Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सगे भाइयों की मौत, खेत में दवा छिड़काव के दौरान लगा करंट

सगे भाइयों की मौत, खेत में दवा छिड़काव के दौरान लगा करंट

कवर्धा: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. ये दर्दनाक हादसा सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में हुआ. लोहारा थाना पुलिस के मुताबिक दोनों भाई खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए. दवा के छिड़काव के दौरान एक जगह पर बिजली के खंभे से टूटकर तार खेत में पड़ा था. टूटे हुए तार में बिजली का करंट भी प्रवाहित हो रहा था. दवा छिड़काव करते हुए दोनों भाई बिजली की तार की चपेट में आ गए. करंट लगते ही दोनों भाई बेसुध होकर वहीं गिर पड़े.

काफी देर तक जब दोनों भाई घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई. परिवार के लोग उनकी खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे. परिवार वालों ने वहां पर देखा कि दोनों भाई जमीन पर बेसुध पड़े हैं. गांव वालों ने दोनों भाइयों की नब्ज टटोली तो पता चला कि दोनों का दम करंट की चपेट में आने से टूट गया है. ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी लोहारा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

 आमगांव के लोग हादसे का जिम्मेदार बिजली विभाग को ठहरा रहे हैं. गांव वालों की शिकायत है कि जगह जगह पर बिजली के तार जर्जर होकर झुके हुए हैं. जर्जर तार बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं लेकिन बिजली विभाग उसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा. एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत से इलाके में गम का माहौल है. ग्रामीण पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. गांव वालों का कहना है कि दोनों ही घर के कमाने वाले शख्स थे. उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आन पड़ा है. गांव वाले चाहते हैं कि परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा मिले और बिजली के जर्जर तारों को बदला जाए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments