Friday, February 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़सरकारी स्कूल के 35 छात्रों ने अपने ही हाथों को ब्लेंड, कांटों...

सरकारी स्कूल के 35 छात्रों ने अपने ही हाथों को ब्लेंड, कांटों और पिन से काटा : पेरेंट्स दहशत में..

धमतरी-छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के  कुरूद ब्लॉक में संचालित एक मिडिल स्कूल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है .यहाँ स्कुल में पढने वाले 35 बच्चों ने ब्लेड, पिन और कांटो से अपने हाथ काट लिए। स्कूल प्रबंधन को अचानक सभी बच्चों के हाथ कटे पीटे दिखे तो तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई  जांच में 6 वीं 8 वीं के बच्चों के हाथों पर ब्लेड या पिन से बने गहरे निशान देखे गए हैं।

ये पूरा मामला कुरूद ब्लॉक के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चों ने खेल-खेल में एक दूसरे को टास्क दिया था। जिसके बाद सभी ने बबूल के कांटे, ब्लेड और पिन से हाथ काटे। हालांकि इस बात पर अभी जांच जारी है। मामला सामने आने के बाद  डीईओ अभय जायसवाल ने प्राचार्य और प्रधान पाठक को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। प्रशासन ने शुरुआती तौर पर स्पष्ट किया है कि यह घटना नशा, अंधविश्वास या काला जादू से संबंधित नहीं है, बल्कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया है।

ऐसे यह मामला 13 फरवरी को सामने आया था। जब इस बात की जानकारी शिक्षा अधिकारी को हुई तो खलबली मच गई 16 फरवरी को जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया । उसके बाद से लगातार  जांच जारी है। बावजूद स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। 18 फरवरी को डॉक्टरों की टीम स्कूल पहुंची और बच्चों की जांच की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) द्वारा घटना की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बच्चों की ओर से ऐसा कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, कुछ बच्चों ने बताया कि उन्होंने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया। अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे घर पर ऐसा व्यवहार नहीं करते हैं और यह स्कूल में हुई लापरवाही का परिणाम हो सकता है।

उन्होंने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। वर्तमान में स्कूल में बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है।

माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पुनीत राम साहू ने बताया कि 13 फरवरी को संज्ञान में आया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी गई। और जांच के लिए निवेदन किया गया इसके बाद 16 तारीख के बाद से काउंसलिंग अभी भी जारी है।उनका कहना है कि स्कूल के 35 बच्चों ने अपने बाएं हाथ को ब्लड पिन और बबुल के कांटे से काटा है। बच्चो ने अपने घर पर ही हाथों पर कट के निशान बनाए  हैं।

इस मामले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया तीन दिन पहले यह मामला सामने आया है। जिसकी प्रारंभिक जांच की जा रही है। किसने इंस्टिगेट किया, क्या कारण हैं, क्या किसी ने मोटिवेट किया है, जिसने भी इंस्टिगेट किए होंगे उनके ऊपर कारवाई किया जाएगा। जिसकी जांच एसडीएम की ओर से किया जा रहा है।

डीईओ अभय जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मांगी गई हैउन्होंने कहा  भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पेरेंट्स की एक बैठक बुलाई जाएगी ।जिसमें उन्हें जरूरी जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments