Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सरगुजा मे ससुर ने गर्भवती बहु को दी दर्दनाक मौत:पुलिस ने कब्र...

सरगुजा मे ससुर ने गर्भवती बहु को दी दर्दनाक मौत:पुलिस ने कब्र से निकलवाई लाश

सरगुजा-सरगुजा जिले के चलचली गांव में एक ग्रामीण ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी उसके बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर गड्ढा खोद दफन कर दिया । बेटे से कहा कि बहू ने समय पर खाना नहीं दिया इसलिएबहू को काटकर गाड दिया है ।आरोपी के बेटे और गांव वालों का दावा है कि ससुर बहू से छेड़छाड़ करता था, जिसका वह विरोध कर रही थी। इस कारणउसे  मार डाला। मृतिका 3 महीने की गर्भवती

आरोपी ससुर

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के चलचली गांव में एक ग्रामीण ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी उसके बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर गड्ढा खोद दफन कर दिया।घटना के दौरान उसका पति ईश्वर कोरवा मछली मारने के लिए गया था। शाम करीब 5.30 बजे ईश्वर कोरवा वापस घर पहुंचा तो घर के कमरे में खून फैला हुआ था उसने अपने पिता परमेश्वर से पत्नी सरस्वती के बारे में पूछा तो परमेश्वर  ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने समय पर खाना नहीं दिया था। उसने सरस्वती को बाड़ी में दफना दिया है।

इस बात की जानकारी  ईश्वर कोरवा ने ग्रामीणों को दी .ग्रामीणों ने तत्काल  लुण्ड्रा पुलिस को खबर कर दी ..लुण्ड्रा थानेदार आरएन पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हत्यारे ससुर परमेश्वर कोरवा को हिरासत में ले कर उसकी निशान देहि पर मोके पर गाए शव को निकालने के लिए लुण्ड्रा तहसीलदार को तहरीर भेजी गई।आज  लुण्ड्रा तहसीलदार निखिल विश्वकर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने दोपहर कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। सरस्वती कोरवा के गले और सिर में कुल्हाड़ी से वार करने के निशान मिले हैं।

ग्रामीणों के साथ ही महिला के पति ईश्वर ने बताया कि बहू के प्रति परमेश्वर की नीयत ठीक नहीं थी। वह सरस्वती के साथ छेड़छाड़ भी करता था। संभवतः छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने बहू की हत्या कर दी।सरस्वती कोरवा का विवाह ईश्वर कोरवा के साथ करीब 5 साल पहले हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं हैं। ईश्वर कोरवा ने बताया कि सरस्वती 3 माह की गर्भवती थी।

SDOP अमोलक सिंह ने बताया कि ससुर परमेश्वर कोरवा ने बहू सरस्वती की हत्या सोमवार शाम करीब चार बजे घर के कमरे में की। पूरे घर में खून फैला हुआ था। उसने सरस्वती के शव को घर से 50 मीटर दूर बाड़ी में कब्र खोदकर दफन कर दिया था, जिसे आज पुलिस ने निकाला। लुण्ड्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments