Homeछत्तीसगढ़सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यार्थी...

सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यार्थी आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे.

रायपुर-सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। अचानक पहुंचे 30 से 40 अभ्यर्थियों के कारण मंत्री आवास के बाहर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले एक महीने से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में वे बिना पूर्व सूचना के मंत्री निवास पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी।

एहतियातन नवा रायपुर स्थित मंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अभ्यर्थी बिना सूचना मंत्री निवास का घेराव कर चुके हैं। प्रदर्शनकारी शीघ्र सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments