Homeछत्तीसगढ़सनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना की लिस्ट में शामिल'', कांग्रेस...

सनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना की लिस्ट में शामिल”, कांग्रेस बीजेपी में सियासी घमासान 

रायपुर-छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीजेपी के द्वरा शुरू कि गई  महतारी वंदन योजना  के जरिए लाखों महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए ट्रांसफर किया जाता है. इस योजना के जरिए महिलाओं के खाते में  अब तक करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं.लेकिन ‘महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में फिल्म कलाकार सनी लियोनी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस बीजेपी में सियासी घमासान शुरू हो गया है..कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि महातरी वंदन योजना के जरिए भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है. असल हितग्राहियों के बजाए दूसरों के खातों में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं.

अभनपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन बघेल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार सनी लियोनी के नाम पर हर महीने ₹1000 जारी रही है. यह मामला सरकारी भ्रष्टाचार उजागर कर रहा है. कांग्रेस नेता जयवर्धन बघेल ने एक फोटो शेयर कर अपने पोस्ट में सनी लियोन का नाम और हर महीने ट्रांसफर होने वाली राशि की जानकारी दी है. कांग्रेस नेता की ओर से दी गई जानकारी सही है या गलत ये जरुर जांच का विषय है.

जयवर्धन बघेल का कहना है कि लाभार्थी के रुप में पंजीकृत आवेदक का नाम सनी लियोनी है. इसका पंजीयन क्रमांक MVY006535575 है. दर्ज रिकार्ड में पति का नाम जॉनी सिंस बताया गया है. आवेदन में दी गई जानकारी के अनुसार सनी लियोनी का पता बस्तर के तलूर इलाके का दर्ज है. ये आवेदन पूर्व में आंगनबाड़ी के माध्यम से दर्ज किया गया है. खाते में मार्च से हर महीने ₹1000 की राशि डाली जा रही है. खाता सरकारी बैंक में है.

दूसरी तरफ दीपक बैज ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए  महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी के लिए पूरी तरह से सरकार को जिम्मेदार बताया है. और आरोप लगाया है कि गड़बड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं.इसकी  जांच की जानी चाहिए. जांच के बाद एक बड़ा घोटाला इस  योजना में सामने आएगा. और ये सबसे बड़ा घोटाला होगा.

पीसीसी चीफ दीपक बैज,ने यह भी आरोप लगाया है कि 75 लाख में से 50 लाख से अधिक मामलों में गड़बड़ी है. मृत लोगों के नाम पर पैसा दिया जा रहा है. जो लोग गांव छोड़कर चले गए हैं उनके नाम पर पैसा दिया जा रहा है.  सनी लियोनी को भी पैसा दिया जा रहा है. इस तरह के पूरे महतारी वंदन योजना में ही गड़बड़ी है. सरकार को चाहिए की वो बारीकी से इसकी जांच कराए.

दूसरी तरफ बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने पलट वर करते हुए कहा कि ये साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. हमने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए ये ऐतिहासिक योजना शुरु की. योजना विष्णु देव साय सरकार के सुशासन और मोदी की गारंटी है. बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं. हमारी योजना के चलते वो भयभीत हैं. पिछले पांच सालों में इन लोगों ने महिलओं के लिए कुछ नहीं किया. पांच सौ देने का वादा करके भी भूल गए.

उन्होंने कहा कि योजना में कुछ विसंगतियां हो सकती हैं. यह बहुत  बड़ी योजना है. जो भी खामियां होंगी उसे हम दूर करेंगे. कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए. आधी आबादी के साथ जो इन लोगों ने अन्याय किया उसका का खामियाजा अब ये भुगत रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments