Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

379 दिन बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। लखमा के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन से गले मिले। फिर लखमा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस दौरान बेटे हरीश लखमा, विधायक विक्रम मंडावी, सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, प्रमोद दुबे और संतराम नेताम मौजूद रहे। कवासी गाड़ी पर सवार होकर निकले। सड़क पर लंबा जाम लग गया। जेल से निकलकर वे अपने आवास के लिए रवाना हुए।इससे पहले कवासी लखमा ने कहा कि मैं सबसे पहले देश की न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट को बधाई देता हूं। मैं एक गरीब आदिवासी हूं, बस्तर की आवाज हूं और बस्तर के जल-जंगल-जमीन के मुद्दे उठाता रहा हूं।  पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

शराब घोटाला…एक साल बाद रिहा हुए लखमा

गरियाबंद के थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम गरीबा में बदले की आग ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। चरित्र पर कीचड़ उछालने के आरोप में दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली की ऐसी नृशंस हत्या कर दी कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।, आरोपी महिलाओ सुगतिन नेतामऔर ईतवारिन बाई  का कहना था कि मृतका सुमित्रा नेताम गांव में उनके बारे में अपमानजनक बातें फैला रही थी। इसी रंजिश में दोनों आरोपी सुमित्रा के घर पहुंचीं। वहां पहले उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे तड़पाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके सीने पर चढ़कर डंडों, लात-घूंसों से तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है

गरियाबंद में सहेली के गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर

रायगढ़ शहर के शिवा नगर इलाके में कोतवाली पुलिस ने देह व्यापर के एक मामले का खुलासा करते हुए एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।  दोनों आरोपी बाहर से युवतियों को बुलाकर किराए के मकान में अवैध देह व्यापार का संचालन कर रहे थे।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवा नगर स्थित एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने एक प्वाइंटर के माध्यम से दलाल से सौदा तय कराया। तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान मकान में युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे।

कमरे में रंगरलियां मना रहे थे युवक-युवती, पड़ गई पुलिस की रेड
छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा रेलवे से जुड़े कार्यों में लगा ठेकाकर्मी शामिल है।, मृतकों की पहचान रेलवे कर्मचारी लाला राम बंजारे 55 साल और ठेकाकर्मी मोहन लाल साहू 26 साल दोनों  किसी कार्य या निरीक्षण के सिलसिले में रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन अचानक सामने आ गई, जिससे उन्हें बचने का अवसर नहीं मिल सका।पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में पंचनामा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों व्यक्ति ट्रैक के पास क्यों थे, क्या उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा अनुमति या ट्रैफिक ब्लॉक मिला हुआ था,
तिल्दा-नेवरा: लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आए दो रेलकर्मी,

बिलासपुर-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग यात्री नरेंद्र तेजनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे और जीआरपी की तत्काल कार्रवाई के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना ट्रेन के कोच संख्या 20 में सीट नंबर 65 पर हुई। यात्री नरेंद्र तेजनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और सहयात्रियों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उन्होंने तुरंत ट्रेन स्टाफ को इसकी सूचना दी। ट्रेन स्टाफ ने तत्काल नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी।रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भाटापारा स्टेशन पर रोका। स्टेशन पर पहले से तैनात रेलवे और जीआरपी की टीम ने यात्री को ट्रेन से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही यात्री की मौत हो चुकी थी।

ट्रेन में बुजुर्ग यात्री की हार्ट अटैक से मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो बच्चों की महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड ने उसे बलरामपुर बुलाया। जब वो वहां पहुंचा तो बॉयफ्रेंड ने धोखे से खुरपी से उसके सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसके शव को नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत के नीचे गाड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक के मोबाइल और अन्य सामग्री को छिपा दिया था। इसके बाद वो नार्मल तरीके से रह रहा था।जांच में पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला थाना बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है।

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्रधान आरक्षक को मार-डाला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 12वीं के स्टूडेंट अपनी विदाई पार्टी में कार-बाइक से स्टंट करते हुए स्कूल पहुंचे। गाड़ियों का काफिला शहर में निकला, जिसमें 26 छात्र सवार थे। स्टंट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार की खिड़की पर स्टूडेंट आधे लटकते और फोटोग्राफी करते नजर आए।मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। स्टूडेंट्स ने बकायदा खतरनाक स्टंट का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेड पर हरियावणी गाने के साथ अपलोड किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पहचान कर सभी स्टूडेंट और उनके पैरेंट्स को थाने बुलाया। जहां छात्रों ने पुलिस से बहस की और दुर्व्यवहार कर क्या कर लोगे कहा।इनमें ज्यादातर नाबालिग छात्र थे। थाने में पुलिस की फटकार के बाद लड़कों ने माफी मांगी। गाड़ी मालिक में उनके पैरेंट्स के खिलाफ FIR हुई है। वहीं,

स्कूल फेयरवेल पार्टी में कार से स्टंट करते एंट्री, VIDEO

 

रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-3 में जल समस्या को लेकर आयोजित बैठक उस समय विवादों में आ गई, जब जोन अध्यक्ष की जगह उनके पति बैठक लेते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि बैठक के दौरान जोन अध्यक्ष साधना साहू और एमआईसी सदस्य बगल में बैठे रहे, जबकि बैठक की कार्यवाही पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष पति प्रमोद साहू द्वारा संचालित की गई। नगर निगम जोन-3 में जल संकट को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में निर्णय लिए जा रहे थे, लेकिन औपचारिक रूप से जोन अध्यक्ष होने के बावजूद साधना साहू की भूमिका सीमित नजर आई। बैठक की कमान उनके पति और पूर्व पार्षद प्रमोद साहू संभालते दिखाई दिए। अब इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि वास्तविक रूप से जोन का संचालन कौन कर रहा है।

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति!

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments