छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपाजिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में कलयुगी पिता हैवान बन गया और 5 साल के बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला। इससे पहले, उसने परिजन और पुलिस के सामने नहर में गिरने से मौत होने की कहानी गढ़ी थी। पुलिस की पूछताछ में हत्या का खुलासा हो गया। उसने जुर्म स्वीकार कर लिया ।पुलिस ने आरोपी पिता रेशमलाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल, भैंसो गांवके रेशमलाल यादव की 2018 में शादी भिलौनी गांव में हुई थी और पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। इस बात से पत्नी मायके चले गई थी। रेशम लाल यादव द्वारा पारिवारिक विवाद के बाद अक्सर बेटे को मारने और खुद मरने की बात करता था।आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम उठा ही लिया।
6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार-डाला
उत्तर प्रदेश के बांदा से शादी के मंडप से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. यहां दहेज में कार की मांग को लेकर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई. इस घटना की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है.पीड़ित परिवार के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी की शादी कस्बे के ही एक युवक से तय की थी. शादी की तैयारियां चल रही थीं और कई रस्में भी पूरी हो चुकी थीं. बताया जा रहा है किबारात आने से ठीक पहले दूल्हे पक्ष ने अचानक दहेज में कार की मांग कर दी,दुल्हन पक्ष ने इस मांग पर आपत्ति जताई और कहा कि तिलक कार्यक्रम में जो भी मांग की गई थी, उसे पहले ही पूरा किया जा चुका है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. हंगामे की खबर जब दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया.
कार चाहिए तो शादी नहीं..दुल्हन ने बैरंग लौटी बारात
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा और रायगढ़ सहित कई जिलों में सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सर्वर ठप हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से होटलों में 10% सरचार्ज लिया जा रहा है।
सिलेंडर की किल्लत, रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज
राजनांदगांव में दो अलग अलग मामलों में किडनैप और रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है। चार दिनों में आरोपी युवक ने । दोनों बच्चियों का किडनैप कर रेप किया था,पुलिस आलग अलग दिन हुई घतना में अलग अलग मामले दर्ज किए थे लेकिन अपराधी एक ही हैं। परिजनों ने शिकायत लिखाई कि अज्ञात व्यक्तियों ने बच्ची को बहला-फुसला लिया और अपने साथ ले गए। इसकी शिकायत परिजनों ने लिखाई। पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया।बालिकाओं के बयान और डॉक्टरी जांच (मेडिकल एग्जामिनेशन) के बाद मामले में रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 (1) को भी मामले में जोड़ागया ।
राजनांदगांव में पहले नाबालिगों का किडनैप, फिर रेप
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पिता-पुत्र के आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यह पूरी घटना दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आपापुरा की है। यहां एक पिता और उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पिता-पुत्र के आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फ़िलहाल पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पिता-पुत्र ने एक साथ मिलकर की आत्म हत्या
कोरिया में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास कटगोड़ी में बीती रात एक रहवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र कक्षा 11 में अध्यनरत था। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंच गई, एसडीएम और तहसीलदार के सामने शव का पंचनामा किया गया .पुलिस मामले की जाच में जुट गई है ,आत्म हत्या क्यों की इसकी जानकारी हो पाई है,उन्होंने फासी छात्रावास के कमरे में लगाई थी,इसलिए जन्करी देर से मिली .

