Tuesday, February 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

इंदौर के परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देवी मैदान में एक महिला घायल हालत में मिलने पर  पुलिस ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया.. महिला के प्राइवेट पार्ट के“नशे में हूं, दूर रहो” लिखा टैटू मिला है. शरीर पर चोट के निशान होने से मारपीट की आशंका जताई गई है. सीसीटीवी में वह एक व्यक्ति के साथ जाती दिखी है..परिवार अभी सामने नहीं आया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. महिला के प्राइवेट पार्ट के पास एक टैटू भी मिला है, जिस पर “नशे में हूं, दूर रहो” लिखा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पास के क्षेत्र की रहने वाली है और कथित तौर पर नशा करने वाले कुछ लोगों के संपर्क में रहती थी. पुलिस के अनुसार,…

‘नशे में हूं, दूर रहो’, महिला के प्राइवेट पार्ट के पास बने टैटू पर लिखा

 भारत ने जीत के साथ टी 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 29 रनों की जीत के साथ की है. USA के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाने में सफल रहा. जिसमें कप्तान सूर्या के सबसे ज्यादा नाबाद 84 रन शामिल है. जवाब में अमेरिका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाए. जिससे भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 रनों की जीत के साथ की है.161 डिफेंड करने उतरी भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शुरू से ही शानदार गेंदबाजी से की. जिसकी शुरुआत अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने की. अर्शदीप ने जहां तान ओवर में 11 रन देकर एक झटके वहीं सिराज ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे.
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल  से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाया। जिसके बाद हिंदू लड़कियों को वो वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फोन से 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद किए हैं।, आरोपी यूपी के हापुड़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम आवेश खान है, जो राजा बनकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाता था। जिसके बाद वो लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अलग पहचान बताकर कई युवतियों से दोस्ती की और उन्हें प्रेमजाल में फंसाया।मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता था मुस्लिम युवक

छत्तीसगढ़ में एक 64 साल की बुजुर्ग महिला जो अपनी बीमारी के कारण लंबे समय से बेड पर है। परिवार में कोई नहीं इसलिए अकेले रहती है। खुद से उठ तक नहीं सकती, खाना पीना नहीं खा पाती। वॉशरुम जाने से बचने के लिए डायपर पहनती है। दरिंदों ने उस महिला को भी नहीं छोड़ा।बलौदाबाजार जिले में 2 आरोपियों ने मिलकर महिला से गैंगरेप किया है। जिस मकान में बुजुर्ग महिला रहती है वहां 6 फरवरी की दोपहर मकान मालिक अपने साथी को लेकर कमरे में पहुंचा। जहां उसने महिला के कपड़े उताकर गलत काम किया। पड़ोस की महिला जब अचानक पहुंची तो देखा कि आरोपियों ने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में भी हाथ डाला था। , बुजुर्ग महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी। पीड़िता आसपास के घरों में कपड़े-बर्तन की साफ-सफाई का काम करती थी। इसी से अपना जीवनयापन करती थी।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

64 साल की महिला से गैंगरेप..पड़ोसी ने प्राइवेट-पार्ट छूते देखा

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जिला शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। यहाँ प्राइमरी स्कूल के छोटे बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे पानी भरवाया जा रहा है। छात्र अपने से बड़े ड्रम में पानी भरते नज़र आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया।पूरा मामला मस्तूरी के ओखर गाँव के प्राइमरी स्कूल का है। यहाँ छोटे बच्चों से पानी भरवाया जा रहा है।  छात्र खुद से बड़े ड्रम के साथ जूझते हुए पानी ढो रहे हैं। छोटे बच्चों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पूरे वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। वीडियो के वायरल होते ही जिला शिक्षा विभाग फिर से सवालों के घेरे में आ गया है।

पढ़ाई छोड़कर पानी ढो रहे प्राइमरी स्कूल के बच्चे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और बलौदाबाजार के सरकारी स्कूल मे छात्रों के स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। जहां 12वीं के छात्र अपनी फेयरवेल पार्टी में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। छात्रों ने पूरे टशन से स्कूल में टैक्टर, वैन और कार पर सवार होकर एंट्री ली। कोई खिड़की पर आधा लटका रहा तो कोई बोनट पर बैठा रहा।पहला मामला बलौदाबाजार जिले के छेछर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का है। दूसरा मामला बिलासपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्करा का है। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक छात्र ने ट्रैक्टर को रिवर्स कर धूल उड़ाते हुए खतरनाक स्टंटबाजी की और एक खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।बिलासपुर के सर्करा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार (7 जनवरी) को 12वीं के सीनियर छात्रों के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था।

ट्रैक्टर पर सवार होकर फेयरवेल पार्टी में एंट्री, VIDEO

राजधानी रायपुर के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।आग इतनी भीषण थी कि 22 किलोमीटर दूर से धुएं का गुब्बार उठता दिखा। इलाके में काले बादल जैसा धुआं छाया गया था। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। आग दोपहर 1 बजे लगी थी, जो शाम 6 बजे तक काबू में आई। बता दें कि फैक्ट्री में टार प्रोडक्शन का काम होता है, यहां बड़ी मात्रा में ऑयल-केमिकल का इस्तेमाल होता था जिससे आग फैली थी।बताया जा रहा है घटना के बाद 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। 3 घंटे तक पानी की 4 टंकी खाली हो चुकी थी। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

रायपुर में टार-फैक्ट्री में भीषण आग, 5 घंटे बाद बुझी

छत्तीसगढ़ सरकार ने सिमगा तहसील के ग्राम दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार अब गांव का नया नाम कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा होगा।राज्य सरकार ने यह निर्णय 4 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया था। इसके बाद भारत सरकार के गृह मंत्रालय से सहमति मिलने पर नाम परिवर्तन को अंतिम मंजूरी दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 5 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की है।मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय दामाखेड़ा पहुंचे थे, जहां विश्व प्रसिद्ध सतगुरु कबीर संत समागम मेला में शामिल होकर उन्होंने दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा करने की घोषणा की थी।

दामाखेड़ा का बदला नाम अब कबीर धर्म नगर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में 1.61 करोड़ के 51 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। शनिवार को सुकमा में 7 नक्सली पुरुष और 14 महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों को अपने हथियार सौंप दिए। सभी पर कुल 76 लाख का इनाम था।वहीं, बीजापुर जिले में साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 30 सक्रिय माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इनमें 20 महिला और 10 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 85 रुपए लाख का इनाम घोषित था।सुकमा में सरेंडर करने वालों में डीवीसी सदस्य सोढ़ी महेश, पोडियम राजू और कारम ममता भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इनमें 3 पर 8 लाख रुपए, 5 अन्य पर 5 लाख रुपए, एक पर 3 लाख रुपए और 12 पर 2 लाख रुपए का इनाम था।

1.61 करोड़ के 51 इनामी नक्सलियों का सरेंडर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments