रायपुर। सिक्ख समाज के प्रतिष्ठित नागरिक श्रीजी वृंदावन कॉलोनी, अमलीडीह निवासी सरदार फकीर सिंह मुधर का मंगलवार प्रात: 8 बजे स्वर्गवास हो गया है। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल ( 24.01.2024 ) प्रात: 10.30 बजे न्यू राजेंद्र नगर स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा। वे छत्तीसगढ़ एडवरटाइजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह मुधर और श्री सतनाम सिंह मुधर के पिता थे। एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री मुधर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

