छत्तीसगढ़ शराब घोटाले केस में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्य को 6 अक्टूबर तक और दीपेन चावड़ा को 29 सितंबर तक EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। चैतन्य से 13 दिन और दीपेन से 6 दिन तक पूछताछ होगी।जानकारी के अनुसार, ACB-EOW ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा। हालांकि, चैतन्य बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई थी।
शराब घोटाला…6 अक्टूबर तक EOW की रिमांड पर चैतन्य
एक तरफ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान अपने पांचवें चरण में चल रहा है, वहीं दूसरी ओर हरदोई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो सगे भाइयों ने रिश्तों को तार-तार कर दिया.हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपनी छोटी बहन से सालभर से अधिक समय तक दुष्कर्म किया. शादी तय होने के बाद युवती ने मंगेतर को सच्चाई बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सबूत के तौर पर वीडियो भी सौंपा गया. पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
हरदोई: दो सगे भाई एक साल तक बहन से करते रहे दुष्कर्म,
रायपुर में फिल्म हेरा फेरी के स्टाइल में 100 दिन में पैसा डबल कर दूंगा बोलकर युवक ने 12 लोगों से 5 करोड़ की ठगी की है। निवेशकों को झांसे में लेने के लिए कहा कि वह इंटरनेशनल कोर्स कर चुका है और कहीं नहीं भागेगा। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ठग का नाम अनिरुद्ध दलवी है, जो कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है। आरोपी की कंपनी का नाम ए स्क्वायर ग्लोबल कंसलटेंसी है। पैसे निवेश होने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
रायपुर में फिल्म हेरा-फेरी स्टाइल में 5 करोड़ की ठगी
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला ने ऑनलाइन जहर ऑर्डर किया था। जिसे खाने के बाद उसकी मौत हो गई। युवा ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन सल्फास की गोलियां मंगवाई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया था लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के आत्महत्या से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था। आमतौर पर सल्फास का उपयोग कृषि कार्यों के लिए किया जाता है।ठेकेदार सुधाकर सिंह ने निशा सिंह से 15 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों दो बच्चों के साथ अंबिकापुर के नावापारा की वसुंधरा कॉलोनी में रहते थे।
ऑनलाइन ऑर्डर की सल्फास की गोलियां, ठेकेदार की पत्नी ने किया सुसाइड,
स्टेट जीएसटी ने राजनांदगांव तथा दुर्ग में छापे की कार्रवाई कर सितार गुटखा के मालिक गुरुमुख जुमनानी को गिरफ्तार किया है। जुमनानी के खिलाफ बगैर पंजीयन चार वर्षों से गुटखा निर्माण कर बेचने तथा टैक्स चोरी करने का आरोप है। के चर्चित गुटखा कारोबारी गुरुमुख जुमनानी को जीएसटी की टीम ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। जुमनानी करीब 1 महीने से फरार चल रहे थे। टीम को उनके रायपुर में होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
दुर्ग का गुटखा किंग जुमनानी रायपुर से गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की प्रसिद्धि पाने की चाहत लोगों को किस कदर लापरवाह बना रही है, इसका ताज़ा उदाहरण उज्जैन में सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही नाबालिग बेटे की जान खतरे में डालकर कार के दरवाज़े के बाहर खड़ा किया और तेज़ रफ्तार से गाड़ी दौड़ा दी। रील बनाने की इस खतरनाक हरकत को पुलिस ने समय रहते रोक लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।, कार चालक दीपक पमनानी खुद स्टीयरिंग पर था और रील बनाने के लिए उसने अपने नाबालिग बेटे को कार के गेट से बाहर खड़ा कर दिया। गाड़ी तेज़ रफ्तार में दौड़ रही थी और बेटा संतुलन खोने की स्थिति में था। यह नज़ारा चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक की नज़र में आ गया।
जान जोखिम में डालकर पिता ने कार के बाहर गेट पर बेटे को किया खड़ा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस को एक साथ 71 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के रूप में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण करने वालों में 50 पुरुष और 21 महिला नक्सली शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला किया।आत्मसमर्पण करने वालों में 30 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, ये सभी लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे और कई नक्सली घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे।दंतेवाड़ा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों ने हथियार डाल दिए।
दंतेवाड़ा में माओवादी संगठन को बड़ा झटका: 71 नक्सलियों ने डाले हथियार,
दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे के नेतृत्व में बुधवार को 100 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत जामुल स्थित दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। यह पदयात्रा डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर तक जाएगी।लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने यात्रा की शुरुआत में पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया।
दुर्ग से डोंगरगढ़ तक 100 किमी पदयात्रा
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने अपने पेशाब नली में पेंसिल फंसा ली. सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने सेंट्रल जेल में बंद केदी के पेशाब नली से 9 सेंटीमीटर लंबा पेंसिल निकाला है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेंसिल को निकाला. तबीयत बिगड़ने पर कैदी को अस्पताल में एडिमिट किया गया था. फिलहाल, उसकी हालत में सुधार है.
टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने बुधवार को बांग्लादेश को सुपर-4 मैच में 41 रन से हराया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 169 रन का टारगेट चेज कर रही बांग्लादेशी टीम 19.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। ओपनर सैफ हसन ने 69 रन बनाए। 9 बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंच सके। कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 बॉल पर 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

