छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे ने नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर चल रहे वॉशेबल एप्रन और प्लेटफॉर्म सुधार कार्य के चलते 10 ट्रेनों को अस्थायी रूप रद्द किया गया है ,जबकि 18 ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है. रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके. ट्रेन रद्द या रूट परिवर्तन की स्थिति में समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करना बेहतर रहेगा.
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द,18 का रूट डायवर्ट
सरगुजा जिले के कुन्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा से जूझ रही प्रसूता का हॉस्पिटल के स्वीपर ने प्रसव कराने की कोशिश की। लेकिन प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया।जिससे बच्चे की मौत हो गई ।मैनपाट क्षेत्र के सुपलगा गांव की प्रसूता गौरी यादव को परिजनों ने प्रसव के लिए रात को अस्पताल भारती कराया था. सुबह दर्द उठा तो हॉस्पिटल में न तो डॉक्टर मौजूद थे, न ही नर्स। अस्पताल के स्वीपर श्यामपति द्वारा प्रसव कराया जा रहा था। प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देव कुमार साहू और नर्स अस्पताल पहुंचे। बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने डॉक्टर और नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह मामला लखनपुर ब्लॉक का है।
प्रेग्नेंट महिला की स्वीपर ने कराई डिलीवरी, बच्चे की मौत
कोरबा जिले में पदस्थ कृषि मंडी अधिकारी को महिला अफसर से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक साल पहले राहुल साहू (33) और पीड़िता की काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। राहुल ने शादी का वादा कर लड़की से कई बार संबंध बनाए।राहुल कटघोरा में पदस्थ था, पीड़िता दूसरे जिले में पदस्थ थी। पीड़िता भी कृषि मंडी अधिकारी थी। दोनों 6 फरवरी 2026 को शादी करने वाले थे। शादी की डेट तय हो गई थी।लेकिन राहुल ने अचानक मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
कृषि मंडी अधिकारी ने महिला अफसर से किया रेप
छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। सरगुजा में 12वीं बोर्ड एग्जाम देने जा रहे 2 दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठा छात्र 12 फीट तक ऊपर उछल कर नीचे गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरा युवक गंभीर है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है 9 बजे एग्जाम सेंटर पहुंचना था। जहां घटना हुई वहां से सेंटर 5 किलोमीटर दूर था। छात्र पहले ही लेट हो चुके थे। इसलिए बाइक स्पीड में चला रहे थे। एग्जाम सेंटर पहुंचने से ठीक 10 मिनट पहले एक्सीडेंट हो गया।दूसरा मामला महासमूंद जिले का है। जहां गुरुवार रात बाइक सवार 2 लोग खड़े ट्रैक्टर से टकराकर नीचे गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार हैवी गाड़ी ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया।
एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले 12वीं के छात्र की मौत
छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है । इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस हादसे में 1 युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फ़िलहाल घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। यह भीषण सड़क हादसा कोरबा जिले के मोरगा केंदई हसदेव पूल के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा और पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उर्जाधानी कोरबा में हुआ भीषण हादसा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची साड़ी के झूले को झूलने के लिए निकाल रही थी। इसी दौरान उसकी गर्दन झूले में फंस गई और मौके पर उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कोतरा रोड थाना क्षेत्र में हुआ।जानकारी के अनुसार, ग्राम जामपाली निवासी रामलाल सारथी की पत्नी और उनकी 4 साल की बेटी रिद्धिमा सारथी गुरुवार की शाम घर पर थे। रिद्धिमा के लिए घर में साड़ी का झूला बंधा हुआ था, जिसमें वह खेलती और झूलती थी। गुरुवार को रिद्धिमा घर में अकेली थी, क्योंकि उसकी मां बाहर दुकान से कुछ सामान लेने गई थी।
रायगढ़ में साड़ी के झूले में फंसकर मासूम की मौत
राजधानी रायपुर में कट्टे की नोक पर अपहरण कर चार दिन तक दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर रखने और उसके परिजनों से फिरौती मांगने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने आजाद चौक इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों को हथियार सहित दबोच लिया है। इस कार्रवाई में अपहृत युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया गया। रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।आरोपियों ने चार दिन पहले पीड़ित को पैसे देने के नाम पर आजाद चौक इलाके में बुलाया। बातचीत के बाद विवाद हुआ तो आरोपियों ने दोनों व्यक्तियों से मारपीट की और कट्टे की नोक पर दोनों को बंधक बना लिया।इसके बाद जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए।
रायपुर में कट्टे की नोक पर अपहरण, मांगी फिरौती
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं त्रिलोक श्रीवास के बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। त्रिलोक श्रीवास का बेटा भेल खाने गया था और इस दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया । विवाद के बाद युवकों ने कांग्रेस नेता के बेटे पर चाक़ू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।जिससे वो गभीररूप से घायल हो गया।उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार,

