तिल्दा नेवरा थाना के भूमिया गाव में पुलिस ने अवैध शराब के साथएक युवक को गिरफ्तार किया है. दरअसल इस शख्स ने खुद को चलती-फिरती शराब की दुकान बना रखा था। और ग्राहको को अवैध रूप से शराब उपलब्ध करता था..जब इसकी सुचना तिल्दा पुलिस को मिली तो यह व्यक्ति भूमिया गाव के बाईस मील कच्ची सड़क के पास टाॅर बांध में शराब की अवैध बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा था ..तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया ..
तिल्दा नेवरा टी.आई सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया की आरोपी के के द्वरा शराब बेचे जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी,आज भी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भूमिया बाईस मील कच्ची मार्ग के पास टाॅर में अजय पारधी नामक व्यक्ति लाल सफेद थैला में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखा हुआ है .सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 80 पौवा देशी मसाला जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 लाल उमेंद सिंह,ग्रामीण कप्तान कीर्तन राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी के द्वारा क्षेत्र में निजात (नशामुक्ति) कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के दिए गए निर्देश के तहत लगातार करवाई की जारही है.निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम,स.उ.नि शंकर लाल वर्मा एव पेट्रोलिंग स्टाफ के द्वारासह्राब बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

