Monday, February 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके।टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली।

कोलम्बो में भारतीय गेंदबाजो का तांडव.भारत की बड़ी जीत
राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी में शामिल होने के मिले संकेत के दावे के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। बीजेपी और कांग्रेस नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले में सियासत गरमाई हुई है। अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कार्टून वार कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। बीजेपी सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी की वर्तमान दुर्दशा और उसके शीर्ष नेतृत्व की संवेदनहीनता पर तीखा तंज कसा है।
छत्तीसगढ़ बीजेपी का कार्टून वार:भूपेश और राहुल पर कसा तंज
गोड्डा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने यहां एक महिला को अपने ही पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया  है. झारखंड पुलिस का दावा है कि महिला का अपने देवर के साथ नाजायज संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे. पति रास्ते में रोड़ा बना, तो उसका कत्ल करा दिया ,पुलिस ने महिला समेत दो भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया है . वहीं मृतक का भाई अभी फरार है.उसकी तलाश जारी है. 32 साल के पीड़ित की 27 जनवरी को क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा खुलासा किया.
देवर से प्यार, पति से नफरत और. पत्नी  का खौफनाक इंतकाम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गेट (GATE) परीक्षा में नकल करवाने आए हरियाणा के गिरोह का खुलासा करते हुए 06 अंतरराज्यीय मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एग्जाम पर्यवेक्षकों से मिली जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाकर इस गैंग को सरोना इलाके के एक एग्जाम सेंटर से दबोचकर पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया गया। पुलिस ने गिरोह में शामिल हरियाणा के झज्जर निवासी दर्शन सहवाग, सुमित सहवाग, फतेहाबाद जिले के लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, अमर और बंटी कुमार समेत हिसार के नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही 03 नग ब्लूटूथ ईयर डिवाइस, 04 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 08 नग मोबाइल फोन, 03 नग सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत नकल कराने से संबंधित सामग्री जब्त की है।
रायपुर GATE परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 14 वर्षीय  मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला। जमीन विवाद की रंजिश ने चचेरे भाई ने रिश्ते का ही गला घोंट दिया। 11 फरवरी को आरोपी देवसाय  मासूम लालसाय को बहाने से पुल भादा जंगल ले गया था। वहींउसने टांगी से लालसाय के गले पर वार किया।उसके बाद मासूम लालसायकी परिजन तलाश कर रहे थे , .

जमीन विवाद की रंजिश में चचेरे भाई ने रिश्ते का घोंटा गला

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना गौरेला वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर मेंढूका बरवासन गांव के पास हुई, जहां दौंजरा गांव निवासी रेलवे कर्मचारी शिवा सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

बाइक खंभे से टकराई, ट्रैक्टर ने लोगों को कुचला

रायपुर के तिल्दा नेवरा में इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले सटोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 1 लाख 80 हजार कैश सहित मोबाइल, बैंक दस्तावेज और सट्टे से जुड़े कई सामान जब्त किया  है।आरोपी हरियाणा का रहने वाला है  । वो किराए के मकान में रहकर सट्‌टा सिंडिकेट चला रहा था। उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।पुलिस को सूचना मिली थी कि, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका स्थित एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर निरीक्षक रमाकांत तिवारी की टीम ने रेड मारी। इस दौरान ऑनलाइन प्लेटफार्म 777 GRAND EXCHANGE–JMD BET से सट्‌टा खिला रहे जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,एस पी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के पद स्थापना के बाद पुलिस कार्रवाई में तेजी आई है.

तिल्दा में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला सटोरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महाशिवरात्रि की रात शमशान घाट पर अज्ञात तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र कर मासूम की कब्र खोदकर उसका सिर का कंकाल निकाल लिया। अगले दिन सुबह जब ग्रामीणों ने कब्र की हालत देखी, तो गांव में तनाव फैल गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद-बी का है। दरअसल 3 महीने पहले बच्ची की किसी बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद शव गांव के शमशान घाट में दफनाया गया था। बच्ची की कब्र के पास मांस का टुकड़ा मिला। आसपास तांत्रिक सामग्री बिखरी हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में परीक्षण के लिए दोबारा शव खोदकर निकाला गया है।

महाशिवरात्रि पर बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, तंत्र-मंत्र की आशंका

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कैरेक्टर के शक में पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। बंधनी बाईं (50) आरोपी की पांचवी पत्नी थी। इससे पहले एक पत्नी की मौत हो गई थी, बाकी बीवीयां उसे छोड़कर चली गई थी। बंधनी के साथ वह 20 साल से रह रहा था। लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं था। दोनों पति पत्नी खूब पूजा पाठ करवाते थे। पिछले कुछ सालों से वह पत्नी पर शक करने लगा था।इस बात पर हुए  विवाद के बाद आरोपी गुना राम 58 साल ने गुस्से में पत्नी को उठाकर जमीन पर पटका, फिर डंडे से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झपरा गांव का है। मारने के बाद आरोपी ने साथी संग मिलकर लाश को पेड़ में फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली पत्नी की मौत..3 ने छोड़ा, 5वीं को मारकर लटकाया
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments