Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर स्टाफ नर्स की लाश मिली,नाइट ड्यूटी...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर स्टाफ नर्स की लाश मिली,नाइट ड्यूटी के बाद से थी लापता.. पुलिस जांच में जुटी..

कसडोल -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्रयत स्टाफ नर्स की लाश स्वास्थ्य केंद्र की छत पर पड़ी मिली है .प्रथम दृष्टिया यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है ,पुलिस भी आत्म हत्या मानकर इस केस की  जांच कर रही है। पुलिस का खाना है की हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आएगी

जानकारी के मुताबिक अभिलाषा जॉन की 8 दिसंबर की रात नाइट डियूटी लगी थी शिफ्ट खत्म होने के बाद से वह संपर्क में नहीं थी। 9 दिसंबर को पूरे दिन कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर थाने में शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस जाँच में लग गई .पुलिस ने उनके परिजनों से बात की लेकिन अभिलाषाके बारे में कोई जानकारी नही मिली .बाद में पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए पता लगाया तो युवती की लोकेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास मिली. पुलिस ने खोजबीन शुरू की और जब पुलिस टीम अस्पताल के छत पर पहुंचे तो देखा कि अभिलाषा मृत अवस्था में पड़ी थी .और उसके आसपास सामान बिखरा हुआ था।पास ही एक इजेक्शन भी पड़ी मिली प्रारंभिक जांच में जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस घटना के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आपको बता दे दो महीने पहले अक्टूबर में रायपुर के एमएमआई अस्पताल की स्टाफ नर्स प्रियंका दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था।इस मामले में भी पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। अगर मामला आत्महत्या का है तो आखिर अभिलाषा जॉन ने आत्महत्या क्यों की। इसके पीछे के राज को पुलिस उजागर करने में लगी हुई है। बलौदाबाजार वीसीएन टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments