Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

राजधानी रायपुर में गुरूवार को बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा और बड़ी रैली निकाली।सुभाष स्टेडियम में हुए इस आयोजन में भाजपा के मुताबिक 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम लोग शामिल हुए।रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। सभी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता सत्ता में आने और प्रधानमंत्री बनने की चाह में नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं।इस रैली का आयोजन भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के नेतृत्व में किया गया।रेली में किरणदेव , कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी जिला मंत्री विकास कोटवानी दीपक शर्मा आदि  कार्यकर्ता शामिल हुए।

बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ रैली

बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य को लाइन अटैच कर दिया गया है। आदेश में इसके पीछे प्रशासनिक कार्यों का हवाला दिया गया है। वहीं निरीक्षक नरेश चौहान को सरकंडा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।बीते दिनों प्रदीप आर्य उस समय चर्चा में आए थे, जब सरकंडा थाना क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में भी चर्चा हुई थी।हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जारी आदेश में प्रदीप आर्य को लाइन अटैच करने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए गए हैं। न्यायाधीश के खिलाफ दर्ज एफआईआर और इस प्रशासनिक बदलाव के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

TI प्रदीप आर्य लाइन अटैच, नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी

रायपुर में 4 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कारोबारी बलिराम धरमानी (62) ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक, जमीन के पुराने सौदे को लेकर आरोपियों ने बलिराम पर 4 करोड़ रुपए देने का दबाव बनाया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई।मामले में संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र कुमार और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 करोड़ की रंगदारी मांगी, अनवर ढेबर-कुबेर राठी पर FIR

लरामपुर जिले में मरीजों की सुरक्षा और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य, औषधि और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने वाड्रफनगर और रामानुजगंज क्षेत्र के महावीरगंज में कई निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पंजीयन, चिकित्सकीय दस्तावेज, आपातकालीन सुविधाओं से लेकर अग्निशमन सुरक्षा और दवाओं के रख-रखाव तक की पड़ताल की गई। कई संस्थानों में गंभीर खामियां मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।संयुक्त जिला स्तरीय टीम ने नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के तहत निजी स्वास्थ्य संस्थानों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान अस्पतालों के वैध पंजीयन, जरूरी चिकित्सकीय रिकॉर्ड और आपातकालीन व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 निजी अस्पतालों पर प्रशासन की सख्ती, कई संस्थानों में मिलीं गंभीर खामियां

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बिलासपुर मार्ग पर अमरपुर के पास हार्वेस्टर मशीन ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक हार्वेस्टर मशीन में फंस गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक-युवती बिलासपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अमरपुर के पास हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने और आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आने का इंतजार है। फिलहाल मृतक युवक और युवती की पहचान तथा हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।लगातार हादसों से उठ रहे सड़क सुरक्षा पर सवालबिलासपुर मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर भारी कृषि मशीनों के सड़क पर संचालन और यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments