Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि झारखंड के एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर उस पर शादी का दबाव बनाया। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।युवक पिछले कुछ समय से युवती के संपर्क में था और उस पर निकाह के लिए दबाव बना रहा था। परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलने के बाद मामला हिंदू संगठनों तक पहुंचा, जिन्होंने इसे जबरन धर्मांतरण से जुड़ा मामला बताते हुए विरोध जताया। बताया गया है कि वकीलों और हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के चलते प्रस्तावित निकाह को समय रहते रुकवा दिया गया। इसके बाद युवती से बातचीत की गई और पूरे मामले की जानकारी ली गई।

हिंदू लड़की के साथ ऐसा काम करने जा रहा था मुस्लिम युवक

रायपुर के राजेंद्र नगर थाने इलाके में एक 18 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता मंदिर हसौद थाना ने NDPS एक्ट के पुराने मामले में आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया। लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। आशंका जताई जा रही है कि इस डर से बेटी घबरा गई और उसने घर पर फांसी के फंदे में झूलकर सुसाइड कर लिया।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना पुलिस दो पुरुष आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ युवती के घर पहुंची थी। पुलिस ने युवती की मां से बताया कि उनके पति महेंद्र पटेल के खिलाफ लगभग तीन साल पुराना एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है और इसी मामले में पूछताछ करनी है।

रायपुर में 18 साल की युवती ने लगाई फांसी

गोबरा नवापारा के शाह नर्सिंग होम में एक व्यक्ति की मौत को लेकर हंगामा हो गया। आपको बता दें कि गोबरा नवापारा निवासी गोपी राम सोना अपने हाइड्रोसिल का इलाज कराने शाह नर्सिंग होम पहुंचे थे, जहां पर डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसके हाइड्रोसिल का ऑपरेशन  कर देते है और ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही अचानक मरीज की मौत हो जाती है।मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल का घेराव कर हंगामा कर दिया, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना परिवार वालों के सहमति के बिना कोई परिजनों से फॉर्म भराए मरीज को भर्ती कर उसका ऑपरेशन कर दिया।हीं अस्पताल के डॉक्टर शाह का कहना है कि मरीज ऑपरेशन के बाद बिल्कुल सही था और हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

राजिम में हाइड्रोसिल का ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत,

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पति से अफेयर के शक में महिला ने स्कूली छात्रा की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बातें करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी।तो  महिला 9 वीं की छात्रा को समझाने ही जनकपुर इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बीच सड़क पर मारपीट करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरे को बाल खींचकर, नाखून से नोचते दिख रहे हैं।घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। यह घटना सार्वजनिक स्थान (बीच बाजार) पर हुई,  स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई थी।

पति से अफेयर के शक में स्कूली-छात्रा की पिटाई,VIDEO

एमसीबी जिले में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।यह मामला खड़गवां थाना के ग्राम लकरापारा का है।3 जनवरी 2026 को देवनारायण सिंह (20 वर्ष), निवासी ग्राम लकरापारा, थाना खड़गवां, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी रवीना सिंह ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।मृतका नवविवाहिता होने के कारण कार्यपालन दंडाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की पुष्टि हुई।

पति ने पत्नी की हत्या कर पंखे में लटकाया

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को 4 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाते समय डूब गया। उसे डूबता देख बाकी बच्चे डरकर मौके से भाग गए और परिजनों को सूचना दी। लेकिन जब तक वे पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे के नाम प्रशांत यादव है। जो कि माता-पिता के साथ दादर बस्ती के दामाद मोहल्ले में रहता था। दादर पीएम आवास के सामने कुआं है। दोपहर को प्रशांत दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था।इस दौरान वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। इस दौरान प्रशांत की मां शव से लिपटकर रोते नजर आई। फिलहाल, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी मां…VIDEO

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान अश्लील गाने पर डांस करने का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर क्षेत्र के बसंतपुर हाईस्कूल के टेलीकॉम लैब में 11वीं के छात्रों ने लाइट बंद की, टीवी स्क्रीन पर ‘लूलिया का मांगेले’ भोजपुरी गाना लगाया और आपत्तिजनक तरीके से नाचने लगे।लड़कों ने हुड़दंगी का वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। घटना के समय टीचर कहां थे? इसकी भी जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार,11वीं में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने विद्यालय के टेलीकॉम लैब में मोबाइल फोन का उपयोग कर भोजपुरी गाने पर डांस किया। उन्होंने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

स्कूल में भोजपुरी गाने पर छात्रों का अश्लील डांस…VIDEO

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले माओवादियों में 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि इन कैडरों में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने “पूना मार्गेम” पहल के तहत आत्मसमर्पण किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग माओवादियों की पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे और अबूझमाड़, छत्तीसगढ़ के सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में कई घटनाओं में शामिल थे। ये माओवादी राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित थे जिसके तहत आत्मसमर्पण किया है।

सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर,
कबीरधाम जिले के बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र से एक अजब गजब मामला सामने आया है, यहाँ 22 हजार क्विंटल से अधिक धान के गायब होने का मामला सामने आया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसे चूहों ने खा लिया है। इस मामले में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को विपणन विभाग के DMO कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ता चूहे पकड़ने का पिंजड़ा लेकर कार्यालय पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से अधिकारी को भेंट किया। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में घोटाले कोई नई बात नहीं हैं। पहले नान घोटाला जैसे बड़े मामले सामने आ चुके हैं और अब कवर्धा जिले में सात करोड़ रुपए का धान गायब होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि संग्रहण केंद्र से इतनी बड़ी मात्रा में धान का गायब होना और उसे चूहे-दीमक पर डाल देना खुलेआम भ्रष्टाचार का संकेत है।
22 हजार कुंटल धान चूहों ने खाया, सात करोड़ का नुकसान,

छत्तीसगढ़ में नौ से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी पर विवाद गहरा गया है।सासद बृजमोहन अग्रवाल  ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताते हुए आयोजन को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। इसमें कहा गया है कि उनको इस पद से हटाने का प्रस्ताव असंवैधानिक है। ना तो उन्हें इस बारे में कोई सूचना दी गई और ना ही कोई सुनवाई का मौका दिया गया है। पूरी कार्रवाई एकतरफा तरीके से की जा रही है। याचिका पर सुनवाई जल्द होने की बात कही जा रही है।याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्होंने सांसद और परिषद के वैधानिक अध्यक्ष की हैसियत से 5 जनवरी को जंबूरी की बैठक भी ली थी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी मुख्य है। दोनों अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं।

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी पर बढ़ा विवाद,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments