Homeछत्तीसगढ़शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव" — रानी...

शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव” — रानी सौरभ जैन

तिल्दा-नेवरा, 16 जून नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 (मिशन वार्ड) की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के जीवन में नए अवसर, नए संकल्प और नई संभावनाएँ लेकर आता है। विद्यार्थियों को लगन, मेहनत, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अध्ययन करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अच्छे संस्कारों, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिश्रम, सकारात्मक सोच और समर्पण से अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन कर सकता है।

श्रीमती रानी सौरभ जैन ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि नया शैक्षणिक सत्र सभी विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, आत्मविश्वास, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए। साथ ही विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments