Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें...

वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष-आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नये निवेश में हाथ डाला, तो इससे आपको नुकसान होगा। हालांकि बिजनेस में आपकी एक के बाद डील फाइनल होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आपको संतान की संगत की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे आप पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। आपके कुछ डिसीजन से आपका कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन उसे लोग आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आज आप कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में किए गए कार्य से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। लेकिन आप उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आपको किसी नयी डील को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरी होती दिख रही है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।]
सिंह-आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े ऑर्डर की प्राप्ति हो सकती हैं। आप यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई उनके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आपने यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आप किसी के कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रही है। आपको किसी महिला मित्र से सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला-आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। संतान के जीवन में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और आपके मन में  यदि कोई बात छिपी हुई थी, तो वह आज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको नौकरी में किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है और धन संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके घर  किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।  आपको किसी पुरानी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments