Homeछत्तीसगढ़शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरा .किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरा .किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

दुर्ग –केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे में केंद्रीय कृषि मंत्री दुर्ग के नगपुरा और कुम्हारी में आयोजित किसान मेले में शिरकत करेंगे. शिवराज सिंह चौहान के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के साथ दुर्ग जिले के सभी विधायक भी शामिल होंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री सबसे पहले दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित ‘मोर मकान मोर अधिकार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे पीएम आवास योजना से जुड़े हितग्राहियों से मिलेंगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज कुमहारी के पास ग्राम खपरी में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कैबिनेट मंत्री भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहेंगे.

आपको बता दे छग किसान सम्मेलन का आयोजन  युवा प्रगतिशील किसान संगठन ने  किया है. किसान मेला में किसानों की तरफ से प्रयागराज कुंभ मेले के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जाएगी जिसे केंद्रीय कृषि मंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे ..

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान  दिल्ली से विशेष विमान से 11.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद हेलीकाप्टर से 12 बजे ग्राम नगपुरा पहुंचकर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद आत्मानंद स्कूल नगपुरा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से हेलीकाप्टर के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री 3.05 बजे मिनी स्टेडियम कुम्हारी पहुंचेंगे. यहां पर आयोजित किसान मेला कार्यक्रम में वे शामिल होंगे. इसके बाद कृषि मंत्री शिवराज शाम 4.25 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

[बाईटऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर, दुर्ग]

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments