Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार (26 फरवरी) को भारत का मुकाबला ज‍िम्बाब्वे से चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में हुआ. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 72 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 6 विकेट पर 184 रन ही बना सका. भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को पराजित करना होगा. भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. भारतीय टीम की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया. वहीं ज‍िम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है.

भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर

रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में  महिला द्वारा संचालित एकब्यूटी पार्लर और स्पा में देर रात दो अज्ञात आरोपियों ने गोली चला दी। घटना बीती रात लगभग 10 बजे हुई।जानकारी के अनुसार आरोपी स्पा सेंटर बंद होने के बाद दुकान खोलने और स्पा कराने की जिद करने लगे। संचालिका ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और स्टाफ घर जा चुका है। इसके बावजूद शराब के नशे में आरोपी बहस करने लगे इसी बीच एक आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना संचालिका ने अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर के ब्यूटी-पार्लर में स्पा की चाहत में चली गोली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ युवकों ने खतरनाक तरीके से बर्थडे मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गैंगस्टर गानों की धुन पर झूमते हुए हाथों में चाकू और शराब की बोतलें लहराते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो किसी कमरे या हॉल में आयोजित बर्थडे पार्टी का है। केक काटने के बाद माहौल अचानक बदल जाता है और युवक कथित रूप से हथियार निकालकर उनका प्रदर्शन करने लगते हैं।कुछ युवक बिना शर्ट के नाचते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो युवक आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर और हवा में चाकू लहराते हुए वे वीडियो बनाते दिख रहे हैं।

अर्धनग्न अवस्था में हथियार लहराते युवकों ने मनाया बर्थडे, 

गुरुवार को विधानसभा कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से पिछले 12 महीनों में पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची मांगी। इसके जवाब में ड्रग के 282 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय मामले से जुड़े आरोपियों के नाम मंत्री शर्मा ने बताए।लेकिन इन तस्करों में रायपुर के सबसे चर्चित ड्रग्स केस से जुड़ी नाव्या मलिक का नाम मिसिंग रहा। इस प्वाइंट को पूर्व सीएम बघेल पकड़ लिया। उन्होंने मिले जवाब पर सवाल करते हुए पूछा कि इसमें नाव्या मलिक का प्रकरण शामिल क्यों नहीं है? जबकि ये पूरा मामला आपकी जानकारी में भी है,लेकिन इस सूची में उनका नाम नहीं है। बताइए, नाव्या का नाम सूची में क्यों नहीं है? इसका विदेश से क्या कनेक्शन है? कितनी बार विदेश गई और किनके साथ गई? इसका एक साथ उत्तर दे दीजिए।

भूपेश ने पूछा-नाव्या किसके साथ विदेश गई?

तिल्दा क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त यशवंत गौड़ (32 वर्ष) , जिला कोरिया के रूप में हुई है। वह तिल्दा के खपरी मढ़ी गांव स्थित गौरी गणेश प्लांट में काम करता था। लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।सोमवार को यशवंत अपने भाई सहित पांच लोगों के साथ कोरिया जाने के लिए तिल्दा स्टेशन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तीन साथी स्टेशन से वापस लौट गए थे, जबकि उसका भाई ट्रेन में सवार होकर रवाना हो गया। यशवंत ट्रेन में नहीं चढ़ सका और इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मंगलवार सुबह तक घटनास्थल पर कोई शव नहीं था, लेकिन दोपहर में रेलवे पटरी के पास अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

कोरिया के शख्स की रायपुर में हत्या!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार रुपए गबन करने वाली कैशियर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। हेराफेरी उजागर होने के बाद कैशियर को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, ACB में FIR भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से आरोपी कैशियर फरार चल रही थी। मामला बिल्हा स्थित SBI शाखा का है।दरअसल, बिल्हा स्थित SBI शाखा में पिछले साल 2025 में बैंक की राशि में हेराफेरी करने का मामला सामने आया था। बैंक का रिकॉर्ड और खातों की जांच के बाद पता चला कि बैंक में पदस्थ कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ किया। धोखाधड़ी कर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार रुपए का गबन कर लिया है।

बिलासपुर SBI में 2.6 करोड़ की हेराफेरी…कैशियर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक फाग गाते हुए सरकार पर चुटकी ली। उन्होंने गीत में कवर्धा की उस चर्चित घटना का जिक्र किया, जिसमें चूहों द्वारा 7 करोड़ का धान खराब किए जाने की बात सामने आई थी।भूपेश ने फाग गीत की तर्ज पर गाया, ‘विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, दे दे बुल्लवा मुसवा को…’ गीत की यह पंक्तियां सुनते ही विधानसभा की मीडिया गैलरी में ठहाके गूंजने लगे।भूपेश के तंज पर भाजपा ने भी इसी अंदाज में पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने शराब और कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। चिमनानी ने गीत गाते हुए कहा कि ‘पकड़ागे, धरागे, मुसवा मन रे। पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे। शराब घोटाला करइया, कोयला घोटाला करइया, कौनों जेल में हे भइया, कौनों बेल में हे भइया, कौनों जिलाबदर। काबर के आगे विष्णु के सुशासन ईहां रे। पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे।’

भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु,

सूरजपुर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका और उसके मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कौशलपुर मोड़ पर हुई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतिका शिफा त्रिपाठी आत्मानंद भुवनेश्वरपुर स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं।वह अपने बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, तभी यह हादसा हुआ।शिफा त्रिपाठी मूल रूप से रायपुर की रहने वाली थीं और अपने बच्चे के साथ रामानुजनगर में रहती थीं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्रैक्टर ने शिक्षिका और मासूम बच्चे को कुचला:

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments