कार से पैसे निकाले गए हैं। व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने कार खड़ी थी। शनिवार रात जब वह दुकान बंद करने से पहले बैग कार में रखा और फिर दुकान बंद करने लगे।
दुकान बंद कर रहा था कार से 8 लाख रुपये बैग पार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोधा गांव में एक युवक को जंगली हाथी की तस्वीर लेना महंगा पड़ गया। हाथी ने गुस्सा होकर युवक की बाइक उठाकर पटक दी, जिससे बाइक डैमेज हो गई। हालांकि, युवक समय रहते अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।दरअसल लोधा गांव के तीन युवक बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक जंगली हाथी दिखाई दिया। युवकों ने अपनी बाइक रोकी और उनमें से एक ने हाथी की तस्वीर खींचनी शुरू कर दी।तस्वीर खींचने के दौरान हाथी अचानक भड़क गया और युवक की ओर दौड़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए युवक ने तुरंत अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और अपनी जान बचाने के लिए भागा।

हाथी की फोटो खींचना पड़ा भारी, बाइक पटकी.

कोंडागांव में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुराने बस स्टैंड पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन मुश्किल हो रहा है। रसोई गैस के दाम में हुई 60 रुपए की वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने जोर दिया कि रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु की कीमत बढ़ने से सीधे तौर पर घर के बजट पर असर पड़ता है।

घरेलू गैस 60 रुपए महंगी, कांग्रेस का प्रदर्शन
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments