रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरमें आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की यह अहम बैठक आज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह अहम बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।
आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।साय कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले 21 जनवरी 2026 बुधवार को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कैबिनेट की बैठक से पहले ही साय सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 5 एवं 6 फरवरी तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अहम आदेश जारी किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब किसानों को धान खरीद के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है

