Homeछत्तीसगढ़सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा,...

सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल

सिवनी =मध्य प्रदेश के सिवनी में एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा आमगांव में शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हो गए हैं। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रेड बर्ड एविएशन कंपनी के ट्रेनी विमान ने सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। लैंडिंग के दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के निचले हिस्से से विमान का पंख टकरा गया। टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। लहराता हुआ विमान खेत में जा गिरा। लाइन तुरंत ट्रिप हो गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।धमाका सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बिजली कंपनी के स्टाफ को फोन लगाया। ग्रामीणों ने ही दोनों पायलटों को अस्पताल पहुंचाया।

कुरई टीआई कृपाल सिंह तेकाम ने कहा- प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विमान के इंजन में पावर जनरेट नहीं हो रहा था। कंट्रोल रूम से संपर्क कर पायलट ने खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराने की तैयारी की थी, लेकिन इसी दौरान विमान बिजली लाइन से टकरा गया।दैनिक भास्कर ने रेड बर्ड एविएशन कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुभाष राय ने कहा- तार टूटने से बादलपार और ग्वारी सब स्टेशन क्षेत्र के करीब 90 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। स्टाफ मरम्मत कर रहा है।पहले भी हो चुके विमान हादसे स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेड बर्ड एविएशन कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसी साल मई में दो बार रनवे पर विमान फिसलने और पलटने की घटनाएं सामने आई थीं। उस समय भी कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगे थे। कुछ समय के लिए उड़ान प्रशिक्षण रोका भी गया था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments